बिहार बोर्ड का वार्षिक कैलेंडर जारी, 2 से 13 फरवरी तक इंटर की परीक्षा, 17 से 25 फरवरी तक मैट्रिक की परीक्षा 

By : Ark Sahuliyar
बिहार बोर्ड का वार्षिक कैलेंडर जारी, 2 से 13 फरवरी तक इंटर की परीक्षा, 17 से 25 फरवरी तक मैट्रिक की परीक्षा 

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
बिहार बोर्ड का वार्षिक कैलेंडर जारी कर दिया गया है. बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर परीक्षा तिथियां की घोषणा की. इंटर की परीक्षा 2 फरवरी से 13 फरवरी तक आयोजित होगी. वहीं, मैट्रिक की परीक्षा 17 से 25 फरवरी तक आयोजित होगी. बिहार बोर्ड की ओर से परीक्षा में कई प्रकार के नए तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है. बिहार बोर्ड की ओर से AI चैट बोट का प्रयोग इस बार किया गया है. इसका फायदा छात्रों को मिलेगा. 

मोबाइल ऐप के माध्यम से इस बार छात्रों को सभी जानकारी मिलेगी. वहीं, AI से डुप्लीकेशन का पता लगाया जाएगा. बहुत सारे ऐसे मामले आते है, जो छात्र पहले से परीक्षा दिए रहते है वो वापस से फॉर्म भरते है. ऐसे छात्रों को चिन्हित किया जाएगा. बिहार बोर्ड की इस बार भी कोशिश होगी, कि BSEB सबसे पहले पूरे देश में रिजल्ट देंगे. इस साल मैट्रिक में 15 लाख 2 हजार 21 फॉर्म भरा गया है. 3 दिसम्बर तक फॉर्म भरने की अंतिम तिथि है. इंटर की परीक्षा में 13 लाख 7 हजार 241 फॉर्म भरा गया है.

ये भी पढ़ें- ACB की बड़ी कार्रवाई: IAS विनय चौबे और परिजनों के खातों में करोड़ों के संदिग्ध लेन-देन का खुलासा

संबंधित सामग्री

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

 चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.