न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: उत्तराखंड की चारधाम यात्रा अपने समापन की ओर पहुंच चुकी है. आज गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे. इसके बाद, गुरुवार को यमुनोत्री और केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद होंगे. अंत में, 25 नवंबर को वैकुंठ धाम के नाम से चर्चित बाबा बद्रीनाथ के कपाट बंद हो जाएंगे.
कपाट बंद होने का समय
आज से चारों धामों के दर्शन शीतकालीन के लिए बंद हो जाएंगे, जिसके लिए निर्धारित समय इस प्रकार है:
22 अक्टूबर को सुबह 11:36 बजे गंगोत्री धाम के कपाट बंद होंगे.
23 अक्टूबर को सुबह 8:30 बजे केदारनाथ धाम के कपाट बंद होंगे.
23 अक्टूबर को दोपहर 12:30 बजे यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होंगे.
25 नवंबर को दोपहर 2:56 बजे बद्रीनाथ धाम के कपाट बंद होंगे.
गंगोत्री धाम रहा लंबे समय तक बंद
उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में स्थित यमुनोत्री और गंगोत्री धामों से ही चारधाम की यात्रा शुरू होती है. इस बार प्राकृतिक आपदा का सबसे ज्यादा असर उत्तरकाशी में ही देखा गया. धराली में आई भीषण आपदा के कारण गंगोत्री धाम की यात्रा लंबे समय तक बंद रही. इसी दौरान यमुनोत्री धाम जाने वाले नेशनल हाईवे पर श्यानाचट्टी में यमुना नदी पर बनी झील ने मार्ग को डुबो दिया, जिससे यमुनोत्री धाम की यात्रा भी काफी समय तक बाधित रही.
यह भी पढ़े: गोवर्धन पूजा आज: इंद्र का घमंड तोड़ने से लेकर धन-धान्य की वृद्धि तक, जानें पर्व का महत्व और लाभ