Wednesday, Jul 16 2025 | Time 02:21 Hrs(IST)
देश-विदेश


Paris Olympic 2024: भारत ने ओलंपिक में खोला खाता, मनु भाकर ने जीता कांस्य पदक

ओलिंपिक के इतिहास में शूटिंग में मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी मनु
Paris Olympic 2024: भारत ने ओलंपिक में खोला खाता, मनु भाकर ने जीता कांस्य पदक
न्यूज11 भारत 

रांची/डेस्कः भारत को पेरिस ओलंपिक 2024 में अपना पहला मेडल मिल गया है. 10 मीटर एयर पिस्टल वीमेंस के फाइनल में शूटर मनु भाकर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल कर किया है. मनु भाकर ने इतिहास रचते हुए इस साल ओलंपिक में भारत को पहला पदक दिला दिया है. मनु ने फाइनल में कुल 221.7 अंक जुटाते हुए मेडल पक्का किया. वह ओलिंपिक के इतिहास में शूटिंग में मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं. 

 

पीएम मोदी ने दी बधाई 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मनु भाकर को कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लाटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि एक ऐतिहासिक पदक! बहुत बढ़िया, मनु भाकर #ParisOlympics2024 में भारत का पहला पदक जीतने के लिए! कांस्य पदक के लिए बधाई. यह सफलता और भी खास है क्योंकि वह भारत के लिए निशानेबाजी में पदक जीतने वाली पहली महिला बन गई हैं. एक अविश्वसनीय उपलब्धि! #Cheer4Bharat. 

 


 

CM हेमंत सोरेन ने भी दी बधाई 

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी मनु भाकर को कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी है. एक्स पर पोस्ट कर CM हेमंत सोरेन ने कहा कि अपने शानदार खेल से ओलंपिक में देश के लिए पहला पदक जीतने के लिए मनु भाकर को बहुत-बहुत बधाई और जोहार.

 

इन खिलाड़ियों ने शूटिंग में जीता है पदक 

शूटिंग में भारत के लिए अब तक राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने रजत पदक (एथेंस 2004), बीजिंग ओलंपिक (2008) में अभिनव बिंद्रा ने स्वर्ण पदक, लंदन ओलंपिक (2012) में गगन नारंग ने कांस्य पदक, विजय कुमार ने रजत पदक और अब मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक (2024) में कांस्य पदक हासिल कर लिया है. 

 


 

 

 


अधिक खबरें
Shubhanshu Returns to Earth: अंतरिक्ष स्पेस स्टेशन से वापस धरती लौटे शुभांशु शुक्ला, कैलिफोर्निया तट के पास की सुरक्षित लैंडिंग
जुलाई 15, 2025 | 15 Jul 2025 | 3:31 AM

18 दिन की अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) यात्रा के बाद वह ऐतिहासिक पल आ गया जब अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला धरती पर लौट आए. शुभांशु शुक्ला क्सिओम मिशन 4 (Ax-4) का हिस्सा थे जो स्पेसएक्स के ग्रेस (Grace) यान से लौटे और कैलिफोर्निया तट के पास प्रशांत महासागर में सुरक्षित लैंडिंग की.

AI से मजबूत होगा अमेरिका का डिफेंस सिस्टम: OpenAI, Google समेत 4 दिग्गज कंपनियों को मिली बड़ी जिम्मेदारी
जुलाई 15, 2025 | 15 Jul 2025 | 2:38 PM

अमेरिका ने अपने डिफेंस सिस्टम को भविष्य की लड़ाइयों के लिए और अधिक स्मार्ट और एडवांस बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया है. अमेरिकी रक्षा मंत्रालय (Department of Defense - DoD) ने चार दिग्गज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनियों

स्वतंत्रता का दुरुपयोग कर रहे लोग: सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, जानिए क्यों कही गई ये बात
जुलाई 15, 2025 | 15 Jul 2025 | 1:58 PM

सुप्रीम कौर्ट ने सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर शर्मिष्ठा पनोली हेट स्पीच मामले में गंभीर चिंता जताई है. इस केस में वजाहत खान द्वारा दर्ज एफआईआर (FIR)को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने सोशल मीडिया पर लोगों के बर्ताव पर भी टिप्पणी की.

समंदर में लैंडिंग और फिर 7 दिन का आइसोलेशन.. इस तरह शुभांशु शुक्ला की होगी धरती पर वापसी, जानिए पूरा प्लान
जुलाई 15, 2025 | 15 Jul 2025 | 12:42 PM

15 जुलाई 2025 की दोपहर एक ऐतिहासिक क्षण का गवाह बनने जा रहा है, जब स्पेसएक्स का ड्रैगन अंतरिक्ष यान और एक्सिओम मिशन 4(Ax-4)का दलम पृथ्वी पर लौटेगा. यह मिशन 14 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) से अलग हुआ था और अब अमेरिका के सैन डिएगो के पास प्रशांत महासागर में लैंडिंग की तैयारी में हैं.

Chaos On SpiceJet Flight: फ्लाइट के कॉकपिट में दो यात्रियों ने जबरन की घुसने की कोशिश, मचा हड़कंप
जुलाई 15, 2025 | 15 Jul 2025 | 8:02 AM

स्पाइसजेट की दिल्ली में मुंबई जा रही विमान में दो यात्रियों ने जबरन कॉकपिट में घुसने की कोशिश की. यह घटना 14 जुलाई 2025 को हुई. पायलट ने विमान को तुरंत रोककर वापस गेट पर लाने का फैसला किया.