न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क: राजधानी दिल्ली के लाल किला के पास सोमवार शाम को हुए ब्लास्ट में 8 लोगों की मौत हो गई. इस धमाके में घायल और मृतकों की संख्या बढ़ती जा रही है जबकि 9 में से 5 लोगों की पहचान हो चुकी हैं. 5वें मृतक की पहचान बिहार के समस्तीपुर निवासी 22 वर्षीय पंकज साहनी के रूप में हुई हैं.
जानकारी के अनुसार, पंकज पेशे से ओला/उबर ड्राइवर थे. वह उस समय अपने एक रिश्तेदार को पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन छोड़ने जा रहे थे कि तभी अचानक यह भयंकर धमाका हुआ. पंकज के दादा, निकेश ने बताया कि उन्होंने अपने पोते से आखिरी बार शाम लगभग 4:30 बजे बात की थी. उस समय पंकज ने दादी के कपड़े न धोने की बात कही. कुछ देर बाद जब उन्होंने फिर कॉल किया, तो पंकज का फोन बंद आ रहा था. धमाके की खबर मिलने के बाद पंकज के परिवार वाले पूरी रात उसे खोजते रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. फिलहाल दिल्ली पुलिस मामले की जांच में जुटी है और राहत एवं बचाव कार्य जारी हैं.
यह भी पढ़े: लालकिला ब्लास्ट केस में दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 200 कर्मियों ने खंगाले सैकड़ों फुटेज, CCTV से उभरे 13 रहस्यमय चेहरे!