Wednesday, Jun 18 2025 | Time 07:41 Hrs(IST)
  • Jharkhand Weather Update: झारखंड में गर्मी का कहर खत्म! मानसून ने दी दस्तक, कई जिलों में अलर्ट जारी
झारखंड » सरायकेला


मतदाता जागरूकता अभियान में लोगों को लोकतंत्र के इस पावन पर्व में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने एवं अपने मताधिकार का प्रयोग करने हेतु प्रोत्साहित किया गया

मतदाता जागरूकता अभियान में लोगों को लोकतंत्र के इस पावन पर्व में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने एवं अपने मताधिकार का प्रयोग करने हेतु प्रोत्साहित किया गया

बसंत कुमार साहू/न्यूज11 भारत


सरायकेला/डेस्क: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त  रवि शंकर शुक्ला के निर्देशानुसार जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु विभिन्न प्रकार की स्वीप कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में लोकसभा निर्वाचन-2024 में मतदान प्रतिशत बढ़ाने एवं मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से आज सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 08 में आम लोगो को मतदाता जागरूकता अभियान के प्रति जागरूक किया गया । इस दौरान स्वीप के तहत समावेशी चुनाव प्रक्रिया में सबकी भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। इस दौरान सभी को वोटर हेल्पलाइन ऐप एवं निर्वाचन प्रणाली के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही 1950 वोटर हेल्पलाइन नंबर के बारे में जागरूकता बढ़ाने और सभी को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया कि उनका नाम वोटर लिस्ट में दर्ज हो। यदि किसी का नाम वोटर लिस्ट में नहीं है तो उसे बीएलओ के माध्यम से या वोटर हेल्प लाइन एप के माध्यम से फॉर्म 6 अवश्य भरने और प्रत्येक नागरिक को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। उन्हें शपथ दिलाई गई कि वे लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। साथ ही अपने घरों व आस पड़ोस के लोगों को मतदान के लिए जागरूक करने का हर संभव प्रयास करेंगे। साथ ही उन्हें अपने स्तर पर मतदाताओं को जागरूक करने लिए अपनी सकारात्मक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया गया।

 

अधिक खबरें
झारखंड विधानसभा की सदाचार समिति पहुंची सरायकेला-खरसावां
जून 17, 2025 | 17 Jun 2025 | 7:11 PM

आज परिसदन सभागार, सरायकेला में झारखंड विधानसभा की सदाचार समिति की एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता समिति के सभापति श्री रामचंद्र सिंह ने की, जबकि समिति सदस्य श्री चंद्रदेव महतो भी उपस्थित रहे. बैठक में जिला एवं प्रखंड स्तरीय वरीय पदाधिकारीगण तथा विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि शामिल हुए.

चांडिल डैम में डूबे पॉलिटेक्निक छात्र का शव बरामद, दोस्तों के साथ नहाने गया था
जून 16, 2025 | 16 Jun 2025 | 7:24 PM

चांडिल डैम में रविवार को नहाने के दौरान लापता हुए पॉलिटेक्निक छात्र का शव सोमवार सुबह बरामद कर लिया गया है. मृतक की पहचान 20 वर्षीय मोहम्मद साहिल के रूप में हुई है, जो रामगढ़ क्षेत्र का निवासी था.

उपायुक्त ने छात्राओं को उनकी अभिरुचि के अनुसार विषय चयन और भविष्य की योजना के लिए किया मार्गदर्शन
जून 15, 2025 | 15 Jun 2025 | 7:18 AM

सरायकेला-खरसावां जिले के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की कक्षा 10वीं उत्तीर्ण छात्राओं के लिए करियर काउंसलिंग सह सेमिनार कार्यक्रम का आयोजन नगर भवन सभागार, सरायकेला में किया गया. इस अवसर पर जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे.

संयुक्त सचिव, जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार बृजनंदन प्रसाद ने खरसावां प्रखंड का किया दौरा
जून 14, 2025 | 14 Jun 2025 | 7:04 PM

भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव बृजनंदन प्रसाद ने सरायकेला-खरसावां जिले के खरसावां प्रखंड का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने हल्दी प्रसंस्करण केंद्र, खरसावां का निरीक्षण किया एवं वहां संचालित गतिविधियों की विस्तार से जानकारी ली.

धरती आबा जनभागीदारी अभियान के तहत जागरूकता रथ एवं हस्ताक्षर अभियान का हुआ शुभारंभ
जून 14, 2025 | 14 Jun 2025 | 4:49 PM

सरायकेला समाहरणालय परिसर से जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त सचिव श्री बृजनंदन प्रसाद एवं उपायुक्त, सरायकेला-खरसावां श्री नितिश कुमार सिंह द्वारा "धरती आबा जनभागीदारी अभियान"