दिल्ली पुलिस एक्शन में, 3 बदमाशों का हाफ एनकाउंटर.. असद गैंग का सरगना गिरफ्तार

By : Mansi Kumari
दिल्ली पुलिस एक्शन में, 3 बदमाशों का हाफ एनकाउंटर.. असद गैंग का सरगना गिरफ्तार

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में शुक्रवार सुबह गोलियों की आवाज से दहशत फैल गई. यह फायरिंग पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ का हिस्सा थी. दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई करते हुए तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया हैं. इनमें कुख्यात असद गैंग का सरगना भी शामिल हैं.

क्राइम ब्रांच की शक्करपुर टीम को सूचना मिली थी कि मेरठ का नामी असद गैंग अपने साथियों के साथ उस्मानपुर क्षेत्र में आने वाला हैं. पुख्ता जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी कर ट्रैप लगाया. कुछ ही देर बाद तीनों संदिग्ध एक बाइक पर आते दिखाई दिए. पुलिस ने उन्हें रुककर सरेंडर करने के लिए कहा, लेकिन खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी.

जवाबी फायरिंग में घायल हुए आरोपी
पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की. मुठभेड़ के दौरान तीनों आरोपियों के पैर में गोली लगी, जिससे वे घायल हो गए. इसके बाद पुलिस ने उन्हें काबू कर लिया और इलाज के लिए अस्पताल भेजा. फायरिंग के दौरान बदमाशों की एक गोली एक सब-इंस्पेक्टर (SI) को छूते हुए निकल गई. हालांकि उन्होंने बुलेटप्रूफ जैकेट पहन रखी थी, जिससे वे बाल-बाल बच गए.

मेरठ हत्या कांड में थे वांटेड
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार तीनों आरोपी मेरठ में हुई एक हत्या के मामले में वांटेड थे. शुरुआती जांच में सामने आया है कि हत्या आपसी रंजिश के चलते की गई थी. घायलों में असद गैंग का सरगना भी शामिल है, जिसके खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. पुलिस ने आरोपियों के पास से अवैध हथियार बरामद किए हैं. अधिकारियों का कहना है कि पूरे नेटवर्क और गैंग से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी हैं. 

यह भी पढ़े: लोकसभा में नया विवाद, क्या खतरे में राहुल गांधी की सदस्यता? निशिकांत दुबे ने दिया नोटिस
 
संबंधित सामग्री

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

 चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.