मुजतबा हैदर रिजवी न्यूज11भारत
जमशेदपुर/डेस्क: मानगो में अभी हजारों लोगों ने होल्डिंग टैक्स नहीं जमा किया है। मानगो नगर निगम होल्डिंग टैक्स के बकाएदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने जा रहा है। होल्डिंग टैक्स नहीं जमा करने वाले बकाएदारों का बैंक खाता फ्रीज कर दिया जाएगा। होल्डिंग टैक्स को लेकर अपर नगर आयुक्त रंजीत लोहरा ने एक मीटिंग की। इस मीटिंग में सहायक नगर आयुक्त धर्मेंद्र प्रसाद अग्रवाल के अलावा टैक्स कलेक्टर मौजूद रहे। मीटिंग में तय किया गया कि जो भी बकायेदार हैं उनका बैंक खाता फ्रीज किया जाए। बकाएदारों को पहले भी नोटिस जारी की जा चुकी है। अपर नगर आयुक्त रंजीत लोहरा ने कहा कि अगर बकायेदार एक हफ्ते के अंदर होल्डिंग टैक्स नहीं जमा करते हैं तो उनके खिलाफ बैंक खाता फ्रीज करने की कार्रवाई शुरू की जाएगी। नगर प्रबंधक प्रदीप कुमार को निर्देश दिया गया है कि जिन इलाकों में होल्डिंग टैक्स जमा नहीं हो रहा है, उन इलाकों में जाकर लोगों को जागरूक करें और कैंप लगाकर होल्डिंग टैक्स जमा कराएं।
होल्डिंग टैक्स जमा करने को इन टैक्स कलेक्टर से कर सकते हैं संपर्क , स्पैरो सॉफ्टेक प्राइवेट लिमिटेड के कर्मियों के कॉन्टेक्ट्स डिटेल्स
1. शिवम कुमार- सर्कल मैनेजर- 7909010310
2. पंकज कुमार- टीम लीडर- 9123461823
3. सुमित कुमार सिंह- टैक्स कलेक्टर- 6207901793
4. प्रेम कुमार गुप्ता - टैक्स कलेक्टर - 6202750142
5. मनीष कुमार सिंह- टैक्स कलेक्टर- 9123461822
6. अमित दत्ता- टैक्स कलेक्टर- 9123462134
7. सुमित दत्त- टैक्स कलेक्टर- 6204752291
8. राहुल हालदार-टैक्स कलेक्टर- 7979991044
9. रियाज अहमद- टैक्स कलेक्टर- 9123461807
10. संजय कुमार पासवान- टैक्स कलेक्टर- 9122120900
11. राजीव कुमार- टैक्स कलेक्टर- 9155313188
12. मंगल सिंह केरई- टैक्स कलेक्टर- 912346180