पहले हेलमेट उतारा फिर खुद को जड़ने लगा थप्पड़, कमेंट में लोगों ने लिखा-स्ट्रेस का पहला स्टेज निकल चुका है

By : Jeevan Verma
पहले हेलमेट उतारा फिर खुद को जड़ने लगा थप्पड़, कमेंट में लोगों ने लिखा-स्ट्रेस का पहला स्टेज निकल चुका है

न्यूज11 भारत
रांटी/डेस्कः-
सोशल मीडिया पर हर रोज कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं. इसमें तो कई क्राईम फनी वीडियो के होते हैं. फिलहाल इंटरनेट पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जो कि काफी मार्मिक है. इस वीडियो में आप देख सकते है कि कैसे एक शख्स हेलमेट खोलने के बाद खुद को थप्पड़ मार रहा है. आईए देखते हें कि आखिर इस वायरल वीडियो में क्या है..

शख्स अपना हेलमेट उतारता है और खुद को थप्पड़ जड़ने लगता है
एक ट्रेफिक जाम में गाड़ियां खड़ी है और चल नहीं रही है, वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक स्कूटी सवार ट्रैफिक में खड़ा है. तभी अचानक से एक शख्स अपना हेलमेट उतारता है और खुद को थप्पड़ जड़ने लगता है. खुद को पीटने के बाद फिर से हेलमेट पहन लेता है. ये वीडियो उसी के पीछे खड़ी एक कार में बैठे किसी शख्स के द्वारा बनाया गया है. अब ये वीडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है. 

डिजिटल दुनिया से इतर मनुष्य अब स्वयं को अकेला महसूस करने लगा है
वैसै अभी तक ये नहीं कहा जा सकता है कि आखिर ये वीडियो कहां का है. गूगल लेंस में इस वीडियो के बारे में जांच पड़ताल की गई तो पता चला ये कोई ताजा वीडियो नहीं बल्कि कुछ महीना पुराना है. कुछ महीने पहले ही इस वीडियो को सोशल मीडिया में शेयर किया गया था. अब दुबारा इंटरनेट पर ये वीडियो वायरल होने लगी है. जिसे देखने के बाद लोग बड़ी संख्या में वीडियो को शेयर कर रहे हैं. कई लोग इस वीडियो पर कमेंट भी कर रहे हैं. एक यूजर्स ने लिखा है कि उसे मेंटल हेल्थ की जरुरत है, स्ट्रेस का पहला स्टेज निकल चुका है. वहीं एक ने लिखा है कि, 'आज की हकीकत यही है, दुनिया जितना दंभ भर ले, कितनी ही टेक्नोलॉजी हैं जिससे हम आपस में कनेक्ट रहते हैं, लेकिन डिजिटल दुनिया से इतर मनुष्य अब स्वयं को अकेला महसूस करता है. रियल लाइफ में कोई किसी का दुःख दर्द समझने वाला मिलना मुश्किल.



ये भी पढ़ेंः- मोकामा से अनंत सिंह के प्रशंसकों ने 200 फीसदी जीत का किया दावा, रिजल्ट से पहले भोज का प्रोग्राम, शामिल होंगे 1 लाख लोग
 

संबंधित सामग्री

शिक्षा व्यवस्था को मजबूती देने की दिशा में बड़ा कदम, विधायक रामचंद्र सिंह ने आठ योजनाओं का किया शिलान्यास

शिक्षा व्यवस्था को मजबूती देने की दिशा में बड़ा कदम, विधायक रामचंद्र सिंह ने आठ योजनाओं का किया शिलान्यास

योजनाओं के तहत विभिन्न विद्यालयों में अतिरिक्त कमरों के निर्माण के साथ पुराने भवनों के जीर्णोद्धार का कार्य भी किया जाएगा

बोकारो थर्मल में डीवीसी के निर्मित बस पड़ाव का उद्घाटन, मुख्य महाप्रबंधक ने कहा- दूर हुई यात्रियों की परेशानी

बोकारो थर्मल में डीवीसी के निर्मित बस पड़ाव का उद्घाटन, मुख्य महाप्रबंधक ने कहा- दूर हुई यात्रियों की परेशानी

बस पड़ाव बनने के बाद बोकारो थर्मल सहित अगल बगल के ग्रामीण क्षेत्रों से आने जाने वाले लोगों को यात्री बस पकड़ने के दौरान धूप अथवा बरसात में परेशानी नहीं होगी.

कुलपति पर भ्रष्टाचार के मामले में एफआईआर दर्ज होगी: वित्त मंत्री

कुलपति पर भ्रष्टाचार के मामले में एफआईआर दर्ज होगी: वित्त मंत्री

नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय  में सामने आई वित्तीय अनियमितताओं के मामले में अब प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग तेज हो गई है.

बक्सर में CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, दो मेगा प्रोजेक्ट पर जल्द फैसला; जमुई सवाल पर खामोश

बक्सर में CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, दो मेगा प्रोजेक्ट पर जल्द फैसला; जमुई सवाल पर खामोश

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बक्सर में वामनेश्वर मंदिर में पूजा की और सोन कैनाल का निरीक्षण किया।