दिल्ली एयरपोर्ट

दिल्ली एयरपोर्ट पर एडवांस रनवे तैयार, घने कोहरे में भी उड़ानें नहीं होंगी रद्द 

By : Shreya Suman
दिल्ली एयरपोर्ट पर एडवांस रनवे तैयार, घने कोहरे में भी उड़ानें नहीं होंगी रद्द 

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
दिल्ली एयरपोर्ट को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया हैं. सर्दियों के धुंध भरे मौसम में भी यात्रियों को परेशानी नहीं होगी. एयरपोर्ट रनवे 10/28 को CAT IIIB मानकों के हिसाब से अपग्रेड किया गया है, जो घने कोहरे में भी सुरक्षित लैंडिंग सुनिश्चित करता हैं. एक अधिकारी ने जानकारी दी कि DGCA जल्द ही रनवे का अंतिम ऑडिट करेगा और 16 सितंबर से यह पूरी तरह से चालू हो जाएगा. 

रोजाना लगभग 200 उड़ाने प्रभावित हो रही थीं
इस वर्ष जून से रनवे के बंद होने की वजह से रोजाना लगभग 200 उड़ाने प्रभावित हो रही थीं. अप्रैल में भी यह रनवे बंद हुआ था, लेकिन तेज हवाओ ने हवाई संचालन को ऐसा झटका दिया कि प्रति घंटे 42 की जगह केवल 32 विमानें ही लैंड कर पा रही थी. जिसकी वजह से एयरपोर्ट को काफी नुकसान झेलना पड़ा. नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने हस्तक्षेप कर दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL) को रनवे फिर से खोलने का आदेश दिया हैं. जून से शुरू हुआ अपग्रेडेशन अब पूरा होने को है और अब यात्रियों को राहत मिलने वाली हैं. 

टर्मिनल 2 का नया लुक 
टर्मिनल 2 भी अब नए रंग-रूप के साथ तैयार हो चूका हैं. यह 26 अक्टूबर से फिर से खुलने जा रहा है, वो भी सर्दियों के पीक सीजन में. यह टर्मिनल हर वर्ष 1.5 करोड़ यात्रियों को संभल सकता हैं. नया फ्लोरिंग, आधुनिक एयरोब्रिज, चमचमाते वॉशरूम और मजबूत स्ट्रक्चरल रिपेयर के साथ-साथ यह टर्मिनल अब पहले से कहीं बेहतर हैं. एक अधिकारी ने कहा कि, 'टर्मिनल 2 का नवीनीकरण यात्रियों को सर्दियों में सहूलियत देगा.'

उड़ानों का गणित 
जून से अब तक DIAL हर दिन 114 उड़ाने रद्द कर रहा था और 86 को गैर-पीक घंटों में शेड्यूल कर रहा था. दिल्ली एयरपोर्ट रोजाना लगभग 1450 उड़ाने संभालता है और रद्दीकरण की दर 7.8% तक पहुंच गई थी, जो सामान्य 3-4% से कहीं ज्यादा हैं. DIAL के सीईओ ने पहले भी कहा था, 'हम कोशिश कर रहे हैं कि यात्रियों को कोई भी असुविधा न हो.' 

देश का सबसे बीजी एयरपोर्ट है IGI 
देश का सबसे बीजी हवाई अड्डा चार रनवे 27/9, 28/10, 29L/11R और तीन टर्मिनलों के साथ हर वर्ष लगभग 10.9 करोड़ यात्रियों को संभालता हैं. टर्मिनल 1 अकेले ही 4 करोड़ यात्रियों को हैंडल कर सकता है, जबकि टर्मिनल 2 की क्षमता 1.5 करोड़ हैं. दिल्ली हवाई अड्डा अब अपग्रेडेड रनवे और टर्मिनल के साथ यात्रियों को और बेहतर अनुभव देने को तैयार हैं. 

यह भी पढ़े: धराली आपदा के बाद गंगोत्री यात्रा शुरू, यमुनोत्री धाम पर दो दिन बाद होगा फैसला

संबंधित सामग्री

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

 चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.