न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: पाकिस्तान की स्थिति समय के साथ और भी बत्तर होती जा रही है. भारत के बाद अब अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक किया है. बताया जा रहा है कि यह सर्जिकल स्ट्राइक खुर्रम इलाके में की गई है. अफगानी सैनिकों ने पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों को अपना निशाना बनाया है. हमले के दौरान अफगान सेना ने खुर्रम इलाके में मौजूद पाकिस्तानी सेना के अड्डे और सेना की गाड़ी को आग लगा दिया. मीडिया सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, अफगानी सैनिकों ने इसके अलावा भी पाकिस्तान के कई सैन्य ठिकानों को अपना निशाना बनाया है.
मीडिया सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, अफगानिस्तान के तरफ से पाक सेना के ऊपर सर्जिकल स्ट्राइक के दौरान आर्टिलरी और टैंकों के जरिए लगातार हमले किए गए हैं. वहीं बताया यह भी जा रहा है कि जंग अभी भी जारी है. देर रात तक पाकिस्तान और अफगानिस्तान सीमा पर गोलाबारी देखने को मिली है. इस जंग के वजह से बॉर्डर इलाके में तनाव का माहौल है. आपकी जानकारी के लिए बता दें, अभी तक इस सर्जिकल स्ट्राइक में पाकिस्तान के 3 सैनिकों की मौत हो चुकी है, जबकि 12 अन्य घायल बताए जा रहे हैं.
यह भी पढ़ें: पलामू में अपराधियों का बेखौफ आतंक, राजा साहेब के कार्यालय में घुसकर एक व्यक्ति को मारी गोली- मौत