दिल्ली: दीपावली से पहले क्राइम ब्रांच का बड़ा छापा, 2500 किलो मिलावटी मिठाई जब्त

दिल्ली: दीपावली से पहले क्राइम ब्रांच का बड़ा छापा, 2500 किलो मिलावटी मिठाई जब्त

दिल्ली दीपावली से पहले क्राइम ब्रांच का बड़ा छापा 2500 किलो मिलावटी मिठाई जब्त

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
दिल्ली के रघुबीर नगर इलाके में दक्षिणी रेंज क्राइम ब्रांच ने दीपावली से पहले बड़ी कार्रवाई करते हुए 2500 किलो से अधिक मिलावटी मिठाई जब्त की हैं. पुलिस के अनुसार, ये मिठाइयां त्योहारी सीजन में राजधानी के विभिन्न इलाकों में सप्लाई की जानी थी.

मिलावटी मावे और प्रतिबंधित रसायन का इस्तेमाल
जांच में पता चला कि मिठाई को प्रतिबंधित रसायन और मिलावटी मावे का उपयोग करके बनाया गया था. डीसीपी आदित्य गौतम के निर्देशन में क्राइम ब्रांच की टीम ने आज गोदाम में छापा मारा. पुलिस ने गोदाम में मिल्क केक और कलाकंद के सैकड़ों बॉक्स जब्त किए. मिठाई को त्योहारी सीजन में दुकानों पर सप्लाई करने की तैयारी की जा रही थी. मौके से लगभग 2000 से 2500 किलो मिठाई बरामद कर सील कर दिया गया हैं. सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं.

पुलिस की आगे की कार्रवाई
अधिकारियों ने बताया कि इस कार्रवाई से साफ है कि फेस्टिव सीजन में मिलावटखोर बड़ी मात्रा में नकली मिठाई तैयार कर बाजार में बेचने की कोशिश कर रहे थे. पुलिस फिलहाल गोदाम संचालक और सप्लाई चैन से जुड़े अन्य लोगों की पहचान में जुटी हुई हैं. मामले में आगे कानूनी कार्रवाई की जा रही हैं. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे सिर्फ प्रमाणित दुकानों से ही मिठाई खरीदें और संदिग्ध मिठाइयों के बारे में सूचना दें.

यह भी पढ़े: अलीनगर का ऐसा अभिनेता, जिसको भी दिया वोट वो हारा चुनाव! जानें दुर्गेश कुमार का अनुभव 

संबंधित सामग्री

शादी समारोह से लौट रही दो नाबालिग छात्राओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार

झारखंड

शादी समारोह से लौट रही दो नाबालिग छात्राओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार

वाहन चेकिंग के दौरान पटना पुलिस को हाथ लगी बड़ी सफलता, 18 लाख नकद बरामद

बिहार

वाहन चेकिंग के दौरान पटना पुलिस को हाथ लगी बड़ी सफलता, 18 लाख नकद बरामद

गुमला: नवा टोली में एक जंगली हाथी ने दो किसानों के घर को किया क्षतिग्रस्त, परिवार ने भाग कर बचाई जान

झारखंड

गुमला: नवा टोली में एक जंगली हाथी ने दो किसानों के घर को किया क्षतिग्रस्त, परिवार ने भाग कर बचाई जान

आरा में इंटर की छात्रा ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखा-

बिहार

आरा में इंटर की छात्रा ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखा- 'मम्मी-डैडी ध्यान...'

बिहार में मौसम का उतार-चढ़ाव जारी, दिन में गर्मी, सुबह-शाम ठंड का असर

बिहार

बिहार में मौसम का उतार-चढ़ाव जारी, दिन में गर्मी, सुबह-शाम ठंड का असर