एयर इंडिया विमान में तकनीकी खराबी

तकनीकी खराबी से एयर इंडिया विमान 2 घंटे लेट, 200 यात्रियों को फ्लाइट से उतारा

By : Shreya Suman
तकनीकी खराबी से एयर इंडिया विमान 2 घंटे लेट, 200 यात्रियों को फ्लाइट से उतारा

एयर इंडिया विमान में तकनीकी खराबी

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
अहमदाबाद विमान हादसे के बाद से देशभर में आए दिन विमान में तकनीकी खराबी की समस्या सामने आती ही रहती हैं. इसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ता हैं. कुछ ऐसा ही बुधवार को देखने को मिला, जब दिल्ली से सिंगापूर जाने वाली एयर इंडिया के विमान से सभी यात्रियों को नीचे उतार दिया गया. इसके पीछे की वजह भी तकनीकी समस्या ही बताई गई. यात्री करीब दो घंटे से ज्यादा तक फ्लाइट में ही बैठे रहे जिसके बाद उन्हें उतरने का आदेश दिया गया. 

तकनीकी खराबी की वजह
बुधवार शाम को दिल्ली हवाई अड्डे पर एयर इंडिया की सिंगापूर जाने वाली विमान AI 2380 में सवार 200 से ज्यादा यात्रियों को तकनीकी खराबी की वजह से उतार दिया गया. एयर कंडीशनिंग सिस्टम और बिजली आपूर्ति में खराबी की वजह से करीब-करीब दो घंटे तक विमान में बैठे रहने के बाद यात्रियों को टर्मिनल भवन ले जाया गया. कर्मचारियों ने इस दौरान यात्रियों को उतरने के पीछे का कोई स्पस्ट वजह नहीं बताई, इसकी वजह से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा, इनमें कई बुजुर्ग भी शामिल थे. 

यात्रियों को नहीं बताई वजह 
बोइंग 787 -9 ड्रीमलाइनर विमान से संचालित होने वाली उड़ान संख्या AI2380 को रात में लगभग 11 बजे दिल्ली हवाई अड्डे से रवाना होना था, लेकिन इसमें देरी हो गई. विमान में मौजूद लोगों के मुताबिक, विमान का एयर कंडीशनिंग सिस्टम और बिजली आपूर्ति खराब थी. हालांकि, एयर इंडिया की तरफ से अभी तक इस मामले में कुछ भी नहीं कहा गया हैं. 

यह भी पढ़े: ऋषिकेश जा रही बस बेकाबू होकर पलटी, 2 की मौत, 12 घायल

संबंधित सामग्री

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

 चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.