पाकिस्तान में तबाही मचाती सदी की सबसे बड़ी बाढ़: 854 मौतें, 10 लाख से ज्यादा लोग बेघर

पाकिस्तान में तबाही मचाती सदी की सबसे बड़ी बाढ़: 854 मौतें, 10 लाख से ज्यादा लोग बेघर

24 घंटों में कम से कम 15 लोगों की मौत

पाकिस्तान में तबाही मचाती सदी की सबसे बड़ी बाढ़ 854 मौतें 10 लाख से ज्यादा लोग बेघर

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
पाकिस्तान के एक बड़े हिस्से में मुसलाधार बारिश के कारण पंजाब और खैबर  पख्तूनख्वा प्रांतों में बाढ़ आ गई हैं. बीते 24 घंटों में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई हैं. रविवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गई हैं. अधिकारीयों के अनुसार, बाढ़ में अब तक लाखों लोग प्रभावित हुए हैं.पंजाब प्रांत में बीते 24 घंटों के दौरान 10 लोगों की मौत हो गई. इसी दौरान खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में पांच लोगों ने अपनी जान गवाई. राष्ट्रिय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) की रिपोर्ट के मुताबिक, 26 जून से 31 अगस्त तक पाकिस्तान में मरने वालों की संख्या बढ़कर 854 हो गई है और 1100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. 

पाकिस्तानी अधिकारीयों ने इस  हफ्ते पंजाब प्रांत से 10 लाख से अधिक लोगों को उनके घरों से सुरक्षित निकाला है. देश चार दशकों में सबसे भयानक बाढ़ का सामना कर रहा है, जिसने सैंकड़ों गावों में तबाही मचाई और अनाज की फसलों को जलमग्न कर दिया. पंजाब की सूचना मंत्री आजाम बुखारी ने अपने बयान में कहा कि, 'पंजाब में आई भीषण बाढ़ से 20 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं. सरकार ने बाढ़ में फंसे 7,60,000 लोगों और 5,00,000 से ज्यादा पशुओं को बचाया है."

पंजाब में अब तक की सबसे भीषण बाढ़ 
पंजाब के प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के आंकड़ों के मुताबिक, लाहौर, मुल्तान और हाफिजाबाद जिलों में एक दर्जन से ज्यादा जगहों पर 24 घंटों में 60 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश हुई. चार जगहों पर लगभग 120 मिमी से ज्यादा ही बारिश हुई हैं. रिपोर्ट के अनुसार, अब तक में से पंजाब सबसे भीषण बाढ़ों में से एक का सामना कर रहा हैं. चौबीसों घंटे सरकार अभी व्यापक बचाव और राहत अभियान चला रही हैं. चिनाब नदी के उफान की वजह से अचानक आई बाढ़ के चलते रिहायशी इलाकों में छाती तक पानी भर गया हैं. 

यह भी पढ़े: LPG Price Cut: आज से एलपीजी सिलेंडर हुआ सस्ता, इतने रूपए घटे दाम.. जानें नया रेट

संबंधित सामग्री

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

झारखंड

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

झारखंड

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

श्रीश्री रामकृष्ण विवेकानन्द सेवाश्रम में वस्त्र वितरण व महाभोग का आयोजन

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

झारखंड

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

झारखंड

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त

झारखंड

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त