नशा, अश्लील वीडियो और हैवानियत करने की थी लत.. भोपाल के ‘सीरियल कटर मैन’ की सामने आई सच्चाई

नशा, अश्लील वीडियो और हैवानियत करने की थी लत.. भोपाल के ‘सीरियल कटर मैन’ की सामने आई सच्चाई

नशा अश्लील वीडियो और हैवानियत करने की थी लत भोपाल के ‘सीरियल कटर मैन’ की सामने आई सच्चाई

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बीते कुछ दिनों से महिलाओं के मन में डर बनकर घूम रहा ‘सीरियल कटर मैन’ आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में आ गया हैं. राह चलती युवतियों पर अचानक हमला कर फरार हो जाने वाले इस आरोपी की कहानी जितनी खौफनाक है, उतनी ही चौंकाने वाली भी. पुलिस जांच में सामने आया है कि नशे और अश्लील वीडियो की लत ने आरोपी को हैवान बना दिया था.

एक रात, चार हमले और पूरे शहर में दहशत
29 जनवरी की रात भोपाल के पिपलानी और अयोध्या नगर इलाके में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब तेज रफ्तार बाइक पर सवार एक युवक ने अलग-अलग जगहों पर चार युवतियों पर कटर से हमला कर दिया. हमले इतने अचानक थे कि पीड़ित कुछ समझ पातीं, उससे पहले आरोपी मौके से फरार हो जाता. एक ही रात में चार वारदातों ने भोपाल की सड़कों पर डर का माहौल बना दिया.

नशा, गुस्सा और अश्लील वीडियो की लत
गिरफ्तार आरोपी की पहचान 37 वर्षीय देवेंद्र अहिरवार के रूप में हुई हैं. वह भोपाल के करोंद इलाके में रह रहा था और मूल रूप से सागर जिले का निवासी हैं. पुलिस के मुताबिक, आरोपी नशे की हालत में महिलाओं को निशाना बनाता था. जांच में यह भी सामने आया कि वह अश्लील वीडियो देखने का आदी था और उसके मोबाइल फोन से आपत्तिजनक वीडियो बरामद किए गए हैं. पुलिस का कहना है कि आरोपी ‘आजाद लड़कियों’ को देखकर गुस्से में बेकाबू हो जाता था.

पुराना आपराधिक इतिहास भी आया सामने
देवेंद्र अहिरवार का आपराधिक इतिहास भी चौंकाने वाला हैं. पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि साल 2014 में सागर जिले में भी उसने पांच से अधिक ऐसी ही वारदातों को अंजाम दिया था. उस वक्त वह पुलिस की पकड़ से बच निकला था और इसके बाद अलग-अलग जगहों पर छिपकर रह रहा था.

भोपाल पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाया. 25 से ज्यादा पुलिस टीमों का गठन किया गया, करीब 150 जवानों को लगाया गया और शहरभर के 900 से अधिक CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली गई. तकनीकी साक्ष्यों और स्केच के आधार पर आरोपी की पहचान की गई. उस पर 30 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था.

वारदात से पहले ही दबोचा गया आरोपी
बुधवार रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी अयोध्या नगर बायपास के पास कोच फैक्ट्री इलाके में किसी नई वारदात की फिराक में मौजूद हैं. सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसकी बाइक से कटर भी बरामद हुआ.

एडिशनल कमिश्नर अवधेश गोस्वामी के अनुसार आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही हैं. यह पता लगाने की कोशिश हो रही है कि 2014 से 2026 के बीच उसने किन-किन शहरों में इस तरह की वारदातों को अंजाम दिया. आरोपी की मानसिक स्थिति और संभावित आपराधिक नेटवर्क की भी जांच की जा रही हैं. ‘सीरियल कटर मैन’ की गिरफ्तारी से भोपाल के लोगों ने राहत की सांस ली है, लेकिन यह मामला समाज और सुरक्षा व्यवस्था दोनों के लिए कई सवाल छोड़ गया हैं. फिलहाल पुलिस आरोपी के हर पहलू को खंगालने में जुटी है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर पूरी तरह लगाम लगाई जा सके.

यह भी पढ़े: खेलकर चमके सितारे, अब सरकार देगी सहारा.. झारखंड में खिलाड़ियों को पेंशन का तोहफा, कैबिनेट ने लगाई मुहर
 

संबंधित सामग्री

गुमला में युवक पर जान लेवा हमला, सिर में लगे छह टांके

झारखंड

गुमला में युवक पर जान लेवा हमला, सिर में लगे छह टांके

डीआईजी ने सिविल कोर्ट परिसर एवं कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण, दिए महत्वपूर्ण निर्देश

झारखंड

डीआईजी ने सिविल कोर्ट परिसर एवं कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण, दिए महत्वपूर्ण निर्देश

जिला बाल संरक्षण इकाई के प्रयास से चंदवा के अनाथ शुभम व शिवम को मिलेगी चार-चार हजार रुपये मासिक सहायता

झारखंड

जिला बाल संरक्षण इकाई के प्रयास से चंदवा के अनाथ शुभम व शिवम को मिलेगी चार-चार हजार रुपये मासिक सहायता

मंडल कारा चास का डीसी - एसपी की देख रेख में चली छापेमारी, जांच के दौरान नहीं मिला कोई आपत्तिजनक सामान

झारखंड

मंडल कारा चास का डीसी - एसपी की देख रेख में चली छापेमारी, जांच के दौरान नहीं मिला कोई आपत्तिजनक सामान

नामकुम थाना क्षेत्र में महिला से सोने की चेन की छिनतई, बाइक सवार स्नैचर ने दिया घटना को अंजाम 

झारखंड

नामकुम थाना क्षेत्र में महिला से सोने की चेन की छिनतई, बाइक सवार स्नैचर ने दिया घटना को अंजाम