नेपाल के बाद मेडागास्कर में भी Gen-Z का गुस्सा फूटा, राष्ट्रपति देश छोड़कर भागे

नेपाल के बाद मेडागास्कर में भी Gen-Z का गुस्सा फूटा, राष्ट्रपति देश छोड़कर भागे

तख्तापलट की आहट से हिला हिंद महासागर का यह देश

नेपाल के बाद मेडागास्कर में भी gen-z का गुस्सा फूटा राष्ट्रपति देश छोड़कर भागे

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
नेपाल के बाद अब हिंद महासागर में स्थित द्वीपीय देश मेडागास्कर में भी Gen-Z आंदोलन ने देश की सत्ता को हिलाकर रख दिया हैं. जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रपति एंड्री राजोएलिना देश छोड़कर भाग गए है जबकि सेना की एक विशेष इकाई ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया हैं/ यह घटनाक्रम करीब तीन हफ्ते से चल रहे युवा आंदोलन ‘Gen Z Madagascar’ के बाद हुआ है, जो अब संभावित तख्तापलट का रूप ले चुका हैं.


युवा आंदोलन से तख्तापलट तक
25 सितंबर को शुरू हुआ यह आंदोलन शुरुआत में सिर्फ पानी और बिजली की कमी को लेकर था लेकिन धीरे-धीरे यह प्रदर्शन भ्रष्टाचार, असमानता और बेरोजगारी के खिलाफ एक व्यापक जनआंदोलन में बदल गया. देश की सड़कों पर हजारों युवा ‘Gen Z Madagascar’ के बैनर तले उतर आए. संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के अनुसार अब तक 22 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि सरकार इन आंकड़ों से इनकार कर रही हैं.


राष्ट्रपति देश छोड़कर भागे
राष्ट्रपति कार्यालय ने सोमवार शाम राष्ट्र के नाम संदेश देने की घोषणा की थी, लेकिन राज्य प्रसारक पर सैनिकों के हमले के बाद यह संदेश स्थगित कर दिया गया. विपक्षी नेता सिटेनी रांद्रिआनासोलोनियाको ने दावा किया कि राजोएलिना फ्रांसीसी सैन्य विमान से देश छोड़कर भाग गए, हालांकि इस बात की आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हुई हैं.


सेना ने नियंत्रण अपने हाथ में लिया
राष्ट्रपति को 2009 में सत्ता में लाने वाली CAPSAT (विशेष सैन्य इकाई) ने दावा किया है कि उसने सभी सशस्त्र बलों का नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया हैं. CAPSAT के कमांडर कर्नल माइकल रांद्रिआनीरिना ने कहा, “हम तख्तापलट नहीं कर रहे, बल्कि जनता की आवाज का जवाब दे रहे हैं. मेडागास्कर की औसत उम्र 20 वर्ष से भी कम है और तीन-चौथाई आबादी गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करती हैं. विश्व बैंक के अनुसार, स्वतंत्रता (1960) से 2020 तक देश की प्रति व्यक्ति GDP में 45% की गिरावट दर्ज की गई हैं. ऐसे में युवा वर्ग का गुस्सा अब सीधे सत्ता के खिलाफ फूट पड़ा हैं.


फ्रांस ने राष्ट्रपति के देश छोड़ने की रिपोर्ट पर कोई टिप्पणी नहीं की है, जबकि अमेरिकी दूतावास ने अपने नागरिकों को घरों में रहने की सलाह दी हैं. वहीं अफ्रीकी संघ ने सेना और नागरिकों से शांति बनाए रखने की अपील की हैं.


यह भी पढ़े: सुशांत सिंह राजपूत की बहन दिव्या गौतम पटना के दीघा से चुनावी मैदान में, भाकपा माले ने दिया टिकेट

संबंधित सामग्री

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

झारखंड

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

झारखंड

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

श्रीश्री रामकृष्ण विवेकानन्द सेवाश्रम में वस्त्र वितरण व महाभोग का आयोजन

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

झारखंड

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

झारखंड

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त

झारखंड

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त