दिवाली पर दरिंदगी: पटाखे फोड़ने पर गुस्साए शख्स ने बच्चों पर फेंका तेजाब, 5 झुलसे

दिवाली पर दरिंदगी: पटाखे फोड़ने पर गुस्साए शख्स ने बच्चों पर फेंका तेजाब, 5 झुलसे

पटाखे फोड़ने पर गुस्साए शख्स ने बच्चों पर फेंका तेजाब

दिवाली पर दरिंदगी पटाखे फोड़ने पर गुस्साए शख्स ने बच्चों पर फेंका तेजाब 5 झुलसे

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के लक्सर में दिवाली की रात एक भयानक घटना से हड़कंप मच गया. पटाखे जला रहे बच्चों पर गांव के ही एक शख्स ने ज्वलनशील पदार्थ (तेजाब) उड़ेल दिया, जिससे पांच बच्चे झुलस गए. झुलसे हुए बच्चों में से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है. गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर जमकर पीटा और बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया.

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना भिक्कमपुर जीतपुर गांव की है. मंगलवार रात करीब नौ बजे गांव के लगभग दस-पंद्रह बच्चे दीपावली की आतिशबाजी कर रहे थे. उसी दौरान, पास में रहने वाले गोवर्धन उर्फ दिलेराम पुत्र मुकुंदाराम ने उन्हें पटाखे चलाने से मना किया.

बताया जा रहा है कि जब बच्चों ने बात नहीं मानी, तो आरोपी गोवर्धन ने गुस्से में आकर अपने घर की छत से एक केन में भरा ज्वलनशील पदार्थ नीचे फेंक दिया, जो सीधे बच्चों पर गिरा. अचानक आग लगने जैसी स्थिति पैदा हो गई और अफरातफरी मच गई. इस घटना में राहुल व दीपक पुत्रगण शेर सिंह, सौरभ पुत्र बहादुर, पंकज पुत्र बालेश और विशाल पुत्र लाहौर सिंह झुलस गए.

ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और झुलसे बच्चों को नजदीकी डॉक्टर के पास ले गए. डॉक्टरों ने चार बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया, जबकि करीब 50 प्रतिशत झुलसे 15 वर्षीय सौरभ को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया.
घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी गोवर्धन को पकड़कर उसकी पिटाई की और फिर पुलिस के हवाले कर दिया. कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है.

यह भी पढ़े: मनोहरपुर रेलवे स्टेशन के पास दुरंतो एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव, एक घायल

संबंधित सामग्री

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

झारखंड

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

झारखंड

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

श्रीश्री रामकृष्ण विवेकानन्द सेवाश्रम में वस्त्र वितरण व महाभोग का आयोजन

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

झारखंड

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

झारखंड

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त

झारखंड

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त