न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: विभिन्न भर्ती और प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने देशव्यापी आंदोलन के पहले चरण का ऐलान कर दिया है. पार्टी ने छात्रों और युवाओं के बीच इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाने के लिए चार राज्यों में छात्र सम्मेलनों के आयोजन की घोषणा की है. इन सम्मेलनों को कांग्रेस नेता राहुल गांधी संबोधित करेंगे. कांग्रेस के मुताबिक, आंदोलन के पहले चरण की शुरुआत 17 जून को राजस्थान के कोटा से होगी. इसके बाद 10 जुलाई को इलाहाबाद, 11 जुलाई को पटना और 14 जुलाई को दिल्ली में छात्र सम्मेलनों का आयोजन किया जाएगा.
यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज जाएंगे तमाड़, देवड़ी मंदिर में करेंगे पूजा-अर्चना