Coal India को 20 सितंबर को मिलेगा नया चेयरमैन, ये हैं प्रमुख दावेदार

20 सितंबर को सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक चलेगी इंटरव्यू

By : Ark Sahuliyar
Coal India को 20 सितंबर को मिलेगा नया चेयरमैन, ये हैं प्रमुख दावेदार

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
देश की सबसे बड़ी कोयला उत्पादक और महारत्न कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड (Coal India Ltd) को 20 सितंबर 2025 को नया चेयरमैन मिलने जा रहा है. इस पद के लिए पब्लिक एंटरप्राइजेज सेलेक्शन बोर्ड (PESB) उसी दिन इंटरव्यू आयोजित करेगा.


11 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया 
चेयरमैन पद के लिए कुल 11 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है. इंटरव्यू प्रक्रिया वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 20 सितंबर को सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक चलेगी. इंटरव्यू के कुछ ही घंटों बाद परिणाम घोषित किए जाने की संभावना है.


PESB ने सभी उम्मीदवारों को निर्देश दिया है कि वे चयन प्रक्रिया के दौरान अपने अब तक के उपलब्ध‍ियों और कंपनी के लिए अपने विज़न को 4 से 6 स्लाइड्स की प्रस्तुति के रूप में प्रस्तुत करें. इसके अलावा, उम्मीदवारों को पिछले 10 वर्षों की ACR/APAR रिपोर्ट, विजिलेंस क्लियरेंस, और वित्तीय नतीजों से जुड़े दस्तावेज समय पर जमा करने को भी कहा गया है.

ये हैं प्रमुख दावेदार

  • मुकेश चौधरी, डायरेक्टर (मार्केटिंग), कोल इंडिया लिमिटेड
  • इन्द्र देव नारायण, सीएमडी, एमईसीएल
  • बी. साईराम, सीएमडी, एनसीएल
  • निलेंदु कुमार सिंह, सीएमडी, सीसीएल
  • पंकज कुमार शर्मा, डायरेक्टर (प्रोडक्शन), नालको
  • विश्वनाथ सुरेश, डायरेक्टर (कमर्शियल), एनएमडीसी
  • विनय कुमार, डायरेक्टर (टेक्निकल), एनएमडीसी
  • अनुज जैन, डायरेक्टर (फाइनेंस), इंडियन ऑयल
  • हेमंत कुमार दास, एग्‍जीक्यूटिव डायरेक्टर (प्रोजेक्ट्स), पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन
  • आलोक सिंह, प्रिंसिपल कमिश्नर, आयकर विभाग (राजकोट)
  • डॉ. पुड़ी हरिप्रसाद, चीफ एडमिनिस्ट्रेशन ऑफिसर, रेलवे.

ये भी पढ़ें- टाटा स्टील के चीफ रेसिडेंट एग्जीक्यूटिव संजय मोहन श्रीवास्तव ने CM हेमंत सोरेन से की मुलाकात 

 

संबंधित सामग्री

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

 चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.