अब सस्ता होगा एक्सप्रेसवे का सफर, लागू किए जा रहे नए टोल नियमों से यात्रियों को मिलेगी राहत

By : Mansi Kumari
अब सस्ता होगा एक्सप्रेसवे का सफर, लागू किए जा रहे नए टोल नियमों से यात्रियों को मिलेगी राहत

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
देशभर में एक्सप्रेसवे पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा निर्णय लिया हैं. सरकार ने आंशिक रूप से चालू नेशनल एक्सप्रेसवे पर टोल वसूली के नियमों में अहम बदलाव किया हैं. अब यदि कोई एक्सप्रेसवे अपनी पूरी लंबाई में चालू नहीं है, तो यात्रियों से केवल चालू हिस्से के अनुसार ही टोल शुल्क लिया जाएगा. इतना ही नहीं, उस हिस्से पर टोल दरें एक्सप्रेसवे की बजाय सामान्य नेशनल हाईवे के बराबर होंगी, जो अपेक्षाकृत कम होती हैं.

यह संशोधित नियम 15 फरवरी 2026 से लागू होगा. सरकार को उम्मीद है कि इस फैसले से यात्रियों को सीधी राहत मिलेगी और एक्सप्रेसवे का उपयोग बढ़ेगा.

नेशनल हाईवे फीस नियमों में संशोधन
सरकार ने National Highways Fee (Determination and Collection) Rules, 2008 में संशोधन करते हुए यह स्पष्ट किया है कि यदि कोई नेशनल एक्सप्रेसवे शुरू से अंत तक पूरी तरह चालू नहीं है, तो टोल वसूली केवल उसी हिस्से पर की जाएगी जो आम जनता के लिए खोला गया हैं. अब तक कई स्थानों पर आंशिक रूप से तैयार एक्सप्रेसवे पर भी पूर्ण दर से टोल वसूला जा रहा था, जिससे यात्रियों में असंतोष था. नए प्रावधान के तहत इस असमानता को दूर करने की कोशिश की गई हैं.

ट्रैफिक दबाव कम करने की रणनीति
सरकार का मानना है कि कम टोल दरों से अधिक वाहन चालू एक्सप्रेसवे का इस्तेमाल करेंगे. इससे समानांतर चल रहे पुराने नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा. विशेष रूप से ट्रकों और मालवाहक वाहनों की आवाजाही तेज होने की उम्मीद हैं. लॉजिस्टिक्स लागत घटने से व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और सामान की समय पर डिलीवरी सुनिश्चित हो सकेगी. तेज और सुगम यातायात से यात्रियों का समय बचेगा. वाहनों की रुक-रुक कर चलने की समस्या कम होगी, जिससे ईंधन की खपत में भी कमी आएगी.

जाम और प्रदूषण में कमी की उम्मीद
जब अधिक वाहन कम भीड़ वाले एक्सप्रेसवे की ओर शिफ्ट होंगे, तो पुराने हाईवे पर जाम की स्थिति में सुधार आएगा. इससे शहरी और औद्योगिक क्षेत्रों में ट्रैफिक प्रबंधन बेहतर होगा और प्रदूषण पर नियंत्रण पाने में मदद मिलेगी.

यह भी पढ़े: कोयला तस्करी जांच में ईडी ने पुलिस अधिकारी को जारी किया समन

संबंधित सामग्री

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

 चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.