सर्दियों में ले सेहत और स्वाद की शाही चुस्की, ऐसे बनाए कश्मीरी चाय.. हर घूंट में मिलेगा मजा

By : Mansi Kumari
सर्दियों में ले सेहत और स्वाद की शाही चुस्की, ऐसे बनाए कश्मीरी चाय.. हर घूंट में मिलेगा मजा

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
ठिठुरती सर्दी, चलती बर्फीली हवाएं और हाथों में गरम चाय का कप- इससे बेहतर सुकून भला क्या हो सकता हैं. आमतौर पर सर्दियों में लोग अदरक, लौंग या मसाला चाय का सहारा लेते है लेकिन अब स्वाद के शौकीनों के बीच कश्मीर की खास कश्मीरी चाय तेजी से लोकप्रिय हो रही हैं. गुलाबी रंग की यह चाय न सिर्फ देखने में खूबसूरत होती है, बल्कि एक घूंट में ही दिल और जिस्म दोनों को गर्माहट का एहसास करा देती हैं.

गुलाबी रंग, शाही स्वाद और खास खुशबू
कश्मीरी चाय को ‘नून चाय’ या ‘पिंक टी’ भी कहा जाता हैं. इसकी सबसे बड़ी पहचान इसका हल्का गुलाबी रंग और अनोखा स्वाद हैं. इसमें न तो आम चाय पत्ती का इस्तेमाल होता है और न ही किसी तरह का फूड कलर. इसका रंग और स्वाद पूरी तरह खास कश्मीरी चाय पत्ती और सही पकाने की तकनीक से आता हैं. दूध और ड्राई फ्रूट्स जैसे पिस्ता इसे शाही अंदाज देते हैं.

घर पर बनाना अब नहीं है मुश्किल
अक्सर लोगों को लगता है कि कश्मीरी चाय बनाना बहुत झंझट वाला काम है और बिना फूड कलर इसके गुलाबी रंग आना नामुमकिन है लेकिन सच्चाई यह है कि सही तरीके और थोड़े धैर्य से घर पर भी बिल्कुल परफेक्ट कश्मीरी चाय बनाई जा सकती हैं.

कैसे तैयार होता है कश्मीरी चाय का खास काढ़ा
कश्मीरी चाय की जान उसका काढ़ा होता हैं. पानी में खास चाय पत्ती, लौंग, इलायची और दालचीनी डालकर इसे धीरे-धीरे उबाला जाता हैं. फिर इसमें थोड़ा सा बेकिंग सोडा डालकर ठंडा पानी मिलाया जाता हैं. यही प्रक्रिया चाय को उसका असली रंग और गहराई देती हैं. समय जरूर लगता है, लेकिन यही मेहनत इसके स्वाद को खास बनाती हैं.

दूध मिलते ही बदलता है रंग
जब तैयार काढ़ा उबलते दूध में मिलाया जाता है, तो चाय का रंग धीरे-धीरे गुलाबी होने लगता हैं. यही वो पल होता है, जब कश्मीरी चाय की असली खूबसूरती सामने आती हैं. ऊपर से कटे पिस्ता या बादाम डाल दिए जाएं, तो इसका स्वाद और भी लाजवाब हो जाता हैं.

सर्दियों के लिए परफेक्ट ड्रिंक
कश्मीरी चाय सिर्फ स्वाद में ही नहीं, बल्कि सर्दियों में शरीर को गर्म रखने में भी मददगार मानी जाती हैं. यही वजह है कि अब यह चाय घर-घर में पसंद की जा रही हैं. अगर आप रोज की अदरक या मसाला चाय से कुछ अलग और खास ट्राय करना चाहते है तो इस सर्दी एक कप गरमा-गरम कश्मीरी चाय जरूर बनाएं यकीन मानिए, एक घूंट में ही दिल खुश हो जाएगा.

यह भी पढ़े: Jharkhand Weather: झारखंड में ठंड का कहर! शीतलहर से जनजीवन बेहाल, 19 जनवरी के बाद मिलेगी बड़ी राहत
 

संबंधित सामग्री

रांची के रातु में दिल्ली पुलिस की छापेमारी, करोड़ो की ठगी करने का आरोपी संजू मिश्रा उर्फ टुनटुन मिश्रा चढ़ा हत्थे

रांची के रातु में दिल्ली पुलिस की छापेमारी, करोड़ो की ठगी करने का आरोपी संजू मिश्रा उर्फ टुनटुन मिश्रा चढ़ा हत्थे

दिल्ली पुलिस ने रांची के रातु में छापेमारी करते हुए करोड़ो की ठगी की घटनाओं को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है.

अवैध कोयला खनन के खिलाफ CISF की कार्रवाई जारी, BCCL एरिया 04 के केशलपुर कोलियरी में अवैध मुहाने की भराई

अवैध कोयला खनन के खिलाफ CISF की कार्रवाई जारी, BCCL एरिया 04 के केशलपुर कोलियरी में अवैध मुहाने की भराई

केशलपुर बिजली घर के नीचे कोयला तस्करों ने अवैध कोयला खनन प्रारंभ कर दिया था.

छठी कक्षा के छात्रों को तीन भाषा नियम में नहीं मिलेगी छूट, सुप्रीम कोर्ट की सलाह- जनवरी 2027 से लागू करे नियम

छठी कक्षा के छात्रों को तीन भाषा नियम में नहीं मिलेगी छूट, सुप्रीम कोर्ट की सलाह- जनवरी 2027 से लागू करे नियम

मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने सीबीएसई को दिया सुझाव

MMDR बिल के विरोध में 19 सितंबर को झारखंड के सभी प्रखंड मुख्यालयों में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन करेगी JMM

MMDR बिल के विरोध में 19 सितंबर को झारखंड के सभी प्रखंड मुख्यालयों में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन करेगी JMM

झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) द्वारा केंद्र सरकार के MMDR Amendment Act के विरोध में 19 सितंबर को राज्य के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया जाएगा.