Saturday, Jul 12 2025 | Time 12:07 Hrs(IST)
  • एकाउंट्स और ऑडिट विषय पर दो दिवसीय ट्रेनिंग प्रोग्राम का आगाज, मुख्य अतिथि के रूप में जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद हुए शामिल
  • गढ़वा के मेढ़ना कला और लापो में गढ़वा एसडीएम के आदेश पर 60 ट्रैक्टर अवैध बालू किया गया जब्त, प्राथमिकी दर्ज
  • पतरातू में सांड का आतंक, हमले से दो घायल
  • देवघर: DC ने मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं की सुविधा, विधि व्यवस्था, यातायात व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
देश-विदेश


चांद पर भारत ने लहराया अपना परचम, चंद्रयान-3 ने की सॉफ्ट लैंडिंग, PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

चांद पर भारत ने लहराया अपना परचम, चंद्रयान-3 ने की सॉफ्ट लैंडिंग, PM मोदी ने दी शुभकामनाएं
न्यूज11 भारत

रांची/डेस्कः 40 दिनों के सफर के बाद चंद्रयान-3 ने चांद की सतह पर उतरकर इतिहास रच दिया है. देश की इस मून मिशन ने शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग की. चांद पर चंद्रयान की सॉफ्ट लैंडिंग होते ही इसरो के वैज्ञानिकों ने तालियों की गड़-गड़ाहट के साथ सफलता पर एक दूसरे को बधाई दी. 

 


पीएम मोदी ने सफल लैंडिंग पर दी बधाई


इस अवसर पर पीएम मोदी साउथ अफ्रीका के जोहानसबर्ग से जुड़े. और चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग पर उन्होंने इसरो के वैज्ञानिकों और देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी. बता दें पीएम मोदी साउथ अफ्रीका के जोहानसबर्ग में BRICS समिट के लिए पहुंचे है और वहीं से वर्चुअली माध्यम से वे चंद्रयान-3 की लैंडिंग देखने के लिए जुड़े. 

 


चंद्रयान-3 के सफलता पूर्वक चांद पर लैंड करने पर पीएम मोदी ने कहा कि जब हम अपनी आंखों के सामने ऐसा इतिहास बनते हुए देखते है तो जीवन धन्य हो जाता है. ऐसी एतिहासिक घटनाएं राष्ट्र जीवन की चिरंजीव चेतना बन जाती है. यह पल विकसित भारत के शंखनाद का है ये क्षण नए भारत के जयघोष का है.  यह क्षण मुश्किलों के महासागर को पार करने का है ये क्षण जीत के चंद्रपथ पर चलने का है. ये क्षण एक सौ चालीस करोड़ के धड़कनों के सामर्थ्य का है. यह भारत में नई ऊर्जा, नया विश्वास, नई चेतना का है. 

 

मेरा मन भी चंद्रयान महाअभियान पर लगा हुआ था- पीएम 

पीएम मोदी ने कहा कि अमृकाल की प्रथम प्रभा में सफलता की ये अमृत वर्षा हुई है. हमने धरती पर संकल्प लिया. और चांद पर उसे साकार किया है. पीएम ने कहा कि हमारे वैज्ञानिक साथियों ने कहा कि "India Is Now In Moon". अंतरिक्ष में नए भारत के नई उड़ान के साक्षी बने है. पीएम ने कहा कि मैं इस समय ब्रिग समिट में हिस्सा लेने के लिए दक्षिण अफ्रीका हूं लेकिन हर देशवासी की तरह मेरा मन चंद्रयान महाअभियान पर भी लगा हुआ था. नया इतिहास बनते ही हर भारतीय जश्न में डूब गया है. पीएम ने कहा कि यह दिन इस बात का प्रतीक है कि हार से सबक लेकर जीत कैसे हासिल की जाती है. इसरो के वैज्ञानिकों को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं. 




 
अधिक खबरें
गर्मियों में क्यों बढ़ जाता है UTI का खतरा, जानें इसके प्रमुख कारण और बचाव के उपाय
जुलाई 11, 2025 | 11 Jul 2025 | 2:30 AM

जैसे ही गर्मियों का मौसम आता है, शरीर में कई तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं. इन दिनों डिहाइड्रेशन की समस्या आम होती है, लेकिन इसके साथ ही एक और गंभीर समस्या तेजी से बढ़ती है और वो है यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन यानी यूटीआई. खासकर महिलाओं में यह संक्रमण गर्मियों में अधिक देखा जाता हैं. कई स्टडीज बताती है कि हर दो में से एक महिला को जीवन में एक बार यूटीआई का सामना करना पड़ता हैं.

पिता ने ही कर दी होनहार टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की हत्या! बड़ी वजह आयी सामने!
जुलाई 11, 2025 | 11 Jul 2025 | 2:37 AM

खेल की दुनिया से आज एक दिल दहलाने वाली और सनसनीखेज घटना सामने आयी है. हरियाणा की राष्ट्रीय स्तर की टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की हत्या कर दी गयी है. इस हत्या का इल्जाम और किसी पर नहीं बल्कि उनके पिता दीपक यादव के ऊपर लगा है. हत्या की वजह आपसी विवाद के साथ पिता का अवसाद में चलना बताया जा

लव बाइट से प्यार नहीं, मिल सकता है स्ट्रोक! डॉक्टरों की चेतावनी पर गौर करें वरना पड़ सकता है पछताना
जुलाई 11, 2025 | 11 Jul 2025 | 1:20 PM

प्यार जताने के हजारों तरीके होते है लेकिन एक तरीका "हिक्की" या कहें "लव बाइट" भी है, जो युवाओं में ख़ासा लोकप्रिय हैं. गर्दन या शरीर के किसी हिस्से पर पड़े लाल-बैंगनी निशान को देखकर लोग इसे रोमांटिक मोमेंट की निशानी मानते है लेकिन आपको जानकार हैरानी होगी कि यह छोटा-सा प्यार भरा निशान सेहत पर भारी पड़ सकता हैं. स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि लव बाइट सिर्फ एक निशान नहीं, बल्कि कई बार गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं की वजह भी बन सकता हैं. इनमें से सबसे खतरनाक है स्ट्रोक का खतरा.

कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग! कार से निकली पिस्टल, चली 12 गोलियां.. खालिस्तानी आतंकी ने ली जिम्मेदारी
जुलाई 11, 2025 | 11 Jul 2025 | 8:28 AM

कनाडा के सरे शहर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई हैं. मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के पहले इंटरनेशनल रेस्टोरेंट प्रोजेक्ट KAP'S CAFE पर बीती रात अज्ञात हमलावरों ने गोलियों की बौछार कर दी. पूरी घटना CCTV में कैद हो गई है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि एक कार से उतरे युवक ने पिस्टल निकाली और करीब 10 से 12 राउंड फायर किए. गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन माहौल तनावपूर्ण बन गया हैं.

विश्व जनसंख्या दिवस 2025: क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड पॉपुलेशन डे? जानें इसकी शुरुआत, उद्देश्य और थीम
जुलाई 11, 2025 | 11 Jul 2025 | 12:06 PM

हर साल 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है. इसका मकसद लोगों को दुनिया में तेजी से बढ़ती जनसंख्या और उससे जुड़े सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरणीय मुद्दों के प्रति जागरूक करना है. विशेषज्ञों के अनुसार, अगर यही रफ्तार बनी रही तो वर्ष 2050 तक दुनिया की आबादी 9.7 बिलियन तक पहुंच सकती है.