Wednesday, Jul 9 2025 | Time 03:10 Hrs(IST)
झारखंड » रांची


रांची जिले में मोहर्रम पर्व का आयोजन सभी के सहयोग से अत्यंत शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से हुआ संपन्न

रांची जिले में मोहर्रम पर्व का आयोजन सभी के सहयोग से अत्यंत शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से हुआ संपन्न

न्यूज़11 भारत


रांची/डेस्क: उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री ने मेन रोड, महावीर चौक और कर्बला चौक रांची में मोहर्रम पर्व के अवसर पर आयोजित जुलूस में सभी मोहर्रम कमेटियों और शांति समितियों के सदस्यों को संबोधित किया. उपायुक्त रांची ने अपने संबोधन में कहा, "मोहर्रम पर्व का आयोजन रांची जिले में सभी के सहयोग से शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ. इस पर्व के सफल आयोजन में सभी शांति समितियों के सदस्यों, मोहर्रम कमेटियों और स्थानीय नागरिकों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया. आप सभी के इस सामूहिक प्रयास ने सामाजिक सौहार्द और भाईचारे को मजबूत किया है, जो एक सराहनीय कार्य हैं."  

 

जिला प्रशासन द्वारा मोहर्रम पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए थे

उपायुक्त ने यह भी बताया कि जिला प्रशासन द्वारा मोहर्रम पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए थे. पुलिस प्रशासन, स्थानीय अधिकारियों और अन्य विभागों ने मिलकर सुरक्षा और व्यवस्था सुनिश्चित की पुरे राँची जिला में यह पर्व सफलतापूर्वक संपन्न हुआ.

 

इस दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक रांची, चंदन कुमार सिन्हा, पुलिस अधीक्षक नगर रांची, अजीत कुमार, अपर जिला दंडाधिकारी विधि-व्यवस्था रांची, राजेश्वर नाथ आलोक, अनुमंडल पदाधिकारी सदर रांची, उत्कर्ष कुमार एवं सभी मोहर्रम कमेटियों के सदस्य और शांति समितियों के सदस्य उपस्थित थे.

 

अधिक खबरें
10 जुलाई को होगी पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक, रांची शहर के यातायात व्यवस्थाओं में बदलाव, देखें डिटेल्स
जुलाई 08, 2025 | 08 Jul 2025 | 8:41 PM

10 जुलाई को पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक का आयोजन होटल रेडिसन ब्लू, रांची में निर्धारित है. जिसमें गृह मंत्री अमित शाह, अन्य राज्य के मुख्यमंत्री एवं कई गणमान्य VIP शामिल होंगे. उक्त के मद्देनजर रांची शहर के यातायात व्यवस्थाओं में बदलाव किया जाता है.

शराब घोटाला मामले में अतुल कुमार सिंह और मुकेश मनचंदा को न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल
जुलाई 08, 2025 | 08 Jul 2025 | 7:29 PM

शराब घोटाला मामले में ACB के गिरफ्त में आए ओम साईं कंपनी के डायरेक्टर अतुल कुमार सिंह और मुकेश मनचंदा को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया. एसीबी की विशेष कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेजा गया. सोमवार को जांच एजेंसी ACB ने दोनों को गिरफ्तार किया था. मामले में अबतक 10 की गिरफ्तारी हुई है. कई प्लेसमेंट एजेंसी से जुड़े लोग और उत्पाद विभाग के अधिकारी भी एसीबी के जद में हैं.

JSCA में मनाया गया धोनी का जन्मदिन, संघ के कई पदाधिकारी रहे मौजूद
जुलाई 08, 2025 | 08 Jul 2025 | 7:23 PM

झारखंड राज्य क्रिकेट संघ ने क्रिकेट के दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी के जन्मदिन पर जश्न मनाया. इस कार्यक्रम के बाद झारखंड के वरिष्ठ पुरुष और महिला खिलाड़ियों के साथ एक फोटो सत्र आयोजित किया गया, जहाँ उन्हें प्रतिष्ठित क्रिकेटर के साथ बातचीत करने और यादें संजोने का मौका मिला.

रिटायर्ड कांत तिवारी 13 वर्षों से म्यूटेशन के लिए थे परेशान, DC मंजूनाथ भजन्त्री के जनता दरबार में हुआ समाधान
जुलाई 08, 2025 | 08 Jul 2025 | 7:02 PM

वरिष्ठ नागरिक कांत तिवारी का 13 वर्षों का इंतजार उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी, रांची मंजूनाथ भजन्त्री के जनता दरबार में खत्म हुआ. दाखिल-खारिज होने के बाद उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री को धन्यवाद देने पहुंचे कांत तिवारी भावुक हो गये, रुंधे गले से उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री का आभार प्रकट किया.

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: रांची रेल मंडल से दो जोड़ी श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, देखें पूरी डिटेल्स
जुलाई 08, 2025 | 08 Jul 2025 | 6:49 PM

श्रावणी मेला के अवसर पर ट्रेनों में अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेल मंत्रालय द्वारा यह सुनिश्चित किया गया है कि यात्रियों एवं कांवरियों की सुविधा के लिए रांची रेल मंडल से दो जोड़ी श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा.