Wednesday, Jul 2 2025 | Time 07:20 Hrs(IST)
झारखंड


शादी से लौट रहे कार सवार दुल्हा-दुल्हन समेत 5 लोगों को ट्रक ने रौंदा, दर्दनाक मौत

शादी से लौट रहे कार सवार दुल्हा-दुल्हन समेत 5 लोगों को ट्रक ने रौंदा, दर्दनाक मौत
न्यूज़11 भारत 

रांची/डेस्क: छत्तीसगढ़ में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है जिसकी चपेट में आने से पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. हादसा जांजगीर-चांपा जिले का है जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने शादी से लौट रही एक कार को जोरदार टक्कर मारी. जिससे दुल्हन और दूल्हा समेत पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. 

 

बताया जा रहा है कि शादी के बाद कार सवार दुल्हन-दुल्हा समेत पांच लोग रामगढ़ से अकलतरा की ओर बलौदा लौट रहे थे इसी बीच मुलमुला थाना के पकरिया जंगल के पास विपरीत दिशा से आ रही एक ट्रक ने अचानक उन्हें जोरदार टक्कर मारी जिससे नवविवाहित दंपत्ति समेत पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इस हादसे की जानकारी इमरजेंसी सर्विस डायल 122 को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची एंबुलेंस 122 से कार सवार सभी लोगों को अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया. 

 

हादसे के बाद कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी थी. इधर, घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां मौजूद लोगों की सहायता से एक्सीडेंट के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला. और सभी घायलों को डायल 112 एंबुलेंस की मदद से रामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची. मगर वहां मौजूद डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया. इसके उपरांत सभी शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. वहीं घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार होने में सफल रहा. 





 

मातम में तब्दील हुआ दोनों परिवार में खुशी का माहौल

इधर, इस घटना की जानकारी जैसे ही दुल्हन और दुल्हा के घरवालों को मिली. परिवार में खुशी का माहौल मातम में बदल गया. कल तक जहां घर में शहनाईयों की गूंज थी, रिश्तेदारों की चहल-पहल थी वहां कुछ ही घंटों के बाद अचानक सन्नाटा पसर गया, दोनों परिवार में खुशी का माहौल मातम में तब्दील हो गया. मामले की जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि शनिवार (10 दिसंबर) की रात बलौदा के रहने वाले शुभम सोनी के साथ शिवनीनारायण की निवासी नेहा की शादी हुई. जिसके बाद रविवार की सुबह विदाई के बाद दुल्हा शुभम अपनी दुल्हन को लेकर अपने घर वापस लौट रहा था. वहीं कार में दुल्हा-दुल्हन के साथ परिवार के अन्य तीन सदस्य मौजूद थे. जिनकी दुल्हा- दुल्हन के साथ इसी हादसे में मौत हो गई. 




रविवार अहले सुबह हुआ था यह हादसा

बताया जा रहा है कि यह भीषण हादसा पकरिया जंगल में चंडी देवी मंदिर के पास रविवार की अहले सुबह करीब 5 बजे हुई. जहां तेज रफ्तार ट्रक ने कार को अपनी चपेट में लिया. हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए. वहीं हादसे की आवाज भी इतनी तेज से आई कि आसपास मौजूद लोग दौड़ कर उस उस पहुंचे जहां यह हादसा हुआ था. लोगों ने कार में फंसे सभी लोगों को जद्दोजहद के साथ बाहर निकालने की कोशिश की. और इस घटना की जानकारी पुलिस को भी दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार से बाहर निकाला और उन्हें स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने ससभी को मृत घोषित कर दिया. 
अधिक खबरें
केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी के गढ़वा जिला आगमन पर कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर उपायुक्त ने अधिकारियों के साथ की बैठक
जुलाई 01, 2025 | 01 Jul 2025 | 10:25 PM

3 जुलाई को सड़क परिवहन, राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के संभावित गढ़वा जिला आगमन पर कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर गढ़वा उपायुक्त दिनेश कुमार यादव द्वारा जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का गढ़वा आगमन के मद्देनज़र जिले में विधि व्यवस्था, चाक-चौबंद एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैठक कर किये जा रहें आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का गढ़वा आगमन सदर प्रखंड के हूर मोड़ मैदान स्थल पर होगा, जहां से बहु प्रतीक्षित एनएच- 75 पर निर्मित बाईपास सड़क का उद्घाटन किया जाना है. कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था एवं आमजनों की सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, अग्निशमन, चिकित्सा आदि व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने को लेकर उपायुक्त द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया.

भोगनाडीह की घटना को लेकर भाजपा उतरी सड़क पर, फूंका हेमंत सोरेन का पुतला
जुलाई 01, 2025 | 01 Jul 2025 | 10:09 PM

बीते 30 जून, हूल दिवस पर शहीद सिदो–कान्हो के जन्मस्थली भोगनाडीह में सिदो–कान्हो के परिजनों एवं ग्रामवासियों को स्थानीय प्रशासन द्वारा पूजा करने से रोकने एवं उनपर लाठी चार्ज एवं आंसू गैस के गोले छोड़े जाने के विरोध में भाजपा की राज्यव्यापी आंदोलन के तहत आज भाजपा, रांची महानगर जिला के द्वारा महानगर अध्यक्ष वरुण साहू के नेतृत्व में अल्बर्ट एक्का चौक पर हेमंत सोरेन का पुतला फूंका गया. इससे पूर्व पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता महानगर अध्यक्ष वरुण साहू के नेतृत्व में हाथों में पार्टी का झंडा एवं हेमंत सोरेन का पुतला लेकर सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए जिला स्कूल मैदान से जुलूस के रूप ने अल्बर्ट एक्का चौक पहुंचे एवं भोगनाडीह की घटना के विरोध में घंटों प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका.

समाज के लिए एक प्रेरणा हैं चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉक्टर दिव्या सिंह, लगातार 10 वर्षों से रिम्स में दे रहीं हैं सेवा
जुलाई 01, 2025 | 01 Jul 2025 | 9:54 PM

रिम्स की चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉक्टर दिव्या सिंह समाज के लिए एक प्रेरणा हैं. दिव्यांग होने के बावजूद उन्होंने कभी हार नहीं मानी और लगातार 10 वर्षों से रिम्स में बतौर डॉक्टर सेवा दे रही हैं. व्हीलचेयर पर होने के बावजूद डॉ. दिव्या अपने कर्तव्यों को पूरी निष्ठा और मेहनत से निभा रही हैं.

पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी विमल लकड़ा के स्वास्थ्य की मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने ली जानकारी
जुलाई 01, 2025 | 01 Jul 2025 | 9:45 PM

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने इलाजरत पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी विमल लकड़ा के स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए स्वास्थ्य मंत्री इरफ़ान अंसारी को निदेश दिया कि इलाजरत पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी विमल लकड़ा को हर जरूरी चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करवाते हुए हुए उन्हें सूचित करें. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने एक्स में माध्यम से कहा कि झारखण्ड सरकार विमल लकड़ा जी के साथ पूरी तरह खड़ी है. उनके परिवार को भरोसा दिलाया कि इलाज में किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी.

देशभर में मनाया जा रहा डॉक्टर्स डे, बोले डॉक्टर- मरीजों की सेवा करना ही हमारा धर्म
जुलाई 01, 2025 | 01 Jul 2025 | 9:36 PM

देशभर में डॉक्टर्स डे मनाया जा रहा है. यह दिन डॉक्टरों के समर्पण और सेवा भावना को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है. कोरोना जैसी महामारी हो या रोजमर्रा की बीमारी, डॉक्टर हर मोर्चे पर डटे रहते हैं. इस मौके पर कई अनुभवी डॉक्टरों ने कहा कि मरीजों की सेवा करना ही हमारा धर्म है. समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को निभाते हुए डॉक्टर हर चुनौती का सामना करते हैं. उन्होंने कहा कि आज के दिन समाज को भी डॉक्टरों का सम्मान करना चाहिए और उनके योगदान को याद रखना चाहिए.