दिल्ली के विवेक विहार में दर्दनाक हादसा, AC ब्लास्ट से लगी भीषण आग, 8 लोगों की मौत

By : Mansi Kumari
दिल्ली के विवेक विहार में दर्दनाक हादसा, AC ब्लास्ट से लगी भीषण आग, 8 लोगों की मौत

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
राजधानी दिल्ली के विवेक विहार इलाके में आज एक भीषण अग्निकांड ने हड़कंप मचा दिया. एक रिहायशी इमारत में एसी ब्लास्ट के बाद लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया, जिसमें अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि कई अन्य गंभीर रूप से झुलस गए हैं. 

फायर कंट्रोल रूम को सुबह करीब 3:47 बजे आग लगने की सूचना मिली. सूचना मिलते ही 14 दमकल गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया. घने धुएं और तेज लपटों के बीच फंसे लोगों को निकालने के लिए दमकल कर्मियों ने घंटों तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया. बचाव दल ने अब तक 12 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला हैं. हालांकि 4 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं. डॉक्टरों के अनुसार कुछ घायलों की हालत नाजुक बनी हुई हैं. वहीं दूसरी मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में एसी ब्लास्ट के कारण आग लगी, जो तेजी से तीसरी मंजिल तक फैल गई. आग की लपटें इतनी तेज थी कि लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला.

बंद छत का दरवाजा बना मौत की वजह
बताया जा रहा है कि तीसरी मंजिल पर मौजूद लोग जान बचाने के लिए छत की ओर भागे, लेकिन छत का दरवाजा बंद होने के कारण वे बाहर नहीं निकल सके और दम घुटने व आग की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई. वहीं दूसरी मंजिल पर भी चार लोगों की जान चली गई. फिलहाल दमकल विभाग ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया है, लेकिन मौके पर अभी भी कूलिंग ऑपरेशन हैं.

यह भी पढ़े: चक्रधरपुर रेल डिवीजन में वंदे भारत यात्री ट्रेन में पथराव, मची अफरा-तफरी, रेलवे की जांच शुरू
 

संबंधित सामग्री

छह माह से मजदूरी बकाया, गांडेय धनवंतरी इको पार्क में मजदूरों ने जड़ा ताला

छह माह से मजदूरी बकाया, गांडेय धनवंतरी इको पार्क में मजदूरों ने जड़ा ताला

पार्क की साफ-सफाई, देखरेख व सुरक्षा में लगे 14 दैनिक मजदूरों व रात्रि प्रहरियों को छह माह से मानदेय नहीं मिला है

योगेंद्र साव के बयान के बाद सियासत तेज, सांसद विजय हांसदा बोले- सही काम के लिए मुख्यमंत्री समेत सभी का मिलेगा साथ

योगेंद्र साव के बयान के बाद सियासत तेज, सांसद विजय हांसदा बोले- सही काम के लिए मुख्यमंत्री समेत सभी का मिलेगा साथ

सांसद ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए

पंचायत चुनाव पर बोले सम्राट चौधरी, मुखिया का पॉवर विधायक और मंत्री से...

पंचायत चुनाव पर बोले सम्राट चौधरी, मुखिया का पॉवर विधायक और मंत्री से...

बिहार में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ा अपडेट दिया है। सीएम सम्राट ने कहा कि मुखिया का पॉवर विधायक और मंत्री से भी ज़्यादा होता है।

गिरिडीह: अवैध खनन के खिलाफ विभाग की बड़ी कार्रवाई! मशीनें जब्त

गिरिडीह: अवैध खनन के खिलाफ विभाग की बड़ी कार्रवाई! मशीनें जब्त

नावाडीह ग्राम में संचालित अवैध खनन पर विभाग ने छापेमारी कर मशीन जब्त कर लिया है.