BREAKING: लाल किले के पास कार में जोरदार धमाका, 10 लोगों की मौत, कई लोग घायल, दिल्ली में High Alert

हरियाणा, उत्तर प्रदेश और झारखंड में भी हाई अलर्ट

BREAKING: लाल किले के पास कार में जोरदार धमाका, 10 लोगों की मौत, कई लोग घायल, दिल्ली में High Alert

breaking लाल किले के पास कार में जोरदार धमाका 10 लोगों  की मौत कई लोग घायल दिल्ली में high alert

न्यूज़11 भारत
नई दिल्ली/डेस्क: 
दिल्ली पुलिस, NSG, NIA, CRPF और IB के वरिष्ठ अधिकारी और बम निरोधक दस्ता घटनास्थल पर पहुंचे हुए हैं. पूरे इलाके को सील कर दिया गया है. मौके पर पहुंची जांच टीमें साक्ष्य इकट्ठा करने में जुटी हुई है. आग पर काबू पा लिया गया है. इधर गृह मंत्री अमित शाह ने IB चीफ से बात की है. बताया जा रहा गई कि अब तक 10 लोगों की मौत हो गई है. दो दर्जन भर से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली में हुए विस्फोट के बाद स्थिति का जायजा लिया है. उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह से बात की और स्थिति की जानकारी ली.

झारखंड में भी हाई अलर्ट 
दिल्ली में ब्लास्ट की घटना के बाद झारखंड में भी हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है. पुलिस मुख्यालय के द्वारा राज्य के सभी जिलों के एसपी, एसएसपी को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है. एयरपोर्ट रेलवे स्टेशन सहित हॉटस्पॉट पर पुलिस निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं. दिल्ली धमाके में अबतक 10 लोगों की मौत, जबकि कई घायल हैं. 

घटनास्थल पर जाएंगे गृह मंत्री अमित शाह 
गृह मंत्री अमित शाह घटनास्थल पर जाएंगे. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आज शाम लगभग 7 बजे, दिल्ली में लाल किले के पास सुभाष मार्ग ट्रैफ़िक सिग्नल पर एक हुंडई i20 कार में विस्फोट हुआ. इस विस्फोट में कुछ पैदल यात्री घायल हुए और कुछ वाहन क्षतिग्रस्त हुए. प्रारंभिक रिपोर्टों से संकेत मिलता है कि कुछ लोगों की जान चली गई है. विस्फोट की सूचना मिलने के 10 मिनट के भीतर, दिल्ली क्राइम ब्रांच और दिल्ली स्पेशल ब्रांच की टीमें घटनास्थल पर पहुँच गईं. एनएसजी और एनआईए की टीमों ने एफएसएल के साथ मिलकर अब गहन जाँच शुरू कर दी है. आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरों की जाँच के आदेश दिए गए हैं. मैंने दिल्ली के पुलिस आयुक्त और स्पेशल ब्रांच प्रभारी से भी बात की है. दिल्ली के पुलिस आयुक्त और स्पेशल ब्रांच प्रभारी घटनास्थल पर मौजूद हैं. हम सभी संभावनाओं पर विचार कर रहे हैं और सभी संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए गहन जाँच करेंगे. सभी विकल्पों की तुरंत जाँच की जाएगी और हम परिणाम जनता के सामने प्रस्तुत करेंगे. मैं शीघ्र ही घटनास्थल पर जाऊँगा और तुरंत अस्पताल भी जाऊँगा.

लाल किले के पास लाल किला मेट्रो स्टेशन (गेट नंबर 1) के निकट एक इको वैन में आज शाम जोरदार धमाका हुआ, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई. घटना में कम से कम 10 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है और कई लोग घायल बताए जा रहे हैं. अधिकारियों ने कहा है कि घायलों की संख्या बढ़ सकती है. 

धमाका इतना तेज था कि आसपास खड़ी कई गाड़ियों के शीशे टूट गए और कुछ वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए. शुरुआती रिपोर्टों में बताया जा रहा है कि धमाके के बाद एक कार में भीषण आग लगी और उसकी चपेट में 7-8 अन्य वाहन भी आ गए. पास की स्ट्रीट लाइटें भी टूट गईं. घटनास्थल से जो तस्वीरें सामने आ रही हैं, वे काफी चिंताजनक हैं.

घटना के तुरंत बाद इलाके को बंद कर दिया गया और नजदीकी चांदनी चौक मार्केट को भी सील कर दिया गया है. पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमों के साथ फोरेंसिक और टेक्निकल एक्सपर्ट मौके पर पहुंच रहे हैं. वे ब्लास्ट की प्रकृति और कारण का पता लगाने का काम कर रहे हैं. दिल्ली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और राष्ट्रीय जांच Agency (NIA) की टीम को मौके पर भेजा जा रहा है. शुरुआती अंदाज ये है कि यह सिर्फ एक स्थानीय घटना नहीं प्रतीत होती, पर जांच जारी है.

प्राथमिक जानकारी के अनुसार यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि धमाका कार में लगे CNG सिलेंडर के कारण हुआ या किसी अन्य वजह से. घायल 2-3 लोगों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है जहाँ उनकी हालत का इलाज चल रहा है. फायर ब्रिगेड भी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है. दिल्ली के सभी सुरक्षा विभागों को हाई अलर्ट कर दिया गया है. पुलिस ने लाल किले के आसपास के पूरे इलाके और कई सड़कों को बंद कर दिया है तथा लोगों से घटनास्थल से दूर रहने की अपील की गई है.

खबर लगातार अपडेट की जा रही है. कृपया पेज को रिफ्रेश करते रहे. 

संबंधित सामग्री

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

झारखंड

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

झारखंड

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

श्रीश्री रामकृष्ण विवेकानन्द सेवाश्रम में वस्त्र वितरण व महाभोग का आयोजन

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

झारखंड

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

झारखंड

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त

झारखंड

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त