सावधान.. गैस सिलेंडर लेने की होड़ में फंस सकते है आप! साइबर ठग उठा रहे मौका

By : Mansi Kumari
सावधान.. गैस सिलेंडर लेने की होड़ में फंस सकते है आप! साइबर ठग उठा रहे मौका

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
बिहार और दिल्ली समेत देशभर में एलपीजी संकट का असर बढ़ता जा रहा हैं. मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध और सप्लाई चेन में रुकावट के कारण गैस सिलेंडर की मांग अचानक बढ़ गई हैं. घरेलू सिलेंडर के लिए लंबी लाइनें और ऑनलाइन बुकिंग की होड़ के बीच साइबर ठग भी सक्रिय हो गए है, जो लोगों को झांसे में फंसाने की कोशिश कर रहे हैं.

साइबर ठग कैसे करते है शिकार?
दिल्ली पुलिस ने अपने आधिकारिक X अकाउंट पर चेतावनी दी है कि ठग खुद को गैस एजेंसी का कर्मचारी बताकर फोन, मैसेज या व्हाट्सएप लिंक के माध्यम से लोगों को फंसाते हैं. ठग कहते है कि ईरान युद्ध और सप्लाई की समस्या के कारण गैस की भारी कमी आने वाली है, इसलिए जल्दी बुकिंग कर लें. फर्जी लिंक भेजकर एडवांस पेमेंट या बैंक डिटेल्स, कार्ड नंबर, OTP या UPI के माध्यम से पैसे मांगते हैं. पैसे देने के बाद सिलेंडर कभी नहीं आता और ठग पैसे लेकर गायब हो जाते हैं. सरकार और तेल कंपनियों जैसे इंडेन, भारतगैस, एचपी गैस लगातार बता रही है कि घरेलू सिलेंडर की कोई बड़ी कमी नहीं हैं. डिलीवरी आम तौर पर 2-3 दिनों के भीतर हो रही हैं.

दिल्ली पुलिस ने ये सलाह दी है कि हमेशा सिलेंडर आधिकारिक ऐप, वेबसाइट या IVRS नंबर से ही बुक करें. जैसे इंडेन - 7718955555. किसी अनजान कॉल, मैसेज या लिंक पर भरोसा न करें. साइबर ठगी का मामला होने पर तुरंत 1930 (नेशनल साइबर क्राइम हेल्पलाइन) पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें.

LPG संकट के कारण लोग घबराकर जल्दी बुकिंग करवा रहे हैं, जिसका फायदा साइबर ठग उठा रहे हैं. फर्जी वेबसाइट और लिंक से केवल पैसे का नुकसान नहीं होता, बल्कि व्यक्तिगत बैंकिंग जानकारी भी जोखिम में आ जाती हैं.

यह भी पढ़े: झारखंड विधानसभा बजट सत्र का 13वां दिन, एलपीजी संकट पर सियासत गर्म, सत्ता पक्ष कर रहे विरोध प्रदर्शन
 

संबंधित सामग्री

गिरिडीह: अवैध खनन के खिलाफ विभाग की बड़ी कार्रवाई! मशीनें जब्त

गिरिडीह: अवैध खनन के खिलाफ विभाग की बड़ी कार्रवाई! मशीनें जब्त

नावाडीह ग्राम में संचालित अवैध खनन पर विभाग ने छापेमारी कर मशीन जब्त कर लिया है.

बिहार में स्टेशन से अवैध शराब बरामद, 9 महिला सहित 10 गिरफ्तार

बिहार में स्टेशन से अवैध शराब बरामद, 9 महिला सहित 10 गिरफ्तार

बिहार मद्यनिषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज, CPDS टीम और रेल पुलिस ने प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर की कार्रवाई

गोड्डा में चोरों का आतंक, बंद मकान से जेवरात व नकदी समेत 3 लाख की चोरी

गोड्डा में चोरों का आतंक, बंद मकान से जेवरात व नकदी समेत 3 लाख की चोरी

ड्रेसिंग टेबल में रखे करीब 20 हजार रुपये नकद के अलावा मकान मालिक की पत्नी और बेटी के जेवरात भी गायब थे.

झारखंड के पेयजल व स्वच्छता मत्री योगेंद्र प्रसाद महतो 24 और 25 सितंबर को दो दिवसीय संथाल दौरे पर रहेंगे

झारखंड के पेयजल व स्वच्छता मत्री योगेंद्र प्रसाद महतो 24 और 25 सितंबर को दो दिवसीय संथाल दौरे पर रहेंगे

दुमका, देवघर, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा और साहिबगंज में चल रही पेयजल और स्वच्छता योजनाओं का लेंगे जायजा

पलामू: नाली का पानी सड़क पर, मरम्मत के बाद फिर सड़क जर्जर होने की आशंका

पलामू: नाली का पानी सड़क पर, मरम्मत के बाद फिर सड़क जर्जर होने की आशंका

जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़क पर लगातार पानी बहता रहता है.