PM मोदी के हिमाचल दौरे के बीच दो मेडिकल कॉलेजों को बम की धमकी, जांच में क्या मिला?

PM मोदी के हिमाचल दौरे के बीच दो मेडिकल कॉलेजों को बम की धमकी, जांच में क्या मिला?

pm मोदी के हिमाचल दौरे के बीच दो मेडिकल कॉलेजों को बम की धमकी जांच में क्या मिला

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
भयंकर बाढ़ से तबाह हुए हिमाचल प्रदेश का हाल जानने के लिए आज पीएम नरेंद्र मोदी प्रदेश पहुंच रहे हैं. हिमाचल प्रदेश के उनके दौरे के दिन ही दो मेडिकल कॉलेजों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से सनसनी फैल गई हैं. मंडी जिला के नेरचौक स्तिथ लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल और और मेडिकल कॉलेज चंबा में धमकी भरे ईमेल से हडकंप मच गया. धमकी मिलने के तुरंत बाद अस्पताल को खली करवा दिया गया. मरीजों को भी बाहर निकाला गया और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया हैं. बम की धमकी की वजह से मरीजों और उनके परिवारजनों के बीच अफरा-तफरी मच गई. मंडी से क्विक रिस्पांस टीम और बम निरोधक दस्ता भी नेरचौक मेडिकल कॉलेज पहुंच गया हैं और परिसर की गहन तलाशी जारी हैं. 

तीन बम रखे है, सभी को बाहर निकालो 
नेरचौक मेडिकल कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. डीके वर्मा की ईमेल पर प्राप्त हुई. ईमेल में लिखा गया है कि मेडिकल कॉलेज में तीन बम रखे गए हैं और सभी को बाहर निकालो. इसकी सूचना कॉलेज प्रशासन ने पुलिस को दी. पुलिस ने अस्पताल परिसर को खाली करवाया और अस्पताल के अंदर जांच चल रही हैं. जिसके बाद अस्पताल में भर्ती लगभग 300 मरीजों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया गया हैं. 
मरीजों को अस्पताल भवन से दूर पेड़ों की छाया में स्ट्रेचर और व्हील चेयर पर बैठाया गया. अस्पताल परिसर और पार्किंग में खड़े सभी वाहनों को भी बाहर निकाल दिया गया हैं. इससे मरीजों के साथ-साथ तीमारदारों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं. पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर जांच में जुटा हुआ हैं. अस्पताल में हर वस्तु को जांचा जा रहा हैं. जांच पूरी होने तक किसी को भी अस्पताल में प्रवेश करने की अनुमति नहीं हैं.

पहले भी मिल चुकी है धमकियां 
इससे पहले भी राज्य सचिवालय शिमला, मंडी उपयुक्त कार्यालय, और अन्य जिलों के डीसी ऑफिस को भी इसी तरह की धमकियां मिल चुकी हैं. हालांकि, अभी तक कोई भी विस्पोटक सामग्री नहीं मिली, लेकिन हिमाचल प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के बीच ऐसी धमकी मिलने से सुरक्षा ऐजेंसियां अलर्ट पर है और कड़ी निगरानी रखी जा रही हैं. 

यह भी पढ़े: डीवीसी सीएसआर की ओर से बोकारो थर्मल में महिलाओ के लिए किया गया निःशुल्क ब्यूटीशियन प्रशिक्षण केंद्र का शुभ उदघाट्न
 

संबंधित सामग्री

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

झारखंड

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

झारखंड

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

श्रीश्री रामकृष्ण विवेकानन्द सेवाश्रम में वस्त्र वितरण व महाभोग का आयोजन

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

झारखंड

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

झारखंड

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त

झारखंड

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त