जम्मू-कश्मीर के डोडा में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.2 रही तीव्रता

By : Mansi Kumari
जम्मू-कश्मीर के डोडा में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.2 रही तीव्रता

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में रविवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे इलाके में कुछ देर के लिए लोगों में दहशत का माहौल बन गया. भूकंप 1 मार्च 2026 को सुबह 1 बजकर 25 मिनट पर आया और इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.2 दर्ज की गई. राहत की बात यह रही कि अब तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली हैं.
भूकंप का केंद्र डोडा जिले में 33.08 उत्तरी अक्षांश और 76.17 पूर्वी देशांतर पर स्थित था. वैज्ञानिकों के अनुसार, भूकंप की गहराई जमीन से करीब 5 किलोमीटर दर्ज की गई, जिसके कारण झटके स्थानीय स्तर पर स्पष्ट रूप से महसूस किए गए. 

हाल ही में बंगाल में भी महसूस हुए थे झटके
इससे पहले 27 फरवरी 2026 को पश्चिम बंगाल के कोलकाता, हावड़ा और हुगली समेत कई इलाकों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. उस दौरान लोग घबराकर घरों, दफ्तरों और स्कूलों से बाहर निकल आए थे. उस भूकंप का केंद्र भारत-बांग्लादेश सीमा के पास ताकी क्षेत्र से लगभग 26 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में था और इसकी गहराई करीब 9.8 किलोमीटर दर्ज की गई थी.

क्यों आते है भूकंप?
जानकारी के अनुसार, भूकंप मुख्य रूप से पांच प्रकार के होते हैं. इनमें सबसे सामान्य टेक्टॉनिक भूकंप है, जो पृथ्वी की टेक्टॉनिक प्लेट्स के टकराने, रगड़ने या अलग होने से पैदा होते हैं. दुनिया के लगभग 90 प्रतिशत भूकंप इसी श्रेणी में आते है और हिमालयी क्षेत्र में आने वाले अधिकांश भूकंप इसी कारण होते हैं. इसके अलावा ज्वालामुखीय भूकंप ज्वालामुखी गतिविधियों से जुड़े होते है जबकि सिकुड़न या ढहने वाले भूकंप खदानों, गुफाओं या भूमिगत खाली स्थानों के धंसने से आते हैं. वहीं बड़े बांधों के निर्माण, तेल-गैस उत्खनन जैसी मानव गतिविधियों से इंड्यूस्ड भूकंप भी उत्पन्न हो सकते हैं. परमाणु परीक्षण या बड़े विस्फोटों के कारण दर्ज होने वाले भूकंप को विस्फोटक भूकंप कहा जाता हैं.

यह भी पढ़े: मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर: खामेनेई की मौत की खबरों के बीच ईरान में 40 दिन का राष्ट्रीय शोक
 
संबंधित सामग्री

आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति से जुड़े तीन पहिया मालवाहक वाहनों को नो-एंट्री में प्रवेश की अनुमति की मांग

आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति से जुड़े तीन पहिया मालवाहक वाहनों को नो-एंट्री में प्रवेश की अनुमति की मांग

फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधिमंडल ने आज वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची से की मुलाकात

14वीं जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले में आरोपी लालू कुमार यादव को नहीं मिली जमानत, कोर्ट ने की याचिका खारिज

14वीं जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले में आरोपी लालू कुमार यादव को नहीं मिली जमानत, कोर्ट ने की याचिका खारिज

सीआईडी ने बनाया है आरोपी, लटक रही है गिरफ्तारी की तलवार, गिरफ्तारी से बचने के लिए अग्रिम जमानत की लगाई थी गुहार

बसिया के सरना मैदान में गूंजी मांदर की थाप: 315 खोड़हा दलों ने पारंपरिक नृत्य से बांधा समां

बसिया के सरना मैदान में गूंजी मांदर की थाप: 315 खोड़हा दलों ने पारंपरिक नृत्य से बांधा समां

स्थानीय विधायक जिग्गा सुसारन होरो ने सभी खोड़हा दलों को प्रोत्साहित करते हुए नगाड़ों का वितरण किया

मौदा आजीविका महिला संकुल की वार्षिक आमसभा आयोजित, विधायक समीर मोहंती ने महिलाओं का बढ़ाया उत्साह

मौदा आजीविका महिला संकुल की वार्षिक आमसभा आयोजित, विधायक समीर मोहंती ने महिलाओं का बढ़ाया उत्साह

महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में स्वयं सहायता समूहों और आजीविका मिशन की महत्वपूर्ण भूमिका - विधायक

नगर पंचायत प्रशासन ने शिव शंकर लॉज व रेस्टोरेंट को किया सील, अनैतिक कार्य संचालित होने की भी मिली थी शिकायत!

नगर पंचायत प्रशासन ने शिव शंकर लॉज व रेस्टोरेंट को किया सील, अनैतिक कार्य संचालित होने की भी मिली थी शिकायत!

होल्डिंग टैक्स पंजीकरण, भवन नक्शा और संचालन अनुज्ञप्ति नहीं होने पर कार्रवाई