ऋषिकेश हादसा

ऋषिकेश जा रही बस बेकाबू होकर पलटी, 2 की मौत, 12 घायल

By : Shreya Suman
ऋषिकेश जा रही बस बेकाबू होकर पलटी, 2 की मौत, 12 घायल

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
बुधवार को चंबा-ऋषिकेश हाईवे पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. घुट्टी धनसाली से हरिद्वार जा रही बिश्वानाथ सेवा की बस खाड़ी के नागनी के पास अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई. चालक के साथ-साथ हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य यात्री घायल हुए. बस में करीब 22 लोग सवार थे. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और SDRF टीम ने स्थानीय लोगों के सहयोग से तुरंत रेस्क्यू अभियान चलाया गया. घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं. 

बस नियंत्रण खो बैठी और क्रैश बैरियर से टकरा गई 
जानकारी के मुताबिक, बस खाड़ी से 12 किमी पहले तीव्र मोड़ पर नियंत्रण खो बैठी और क्रैश बैरियर से टकराकर पलट गई. पुलिस अधिकारीयों ने घटना का निरिक्षण किया और घटना के कारणों की जांच के आदेश दिए गए हैं. मृतकों की पहचान हो गई है जिसमें बस चालक वीरेंद्र सिंह नेगी (35), यात्री सुखदेव मथानी (22)  थे. दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. 12 लोग घायल बताए जा रहे है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं. 

यह भी पढ़े: नगर निगम की संपत्तियों को किया जाएगा ऑनलाइन, पायलट प्रोजेक्ट के लिए धनबाद नगर निगम का चयन
 
संबंधित सामग्री

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

 चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.