न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: होली फेस्टिवल के अवसर पर ट्रेनों में अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन संख्या 08897/08898 गोंदिया – पटना – गोंदिया होली स्पेशल ट्रेन (वाया – रांची) का परिचालन होगा. ट्रेन संख्या 08897 गोंदिया – पटना होली स्पेशल ट्रेन (वाया – रांची), यात्रा प्रारंभ दिनांक 11/03/2025 एवं 12/03/2025 को गोंदिया से प्रस्थान करेगी. (कुल 02 ट्रिप)
गोंदिया – पटना होली स्पेशल ट्रेन
इस ट्रेन का गोंदिया प्रस्थान 11:00 बजे, रायपुर आगमन 14:00 बजे प्रस्थान 14:05 बजे, राउरकेला आगमन 22:15 बजे प्रस्थान 22:23 बजे, हटिया आगमन 01:30 बजे प्रस्थान 01:35 बजे, रांची आगमन 01:50 बजे प्रस्थान 01:55 बजे, मूरी आगमन 03:00 बजे प्रस्थान 03:02 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 04:00 बजे प्रस्थान 04:05 बजे, गोमो आगमन 04:50 बजे प्रस्थान 04:55 बजे, कोडरमा आगमन 06:05 बजे प्रस्थान 06:07 बजे, गया आगमन 07:50 बजे प्रस्थान 08:20 बजे एवं पटना आगमन 11:00 बजे होगा.
पटना – गोंदिया होली स्पेशल ट्रेन
ट्रेन संख्या 08898 पटना – गोंदिया होली स्पेशल ट्रेन (वाया – रांची), यात्रा प्रारंभ दिनांक 12/03/2025 एवं 13/03/2025 को पटना से प्रस्थान करेगी. (कुल 02 ट्रिप) इस ट्रेन का पटना प्रस्थान 12:30 बजे, गया आगमन 14:20 बजे प्रस्थान 14:40 बजे, कोडरमा आगमन 15:58 बजे प्रस्थान 16:00 बजे, गोमो आगमन 18:00 बजे प्रस्थान 18:05 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 19:00 बजे प्रस्थान 19:05 बजे, मूरी आगमन 20:10 बजे प्रस्थान 20:12 बजे, रांची आगमन 21:30 बजे प्रस्थान 21:35 बजे, हटिया आगमन 21:50 बजे प्रस्थान 21:55 बजे, राउरकेला आगमन 01:00 बजे प्रस्थान 01:08 बजे, रायपुर आगमन 10:15 बजे प्रस्थान 10:20 बजे एवं गोंदिया आगमन 14:30 बजे होगा.
इन ट्रेनों में एस एल आर डी के 02 कोच, सामान्य श्रेणी के 06 कोच, द्वितीय श्रेणी स्लीपर के 09 कोच, वातानुकूलित 3-टियर के 02 कोच, वातानुकूलित 2-टियर का 01 कोच, वातानुकूलित 2-टियर सह वातानुकूलित 3-टियर संयुक्त कोच के 02 कोच एवं वातानुकूलित प्रथम श्रेणी तथा वातानुकूलित 2-टियर संयुक्त कोच का 01 कोच, कुल 23 कोच होंगे.