मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के बिगड़े बोल, हिंदू देवताओं के बारे में कर दी विवादास्पद टिप्पणी

मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के बिगड़े बोल, हिंदू देवताओं के बारे में कर दी विवादास्पद टिप्पणी

मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के बिगड़े बोल हिंदू देवताओं के बारे में कर दी विवादास्पद टिप्पणी 

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्कः-
तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी अपने बयान को लेकर विवाद में फंसते नजर आ रहे हैं. आरोप ये है कि रेवंत रेड्डी ने हिंदू धर्म में कई भगवान होने का मजाक भी उड़ाया है. मामले को लेकर भाजपा व बीआरएस ने तुरंत माफी मांगने को कहा है. जानकारी के अनुसार तेलंगाना के सीएम एक कार्यक्रम में बोलने के दौरान हिंदू धर्म में कई भगवान होने का मजाक उड़ाया औऱ यहां तक कह डाला कि हनुमान अविवाहित लोगों के भगवान हैं. 

रेड्डी ने कहा कि हिंदू कितने सारे भगवान में विश्वास करते हैं? करीब तीन करोड़? आखिर इतने सारे भगवान क्यों? इतना ही नहीं रेड्डी ने कहा जो शराब पीते हैं उनके लिए एक अलग भगवान है, मुर्गियों के बलि चढ़ाने वाले दूसरा भगवान वहीं दाल चावल के लिए दूसरा भगवान. यहां हर ग्रुप के लिए एक अलग भगवान है. 

विपक्ष ने की मांगी की मांग
रेवंत रेड्डी के इस बयान से सियासी उबाल चढ़ गया है. भाजपा और बीआरएस ने मुख्यमंत्री पर हिंदू आस्था और धार्मिक भावना को भड़काने का भी आरोप लगाया है. भाजपा नेता प्रवीन ने कहा कि रेड्डी के इस बयान से हिंदू खुद को शर्मिंदा महसूस कर रहे हैं. उन्होने कहा भाजपा व रेवंत रेड्डी में थोड़ा भी शर्म नहीं बचा है, मुख्यमंत्री को अपना बयान वापस लेना चाहिए और माफी मांगनी चाहिए. 

बीआरएस नेता राकेश रेड्डी ने कहा हिंदू देवताओं का मजाक उड़ाना आज कल फैशन हो गया है. उन्होने कहा कि बेहद दुर्भाग्य है कि रेवंत रेड्डी इस तरह से बोलते हैं कि करोड़ो हिंदूओं की भावना को आहत पहुंचती है. हिंदू समुदाय से उन्हे तत्काल मापी मांगनी चाहिए. 

यह पहली बार नहीं है जब रेड्डी ने हिंदू देवताओं के बारे में विवादास्पद टिप्पणी की हो पिछले साल भाजपा पर हमला करते हुए कहा था कि भगवान की फोटो लेकर कुछ मांगने वाले भिखारी होते हैं, हिंदू नहीं. उसने कहा था भगवान मंदिर में होते हैं और भक्ति दिल में. 

ये भी पढ़ेंः- Winter Joint Pain: ठंड में ज्यादा चाय-कॉफी पीने की आपकी भी है आदत, हो जाएं सावधान, AIIMS के डॉक्टर ने दी चेतावनी

संबंधित सामग्री

गोइलकेरा में अवैध बालू लदे तीन ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त, NGT की रोक के बावजूद हो रही थी ढुलाई

झारखंड

गोइलकेरा में अवैध बालू लदे तीन ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त, NGT की रोक के बावजूद हो रही थी ढुलाई

चक्रधरपुर के गोइलकेरा-मनोहरपुर मार्ग एनएच 320 डी पर तराईसोल के पास की गई छापेमारी

पीएमश्री विद्यालय होरिलोंग में अमित कुमार का सम्मान समारोह, विदाई के दौरान भावुक हुए शिक्षक और छात्र

झारखंड

पीएमश्री विद्यालय होरिलोंग में अमित कुमार का सम्मान समारोह, विदाई के दौरान भावुक हुए शिक्षक और छात्र

प्रखंड के लुहूर में पदस्थापना के बाद सम्मान में रखा गया विदाई समारोह

जुगसलाई विद्यायक मंगल कालिन्दी ने केडो गांव की दी करोड़ की सौगात,  पंचायत भवन व उप स्वास्थ्य केन्द्र का किया उद्घाटन

झारखंड

जुगसलाई विद्यायक मंगल कालिन्दी ने केडो गांव की दी करोड़ की सौगात, पंचायत भवन व उप स्वास्थ्य केन्द्र का किया उद्घाटन

जल्द केडो गांव के ग्रामीणों को मिलेगी एम्बुलेंस सेवा - मंगल कालिंदी

विधायक सविता महतो के प्रयास से ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के चार मरीजों को मुख्यमंत्री राहत कोष से मिली आर्थिक सहायता

झारखंड

विधायक सविता महतो के प्रयास से ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के चार मरीजों को मुख्यमंत्री राहत कोष से मिली आर्थिक सहायता

मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता राशि उपलब्ध कराने का आग्रह किया था

खरसावां थाना पहुंचे एसपी मनोज स्वर्गियारी, पुलिसिंग व्यवस्था का लिया जायजा

झारखंड

खरसावां थाना पहुंचे एसपी मनोज स्वर्गियारी, पुलिसिंग व्यवस्था का लिया जायजा

लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए उनके शीघ्र निष्पादन, अपराध नियंत्रण तथा विधि-व्यवस्था को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए