विक्रमशिला एक्सप्रेस में बम की अफवाह से हड़कंप, गहन तलाशी के बाद ट्रेन रवाना

विक्रमशिला एक्सप्रेस में बम की अफवाह

विक्रमशिला एक्सप्रेस में बम की अफवाह से हड़कंप, गहन तलाशी के बाद ट्रेन रवाना

विक्रमशिला एक्सप्रेस में बम की अफवाह से मचा हडकंप

विक्रमशिला एक्सप्रेस में बम की अफवाह से हड़कंप गहन तलाशी के बाद ट्रेन रवाना

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
बिहार के भागलपुर से आनंद विहार जाने वाली विक्रमशिला एक्सप्रेस में रविवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ट्रेन में आतंकवादी और बम होने की सूचना मिली. यह सूचना मिलते ही उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ स्टेशन पर सुरक्षा बलों ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी.

जवानों ने डॉग स्क्वायड के साथ मिलकर पुरे ट्रेन को खंगाला 
रेलवे सुरक्षा बल, राजकीय रेलवे पुलिस, केंद्रीय जांच ब्यूरो के अधिकारियों और जवानों ने डॉग स्क्वायड के साथ मिलकर अलीगढ़ स्टेशन पर ट्रेन का कोना-कोना खंगाला. ट्रेन नंबर 12367 में तलाशी अभियान करीब एक घंटे तक चला, जिसके दौरान हर डिब्बे के हर कोने की गहन जांच की गई.

बम की अफवाह के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई 
जीआरपी आगरा कंट्रोल से तड़के ट्रेन में बम और आतंकवादी होने की सूचना मिलने के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया था. सूचना मिलते ही जीआरपी, आरपीएफ, सीआईबी और डॉग स्क्वायड की टीमें तुरंत प्लेटफार्म नंबर पांच पर पहुंचीं. हालांकि, गहन तलाशी के दौरान सुरक्षा बलों को ट्रेन के किसी भी कोच में कोई भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति नहीं मिला. आखिरकार, यह सूचना भी पिछली बार की तरह सिर्फ एक अफवाह निकली. एक घंटे की गहन जांच के बाद ट्रेन को आनंद विहार की ओर रवाना कर दिया गया.

अफवाह फैलाने वाले की तलाश जारी
विक्रमशिला एक्सप्रेस में आतंकवादी और बम होने की यह सूचना इटावा जीआरपी को एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन पर दी गई थी. ट्रेन की जांच के साथ ही पुलिस अब सूचना देने वाले शख्स की भी जानकारी जुटा रही है. उसकी लोकेशन की जानकारी से पता चला है कि फोन इटावा के जसवंत नगर से किया गया था, जिसके बाद उसने अपना मोबाइल बंद कर लिया है. जीआरपी शिकायत करने वाले की तलाश में जुटी है. पुलिस का कहना है कि इस मामले की पूरी सच्चाई जल्द ही सामने आ जाएगी.

यह भी पढ़े: दिल्ली की हवा 'गंभीर' श्रेणी में, AQI 421 तक पहुंचा; जानें प्रमुख इलाकों का हाल

संबंधित सामग्री

ट्रांसपोर्ट नगर से बदलेगी रांची की परिवहन व्यवस्था की तस्वीर, शहर को जाम और भारी, वाहनों के दबाव से मिलेगी राहत

झारखंड

ट्रांसपोर्ट नगर से बदलेगी रांची की परिवहन व्यवस्था की तस्वीर, शहर को जाम और भारी, वाहनों के दबाव से मिलेगी राहत

नवनिर्मित ट्रांसपोर्ट नगर के फेज-1 एवं फेज-2 का नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण, सुविधाओं के विस्तार एवं संचालन को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

यौन अपराधों में मद्रास हाई कोर्ट ने बदली फैसलों की भाषा, पहल दूसरे राज्यों के लिए बने सकेगी नजीर

देश-विदेश

यौन अपराधों में मद्रास हाई कोर्ट ने बदली फैसलों की भाषा, पहल दूसरे राज्यों के लिए बने सकेगी नजीर

मद्रास हाई कोर्ट ने नई हैंडबुक जारी कर इसी के अनुरूप फैसलों की भाषा को मर्यादित रखने की दी सलाह

गढ़वा पहुंचे छात्र नेता देवेन्द्र नाथ महतो, छात्रों ने कंधे पर बिठाकर गर्मजोशी से किया स्वागत

झारखंड

गढ़वा पहुंचे छात्र नेता देवेन्द्र नाथ महतो, छात्रों ने कंधे पर बिठाकर गर्मजोशी से किया स्वागत

देवेन्द्र नाथ महतो ने सुप्रसिद्ध गढ़देवी मंदिर में माथा टेका, कहा- हम झारखण्ड के छात्रों को न्यायालय पर भरोसा है

गढ़वा: खाद्य सुरक्षा पदाधिकारियों ने सदर प्रखंड समेत जिले के विभिन्न प्रखंडों की खाद्य प्रतिष्ठानों का किया औचक निरीक्षण

झारखंड

गढ़वा: खाद्य सुरक्षा पदाधिकारियों ने सदर प्रखंड समेत जिले के विभिन्न प्रखंडों की खाद्य प्रतिष्ठानों का किया औचक निरीक्षण

खाद्य सुरक्षा विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी में बड़ी मात्रा में गैर अनुमोदित रंग और मिलावटी खोवा व मिठाइयों को कराया नष्ट.

अनुसूचित जनजाति आयोग की अध्यक्ष डॉ आशा लकड़ा ने यूसिल प्रभावित गांव के आदिवासियों का जाना दर्द

झारखंड

अनुसूचित जनजाति आयोग की अध्यक्ष डॉ आशा लकड़ा ने यूसिल प्रभावित गांव के आदिवासियों का जाना दर्द

ग्रामीणों ने आशा लकड़ा के समक्ष यूसिल के खिलाफ खोला शिकायतों का पिटारा