महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री और एनसीपी प्रमुख अजित पवार का निधन विमान हादसे में निधन हो गया है. एक चुनावी सभा को सम्बोधित करने जा रहे अजित पवार का विमान बारामती में लैंडिंग के समय क्रैश हो गया. बताया जा रहा है कि अजित पवार जिला परिषद चुनावों को लेकर बारामती में एक जनसभा को संबोधित करने के लिए आए थे। विमान हादसे को लेकर महाराष्ट्र सरकार की ओर से अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. खबरों के मुताबिक मुंबई से बारामती जा रहा चार्टर प्लेन बारामती में सुबह 8.45 बजे क्रैश हुआ है. घटनास्थल का वीडियो भी सामने आ चुका है.जो विमान हादसे की भयावहता को दर्शा रहा है. डीजीसीए की ओर से अजित पवार के निधान की पुष्टि की गयी है.
शोक का तांता
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के निधन पर शोक संवेदनाओं का तांता लग गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अजित पवार के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। झारखंड के पूर्व उप मुख्यमंत्री और आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने भी अजित पवार के निधन पर शोक व्यक्त किया है. वहीं कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपनी शोक संवेदना में कहा- महाराष्ट्र में हुई भयानक विमान दुर्घटना में उपमुख्यमंत्री श्री अजीत पवार जी एवं अन्य लोगों के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें। आदरणीय शरद पवार जी, सुप्रिया सुले जी और उनके समस्त परिवार एवं आदरणीय अजीत पवार जी के समर्थकों के प्रति गहरी संवेदनाएं।


केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने भी अजित पवार के निधन पर अपनी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा- महाराष्ट्र के माननीय उपमुख्यमंत्री श्री अजित पवार जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। यह सार्वजनिक जीवन और समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। इस शोक की घड़ी में मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूँ कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवारजनों, समर्थकों और प्रशंसकों को इस गहन दुःख को सहन करने की शक्ति दें। इस दुर्घटना में प्रभावित अन्य परिवारों के प्रति भी मेरी गहरी संवेदनाएँ हैं। ॐ शांति।
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी अजित पवार के निधन पर शोक जताया है. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा- महाराष्ट्र के बारामती में प्लेन क्रैश में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री आदरणीय श्री अजीत पवार जी समेत अन्य लोगों के आकस्मिक निधन का अत्यंत हृदयविदारक समाचार मिला। स्व अजीत जी का आकस्मिक निधन महाराष्ट्र की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। मरांग बुरु दिवंगत अजीत जी तथा अन्य लोगों की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों, पार्टी कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे।
वहीं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा- महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री श्री अजित पवार जी और उनके सहयात्रियों की आज हवाई जहाज दुर्घटना में निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। इस शोक के पल में महाराष्ट्र की जनता के साथ हूं। समस्त पवार परिवार और प्रियजनों को इस दुख की घड़ी में अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।
राजद के शीर्ष ेनेता लालू प्रसाद यादव ने भी अजित पवार के निधन पर शोक व्यक्त किया है. उन्होंने अपने पोस्ट महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए हादसे की उच्च स्तरीय जांच की मांग की. लालू प्रसाद ने दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को संबल देने की प्रार्थना की.
वहीं बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए एक पोस्ट किया है. पोस्ट में उन्होंने लिखा- महाराष्ट्र के बागमती में हुई भीषण हवाई जहाज दुर्घटना में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एवं एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत पवार जी सहित कई लोगों के निधन का समाचार अत्यंत दुखद एवं हृदय विदारक है.! ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दे और शोककुल परिवारों को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें!
बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी पोस्ट किया है. उन्होंने लिखा- “महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री श्री अजित पवार जी के आकस्मिक निधन की खबर से गहरा दुख हुआ। यह देश की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दे और शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करे।”
बिहार के उपमुख्यंत्री विजय सिन्हा ने अपनी शोक संवेदना में लिखा- बहुत ही दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है..! आज महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री का आकस्मिक निधन मर्माहत किया है..! पूरे घटना की जानकारी ली जा रही है इस दुख के घड़ी में उनके परिवार के लोगों के लिए हम संवेदना व्यक्त करते हैं.
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के पूर्व झारखंड प्रदेश अध्यक्ष, झारखंड के पूर्व मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता कमलेश कुमार सिंह ने महाराष्ट्र के वरिष्ठ नेता अजित पवार के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है.
कमलेश कुमार सिंह ने कहा कि अजित पवार का असामयिक निधन भारतीय राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति है. वे एक सशक्त प्रशासक, स्पष्ट विचारों वाले और जनसेवा के प्रति पूर्णतः समर्पित नेता थे. उनके नेतृत्व और कार्यशैली ने सार्वजनिक जीवन में गहरी छाप छोड़ी.
उन्होंने कहा कि अजित पवार के साथ उनका संबंध केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि आत्मीय और पारिवारिक भावनाओं से भी जुड़ा रहा है. उनका यूँ अचानक चला जाना व्यक्तिगत रूप से अत्यंत पीड़ादायक है.
इसी क्रम में एनसीपी के झारखंड प्रदेश प्रवक्ता रहे एवं वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता सूर्य सोनल सिंह ने भी अजित पवार के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि अजित पवार अपने स्पष्ट नेतृत्व, प्रशासनिक दक्षता और जनसरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता के लिए सदैव स्मरणीय रहेंगे. उनका निधन राजनीति और समाज दोनों के लिए एक अपूरणीय क्षति है.
दोनों नेताओं ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति और संबल दें. भावभीनी श्रद्धांजलि.
यह भी पढ़ें: अजित पवार के पहले विमान या हेलीकॉप्टर दुर्घटनाओं में कई प्रमुख भारतीय नेताओं की हो चुकी है मौत