न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: दक्षिण मध्य रेलवे ने एक ऐतिहासिक फैसला लेते हुए औरंगाबाद रेलवे स्टेशन का नाम बदल दिया हैं. अब इस प्रमुख स्टेशन को "छत्रपति संभाजी नगर" के नाम से जाना जाएगा. रेलवे अधिकारियों ने इस बदलाव को औपचारिक रूप से मंजूरी दे दी हैं.
रेलवे का कहना है कि स्टेशन का नया कोड "CPSN" रहेगा, जो कि आने वाले समय में सभी टिकट बुकिंग, रेलवे सूचना और यात्रा योजनाओं में इस्तेमाल होगा. दक्षिण मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ए. श्रीधर ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि यह कदम स्थानीय संस्कृति और ऐतिहासिक व्यक्तित्वों को सम्मान देने के उद्देश्य से उठाया गया हैं. उन्होंने कहा कि यात्रियों को जल्द ही नए नाम और कोड के अनुसार सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी.
