WOW MOMO गोदाम में लगी आग की चपेट में आने से अभी तक कुल 25 लोगों की मौत, मैनेजर ...

WOW MOMO गोदाम में लगी आग की चपेट में आने से अभी तक कुल 25 लोगों की मौत, मैनेजर सहित दो अन्य लोग गिरफ्तार

wow momo गोदाम में लगी आग की चपेट में आने से अभी तक कुल 25 लोगों की मौत मैनेजर सहित दो अन्य लोग गिरफ्तार

न्यूज11 भारत

रांची/डेस्क: जैसा ही हम सभी जान रहे हैं कि कोलकाता के आनंदपुर में स्थित वॉव मोमो के वेयरहाउस में लगी आग ने पूरे शहर को हिलाकर रख दिया है. आपकी जानकारी के लिए बता दें, ये आग सबसे पहले  पुष्पांजलि डेकोरेटर्स के गोदाम में सोमवार की तड़के सुबह 3 बजे लगी थी. आग इतनी भयानक थी कि तेजी से फैलते हुए सामने की वॉव मोमो के वेयरहाउस को अपनी चपेट में ले लिया. अभी तक इस हादसे में मरने वालों की संख्या 25  बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि वेयरहाउस में अधिकांश सामग्री ज्वलनशील थी. जिस वजह से आग काफी तेजी से पूरे वेयरहाउस को अपनी चपेट में ले लिया और बाहर निकालने के सभी रास्ते पूरी तरह से बंद हो गए थे. काफी मुश्किल से इस वेयरहाउस से तीन मजदूर बाहर निकल पाए थे. खबर यह भी निकाल के सामने आई है कि मृतकों में अधिकांश मजदूर आसपास के जिलों से थे और गोदाम में ही रहते थे.

पुलिस कर रही है मामले की हर पहलू से जांच

इस मामले की पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है. मामले को लेकर पुलिस ने वॉव मोमो के मैनेजर राजा चक्रवर्ती व डिप्टी मैनेजर मनोरंजन शीत को अपनी हिरासत में ले लिया है. पुलिस ने इन दोनों को लापरवाही और सुरक्षा मानकों के उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार किया है. वहीं पुलिस ने इस मामले में एक और व्यक्ति को अपनी हिरासत में लिया है. वह आदमी है पुष्पांजलि डेकोरेटर्स के मालिक गंगाधर दास. शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला है कि इन दोनों ही वेयरहाउस में फायर सेफ्टी की व्यवस्था सही से नहीं की गई थी. कंपनी ने दावा किया कि उनका नजीराबाद वेयरहाउस तीन साल से चल रहा था और इसमें 28 फायर एक्सटिंग्विशर लगे थे, लेकिन आग पड़ोसी गोदाम से शुरू हुई थी.

यह भी पढ़ें: आलोक कुमार सिंह बनाये गये RLM के प्रदेश अध्यक्ष, प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपेंद्र कुशवाहा ने की घोषणा

संबंधित सामग्री

मनोहरपुर प्रखंड अंतर्गत कोलपोटका पंचायत के प्रधानपाली से कुम्हारमुंडा के कुम्हार टोला जोड़ने वाली पुलिया क्षतिग्रस्त

झारखंड

मनोहरपुर प्रखंड अंतर्गत कोलपोटका पंचायत के प्रधानपाली से कुम्हारमुंडा के कुम्हार टोला जोड़ने वाली पुलिया क्षतिग्रस्त

पुलिया क्षतिग्रस्त होने से कभी भी किसी बड़े हादसे की बनी हुई है आशंका

उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा से जुड़े पेपर लीक मामले में दो आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर हुई सुनवाई

झारखंड

उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा से जुड़े पेपर लीक मामले में दो आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर हुई सुनवाई

उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा से जुड़े पेपर लीक मामले के आरोपी विवेक कुमार महतो और मुमताज अंसारी की अग्रिम जमानत याचिका पर अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की कोर्ट में सुनवाई हुई.

नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोपी मिक्की कुमार प्रजापति को 20 साल की सजा, लगाया गया 50 हजार रूपए का जुर्माना 

झारखंड

नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोपी मिक्की कुमार प्रजापति को 20 साल की सजा, लगाया गया 50 हजार रूपए का जुर्माना 

नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोपी मिक्की कुमार प्रजापति को 20 साल की सजा और 50 हजार रूपए का जुर्माना लगाया है.

घाघरा प्रखंड के अरंगी पंचायत अंतर्गत खम्भिया गांव में बिना अनुमति योजना स्थल बदलकर पुल बनाने की जांच शुरू

झारखंड

घाघरा प्रखंड के अरंगी पंचायत अंतर्गत खम्भिया गांव में बिना अनुमति योजना स्थल बदलकर पुल बनाने की जांच शुरू

हरकत में आए अधिकारी, डीपीएम ने टीम के साथ खम्भिया गांव पहुंचकर की जांच

14वीं जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले के सत्यपाल सिंह समेत चार आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर हुई सुनवाई

झारखंड

14वीं जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले के सत्यपाल सिंह समेत चार आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर हुई सुनवाई

14वीं जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले के आरोपी पवन कुमार सिंह, रविशंकर कुमार, सत्यपाल सिंह, लालू कुमार यादव की अग्रिम जमानत याचिका पर अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की कोर्ट में सुनवाई हुई.