वंदे भारत के साथ सेल्फी लेने का जुनून बना काल, राजकोट में दर्दनाक हादसे में दो मजदूरों की मौत, एक गंभीर

By : Mansi Kumari
वंदे भारत के साथ सेल्फी लेने का जुनून बना काल, राजकोट में दर्दनाक हादसे में दो मजदूरों की मौत, एक गंभीर

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
तेज रफ्तार और आधुनिकता की पहचान बन चुकी वंदे भारत ट्रेन के साथ सेल्फी लेने की चाह ने गुजरात के राजकोट में दो जिंदगियों को हमेशा के लिए खत्म कर दिया. सोमवार शाम हुए इस हादसे में दो प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल होकर अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा हैं.

यह हादसा सोमवार शाम करीब 4:45 बजे भक्तिनगर और रिब्डा रेलवे स्टेशनों के बीच एक रेलवे क्रॉसिंग के पास हुआ. जानकारी के मुताबिक, वेरावल-अहमदाबाद वंदे भारत एक्सप्रेस तेज रफ्तार से ट्रैक पर गुजर रही थी. इसी दौरान तीन युवक ट्रेन के बेहद करीब मोबाइल फोन से ग्रुप सेल्फी लेने के लिए ट्रैक के पास खड़े हो गए.

ट्रेन की रफ्तार का नहीं लगा पाए अंदाजा
पुलिस के अनुसार, युवकों को ट्रेन की तेज गति और उसकी दूरी का सही अंदाजा नहीं लग पाया. पलक झपकते ही वंदे भारत ट्रेन तीनों को अपनी चपेट में लेती चली गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.

अस्पताल में एक और युवक ने तोड़ा दम
घायलों को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान एक और युवक की मौत हो गई. मृतकों की पहचान संदीप पटेल और संदीप कोली के रूप में हुई है. वहीं गंभीर रूप से घायल युवक कपिल पटेल का अस्पताल में इलाज जारी है.

तीनों युवक उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे और राजकोट में एक फैक्ट्री में मजदूरी कर जीवनयापन कर रहे थे. शुरुआती जांच में सामने आया है कि वे अपने साथी संदीप पटेल को रेलवे स्टेशन छोड़ने जा रहे थे, जो अपने गांव लौटने वाला था. इसी दौरान सेल्फी लेने का फैसला उनकी जिंदगी का आखिरी फैसला बन गया.

घटना के बाद वंदे भारत ट्रेन को कुछ समय के लिए रोका गया, जिससे रेलवे यातायात प्रभावित हुआ. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की. पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि रेलवे ट्रैक के आसपास सेल्फी या वीडियो बनाने से बचें, क्योंकि जरा-सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती हैं.

यह भी पढ़े: Jharkhand Weather: झारखंड में सर्दी की विदाई के संकेत, दिन में तीखी धूप तो सुबह-शाम हल्की कंपकंपी
 
संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य