दिल्ली पुलिस ने रोहिणी में किया बड़ा एनकाउंटर, बिहार का कुख्यात ‘सिग्मा गैंग’ खत्म

दिल्ली पुलिस ने रोहिणी में किया बड़ा एनकाउंटर, बिहार का कुख्यात ‘सिग्मा गैंग’ खत्म

दिल्ली पुलिस ने रोहिणी में किया बड़ा एनकाउंटर बिहार का कुख्यात ‘सिग्मा गैंग’ खत्म

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
दिल्ली के रोहिणी क्षेत्र में देर रात एक भयंकर एनकाउंटर हुआ, जिसमें बिहार से वांटेड चार कुख्यात अपराधियों को मौत के घाट उतार दिया गया. यह ऑपरेशन दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच और बिहार पुलिस की ज्वॉइंट टीम ने मिलकर अंजाम दिया.

पुलिस के अनुसार, यह एनकाउंटर 22 और 23 अक्टूबर की दरमियानी रात लगभग 2:20 बजे बहादुर शाह मार्ग पर डॉक्टर अंबेडकर चौक से पंसाली चौक तक फैला. दोनों ओर से जबरदस्त गोलीबारी हुई, जिसमें रंजन पाठक (25), बिमलेश महतो उर्फ बिमलेश साहनी (25), मनीष पाठक (33) और अमन ठाकुर (21) को गंभीर चोटें आई. सभी को तुरंत रोहिणी स्थित डॉ. बीएसए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. जानकारी के मुताबिक, रंजन, बिमलेश और मनीष बिहार के सीतामढ़ी जिले के निवासी थे, जबकि अमन ठाकुर दिल्ली के करावल नगर के शेरपुर गांव का रहने वाला था. यह चारों आरोपी बिहार में कई संगीन वारदातों में वांटेड थे और ‘सिग्मा एंड कंपनी’ नामक गैंग से जुड़े थे, जिसका सरगना रंजन पाठक था.

पुलिस को हाल ही में इस गैंग के एक ऑडियो कॉल से पता चला था कि ये गिरोह बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में दहशत फैलाने की साजिश रच रहा था. रंजन पाठक पहले भी सीतामढ़ी की एक चर्चित हत्या के बाद खुद का बायोडाटा मीडिया को भेज चुका था. पुलिस ने बताया कि लंबे समय से इनकी तलाश थी और दोनों राज्यों की पुलिस ने मिलकर इस हाईप्रोफाइल ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया. इस एनकाउंटर के बाद दिल्ली और बिहार पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ सख्त संदेश भेजा है कि कानून के सामने अपराधियों को किसी भी हाल में जगह नहीं मिलेगी.

यह भी पढ़े: UP पुलिस में हड़कंप! सड़क पर वसूली करने वाले 11 कर्मियों पर DGP की बड़ी कार्रवाई
 
संबंधित सामग्री

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

झारखंड

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

झारखंड

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

श्रीश्री रामकृष्ण विवेकानन्द सेवाश्रम में वस्त्र वितरण व महाभोग का आयोजन

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

झारखंड

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

झारखंड

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त

झारखंड

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त