Sunday, Jun 8 2025 | Time 03:22 Hrs(IST)
झारखंड » गुमला


भरनो में भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं एवं सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के बच्चों ने भारतीय सेना के शौर्य पराक्रम के सम्मान में निकाली तिरंगा यात्रा

भरनो में भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं एवं सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के बच्चों ने भारतीय सेना के शौर्य पराक्रम के सम्मान में निकाली तिरंगा यात्रा
प्रेम कुमार सिंह/न्यूज 11 भारत

भरनो/डेस्क:- आतंकवाद के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना की बड़ी सफलता ने पूरे देश का गौरव बढ़ा दिया है.इस निमित्त भरनो प्रखंड मुख्यालय में भाजपा द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई.जिससे सीताराम साव सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के घोष दल बच्चे और शिक्षक भी शामिल हुए. तिरंगा यात्रा विद्यालय परिसर से शुरू हुआ जो ब्लॉक चौक, प्रखंड परिसर होते हुए वापस विद्यालय पहुंचकर समाप्त हुआ.इस दौरान स्कली बच्चो और नेताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर हिन्दुस्तान जिंदाबाद,भारतीय सेना जिंदाबाद ,पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए.मौके पर भाजपा अध्यक्ष हरिशंकर शाही ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हमारे देश की सेना की अपार सफलता ने हम सबों को गौरवान्वित किया है .हमारे देश की सेना नेपाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया और घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया .देश की सेना पर हमे गर्व है .आज हम सभी अपने देश की सेना के सम्मान में तिरंगायात्रा निकाल रहे हैं .तिरंगा यात्रा में भाजपा नेता संतोष पंडा,अशोक केशरी मनोहर लाल,संजय गुप्ता,भूतपूर्व सैनिक चंद्रमोहन महतो,श्रीकांत केशरी,नीलम गुप्ता,प्रधानाचार्य सुरेश कुमार राय,मुखिया मंजू देवी,कपिल गोप,मनोहर लाल,संजय गुप्ता,बिट्टू गुप्ता सहित शिक्षक,शिक्षिका व ग्रामीण शामिल रहे.

 
अधिक खबरें
चैनपुर अनुमंडल क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया कुर्बानी का पर्व बकरीद
जून 07, 2025 | 07 Jun 2025 | 4:05 PM

त्याग और बलिदान का महापर्व बकरीद चैनपुर अनुमंडल क्षेत्र में शनिवार को भारी उत्साह और धार्मिक सौहार्द के साथ मनाया गया. इस अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बड़ी संख्या में ईदगाहों में नमाज अदा कर एक-दूसरे को गले मिलकर आपसी भाईचारे का संदेश दिया, जिसके बाद उन्होंने त्याग के प्रतीक स्वरूप पशुओं की कुर्बानी दी.

भरनो प्रखंड के तमाम मस्जिदों एवं ईदगाहों में ईद उल अजहा (बकरीद) पर्व के अवसर पर पढ़ी गई विशेष नमाज, आपसी भाईचारगी के साथ मनाया गया पर्व
जून 07, 2025 | 07 Jun 2025 | 3:43 AM

प्रखण्ड में ईद उल अहजा बकरीद का पर्व हर्सोल्लास और आपसी भाईचारगी के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया. पर्व को लेकर अहले सुबह से ही मुस्लिम धर्मावलंबी पर्व की तैयारी में जुटे रहे, नए-नए कपड़े पहनकर निर्धारित समय के अनुसार प्रखण्ड के तमाम मस्जिदों और ईदगाहों में ईद उल अजहा की विशेष नमाज अदा की गई. नमाज के बाद अमन शांति और तरक्की की दुवाए की गई. एक दूसरे से गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी गई, और अपने-अपने घरों में जाकर अपने हैसियत के मुताबिक बकरे की कुर्बानी दी गई.

बसिया, कामडारा और पालकोट में  त्याग और बलिदान का पर्व ईद उल अजहा ( बकरीद) का त्यौहार मनाया जा रहा
जून 07, 2025 | 07 Jun 2025 | 11:27 AM

गुमला के बसिया अनुमंडल के तीनों प्रखंड बसिया कामडारा और पालकोट में आज बकरीद का त्योहार बहुत ही धूमधाम से मनाया जा रहा है. बकरीद को ईद उल अजहा अथवा ईद अल बकरा के नाम से भी जाना जाता है, यह त्यौहार त्याग और बलिदान और भाईचारे का प्रतीक माना जाता है.

घर ढोल-नगाड़े के साथ इश्तहार तामील, कोर्ट में सरेंडर नहीं करने पर होगी कुर्की
जून 07, 2025 | 07 Jun 2025 | 11:17 AM

चैनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम दत्तरा में कांड संख्या 1092/2023 के स्थायी वारंटी रोशन जायसवाल पिता रामदेव जायसवाल के घर ढोल-नगाड़े के साथ विधिवत इश्तहार तामील किया गया. रोशन जायसवाल, जो दत्तरा पोस्ट हरा के निवासी हैं, पर भारतीय दंड संहिता की धारा 406 और 420 के तहत आरोप लगाए गए हैं. यह कार्रवाई एसआई विजय उरांव के नेतृत्व में थाना जवानों और ग्रामीणों की उपस्थिति में की गई.

लगातार 3 वर्षों से अवैध पत्थर खनन का कार्य जोरों पर, अधिकारी हैं मौन
जून 06, 2025 | 06 Jun 2025 | 9:51 PM

घाघरा थाना क्षेत्र के चुन्दरी पंचायत अंतर्गत राजस्व ग्राम महुगांव में अवैध पत्थर उत्खनन का मामला प्रकाश में आया है. ना लीज, ना परमिशन अवैध तरीके से पेड़ पौधों को काटकर बेचा गया व लगातार 3 वर्षों से अवैध पत्थर खनन का कार्य जारी है. जिससे राज्य सरकार को रोजाना लाखों रुपए राजस्व का नुकसान हो रहा है.