Teddy Day 2026: वैलेंटाइन वीक का सबसे क्यूट दिन, जब एक टेडी बियर कह देता है दिल की बात

By : Mansi Kumari
Teddy Day 2026: वैलेंटाइन वीक का सबसे क्यूट दिन, जब एक टेडी बियर कह देता है दिल की बात

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
वैलेंटाइन वीक आते ही प्यार का रंग चारों ओर छा जाता हैं. हर दिन प्रेमियों के लिए खास होता है, लेकिन 10 फरवरी को मनाया जाने वाला टेडी डे इस पूरे सप्ताह का सबसे मासूम और भावनात्मक दिन माना जाता हाँ. इस दिन महंगे गिफ्ट नहीं, बल्कि एक छोटा सा सॉफ्ट टॉय भी दिल की गहराइयों से जुड़ी भावनाओं को बयां कर देता हैं.

10 फरवरी को क्यों मनाया जाता है टेडी डे?
हर साल 10 फरवरी को वैलेंटाइन वीक के चौथे दिन टेडी डे मनाया जाता हैं. इस दिन प्रेमी-प्रेमिका एक-दूसरे को टेडी बियर गिफ्ट कर अपने प्यार, अपनापन और केयर का इज़हार करते हैं. टेडी डे उन अनकही भावनाओं का प्रतीक है, जिन्हें शब्दों में कहना आसान नहीं होता.

टेडी बियर कोमलता, मासूमियत और सुरक्षा का प्रतीक माना जाता हैं. जब कोई अपने पार्टनर को टेडी गिफ्ट करता है, तो वह यह संदेश देता है कि वह हर सुख-दुख में उसके साथ हैं. अकेलेपन में टेडी एक ऐसे साथी की तरह होता है, जो बिना कुछ कहे सुकून देता हैं. 

टेडी बियर का इतिहास 
टेडी बियर की कहानी साल 1902 से जुड़ी हैं. अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति थियोडोर ‘टेडी’ रूजवेल्ट ने एक घायल भालू का शिकार करने से इनकार कर दिया था. इस घटना से प्रेरित होकर एक टॉय मेकर ने भालू के आकार का सॉफ्ट टॉय बनाया, जिसे “टेडी बियर” नाम दिया गया. देखते ही देखते यह दुनिया भर में लोकप्रिय हो गया और गिफ्ट का सबसे प्यारा प्रतीक बन गया.

तनाव कम करने में भी मददगार है टेडी बियर
रिसर्च में यह सामने आया है कि टेडी बियर को गले लगाने से शरीर में ऑक्सीटोसिन हार्मोन रिलीज होता है, जिसे ‘हैप्पी हार्मोन’ कहा जाता हैं. इससे तनाव कम होता है और मन को सुकून मिलता हैं. अकेलेपन या उदासी के समय टेडी बियर भावनात्मक सहारा बन सकता हैं. टेडी डे 2026 सिर्फ एक दिन नहीं, बल्कि भावनाओं को बिना शब्दों के जताने का जरिया हैं. यह दिन बताता है कि प्यार की कीमत महंगे तोहफों से नहीं, बल्कि छोटे-छोटे एहसासों से होती हैं. 

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं. सेहत से जुड़ी किसी भी सलाह को अपनाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़े: NEET छात्रा की मौत के बाद पटना में आज विधानसभा मार्च, महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा पर जोर

संबंधित सामग्री

थैलेसीमिया-सिकल सेल मरीजों को बड़ी राहत, निजी अस्पतालों में भी मुफ्त चढ़ेगा खून

थैलेसीमिया-सिकल सेल मरीजों को बड़ी राहत, निजी अस्पतालों में भी मुफ्त चढ़ेगा खून

आयुष्मान एवं अबुआ स्वास्थ्य कार्डधारियों को सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में भी मिलेगी सुविधा: स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी

बसिया में झामुमो का एक दिवसीय धरना: MMDR संशोधन बिल 2026 वापस लेने की मांग, आंदोलन की दी चेतावनी 

बसिया में झामुमो का एक दिवसीय धरना: MMDR संशोधन बिल 2026 वापस लेने की मांग, आंदोलन की दी चेतावनी 

प्रखंड मुख्यालय में शनिवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) द्वारा प्रखंड अध्यक्ष सुकरात उरांव की अध्यक्षता में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया.

सुबह-सुबह कुएं में तैरता मिला 60 वर्षीय बंधना उरांव का शव, दो दिन से था लापता, रायकेरा गांव में सनसनी

सुबह-सुबह कुएं में तैरता मिला 60 वर्षीय बंधना उरांव का शव, दो दिन से था लापता, रायकेरा गांव में सनसनी

भरनो थाना क्षेत्र के रायकेरा गांव में शनिवार की अहले सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब ग्रामीणों ने सड़क किनारे स्थित एक कुएं में 60 वर्षीय बंधना उरांव का शव तैरता हुआ देखा.

चर्चित रंजय सिंह उर्फ़ रवि रंजन सिंह हत्याकांड में आया फैसला, हर्ष सिंह और नंद कुमार सिंह उर्फ मामा को कोर्ट ने किया बरी

चर्चित रंजय सिंह उर्फ़ रवि रंजन सिंह हत्याकांड में आया फैसला, हर्ष सिंह और नंद कुमार सिंह उर्फ मामा को कोर्ट ने किया बरी

चर्चित रंजय सिंह उर्फ़ रवि रंजन सिंह हत्याकांड में आया फैसला, हर्ष सिंह और नंद कुमार सिंह उर्फ मामा को अदालत ने किया बरी

जमीन-फ्लैट के नाम पर करीब 45 लाख की कथित ठगी और जालसाजी, अरगोड़ा थाना में शिकायत पर मामला दर्ज

जमीन-फ्लैट के नाम पर करीब 45 लाख की कथित ठगी और जालसाजी, अरगोड़ा थाना में शिकायत पर मामला दर्ज

जमीन-फ्लैट के नाम पर करीब 45 लाख की कथित ठगी और जालसाजी के मामले में अरगोड़ा थाना में शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है.