Saturday, Jun 7 2025 | Time 21:32 Hrs(IST)
  • मनोज पांडे से लेकर शशिभूषण मेहता तक
  • मनोज पांडे से लेकर शशिभूषण मेहता तक
  • गोपालगंज में दिल दहला देने वाली वारदात, किशोरी की बेरहमी से की गयी हत्या
  • गोपालगंज में दिल दहला देने वाली वारदात, किशोरी की बेरहमी से की गयी हत्या
  • रामरेखा धाम विकास समिति की हुई आम बैठक, कई बिंदुओं पर हुई चर्चा
  • रामरेखा धाम विकास समिति की हुई आम बैठक, कई बिंदुओं पर हुई चर्चा
  • गढ़वा में पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने दी बकरीद की मुबारकबाद, बोले त्याग, समर्पण और इंसानियत के पैग़ाम का त्योहार है बकरीद!
  • गढ़वा में पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने दी बकरीद की मुबारकबाद, बोले त्याग, समर्पण और इंसानियत के पैग़ाम का त्योहार है बकरीद!
  • बीजापुर में 7 नक्सली ढेर, नक्सल विरोधी अभियान नें सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता
  • शूटर को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस तो की फिल्मी अंदाज में भागने की कोशिश, छत पर चढ़ कर करने लगा Instagram पर लाइवस्ट्रीम
  • बिहार NDA में हो गया सीटों का बंटवारा? किस पार्टी को मिल रहीं कितनी सीटें?
  • बिहार NDA में हो गया सीटों का बंटवारा? किस पार्टी को मिल रहीं कितनी सीटें?
  • रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने किया भारत डायनेमिक्स लिमिटेड की कंचनबाग इकाई का दौरा, परिसर में लगाए पौधे
  • रघुवर दास का हेमंत सरकार पर हमला, एक ग्रुप झारखण्ड को ईसाई प्रदेश तो दूसरा ग्रुप राज्य को इस्लामिक प्रदेश बनाना चाहता
  • रघुवर दास का हेमंत सरकार पर हमला, एक ग्रुप झारखण्ड को ईसाई प्रदेश तो दूसरा ग्रुप राज्य को इस्लामिक प्रदेश बनाना चाहता
झारखंड


हिम्मत है तो बाबूलाल मरांडी को छू कर दिखाए हेमंत सरकार: आदित्य साहू

हिम्मत है तो बाबूलाल मरांडी को छू कर दिखाए हेमंत सरकार: आदित्य साहू

न्यूज़11 भारत


रांची/डेस्क: भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं सांसद आदित्य साहू ने आज हेमंत सरकार पर बड़ा निशाना साधा. उन्होंने राज्य सरकार द्वारा बाबूलाल मरांडी पर हमला की साजिश रचे जाने पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि हिम्मत है तो बाबूलाल मरांडी को छू कर दिखाए राज्य सरकार. उन्होंने कहा कि यह बेहद चिंताजनक है और लोकतंत्र की मर्यादाओं के खिलाफ है.

 

सांसद आदित्य साहू ने कहा कि झारखंड की भ्रष्ट सरकार के मुख्यमंत्री और उनके चहेते अफसरो द्वारा सरकार मिलकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और उनके परिवार को डराने, धमकाने और उन पर हमले की साज़िश रच रहे हैं.

 

उन्होंने कहा यह राज्य सरकार सत्ता मद में डूब चुकी है. भ्रष्टाचार और अपराध ही  इसके हाथ पैर बन गए हैं. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी आग से खेलने की कोशिश कर रहे. यह भस्मासुर उनके सिर पर ही हाथ रखकर उन्हें भस्म करेगा. कहा यह लोकतंत्र के खिलाफ अपराध है.यह विपक्ष की आवाज़ को दबाने की घिनौनी कोशिश है.

 

आदित्य साहू ने हम स्पष्ट चेतावनी देते हैं - अगर बाबूलाल मरांडी या उनके परिवार के किसी भी सदस्य को एक खरोंच भी आती है, तो झारखंड की जनता, भाजपा का हर कार्यकर्ता और हम सब मिलकर सड़कों पर उतरेंगे और झारखंड को जलने से कोई नहीं बचा सकता है. ये लड़ाई सिर्फ बाबूलाल जी की नहीं, ये लड़ाई हर उस व्यक्ति की है जो लोकतंत्र और सच के साथ खड़ा है.

 


 

 
अधिक खबरें
रामरेखा धाम विकास समिति की हुई आम बैठक, कई बिंदुओं पर हुई चर्चा
जून 07, 2025 | 07 Jun 2025 | 8:59 PM

रामरेखा धाम विकास समिति की आम बैठक रामरेखा धाम के सभागार में आयोजित की गई. बैठक की शुरुआत ब्रह्मलीन बाबा 1008 रामानुज जयराम प्रपन्नाचार्य जी का पूजन एव रामधुन के साथ कि हुई.

गढ़वा में पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने दी बकरीद की मुबारकबाद, बोले त्याग, समर्पण और इंसानियत के पैग़ाम का त्योहार है बकरीद!
जून 07, 2025 | 07 Jun 2025 | 8:50 AM

गढ़वा में झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने बकरीद के पाक मौके पर इस्लाम धर्मावलंबियों को ईद-उल-अजहा की मुबारकबाद दी. मिथिलेश ठाकुर ने गढ़वा के ऊंचरी मस्जिद आदि नमाज स्थलों पर पहुंचकर मुस्लिम भाईयों के गले मिलकर उन्हें मुबारकबाद दी. साथ ही पूर्व मंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों को बकरीद की मुबारकबाद दी.

गांडेय प्रखंड में अकीदत और अमन के साथ अदा की गई ईद-उल-अजहा की नमाज, शांति-सौहार्द का दिखा नज़ारा
जून 07, 2025 | 07 Jun 2025 | 8:45 PM

गांडेय शनिवार को ईद-उल-अजहा के मौके पर गांडेय प्रखंड मुख्यालय समेत विभिन्न मुस्लिम बहुल इलाकों में ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अकीदत और एहतराम के साथ अदा की गई. डोकीडीह पंचायत के महजोरी गांव स्थित ईदगाह में सुबह 7 बजे बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मुफ़्ती मो. जमरुद्दीन कासमी की इमामत में दो रकात वाजिब नमाज अदा की. इस दौरान मुल्क की तरक्की, अमन-चैन और कौमी खुशहाली के लिए सामूहिक दुआ मांगी गई.

झारखंड: नई शिक्षा नीति से सरकार की बढ़ी टेंशन, 2 लाख छात्रों का भविष्य अधर में!
जून 07, 2025 | 07 Jun 2025 | 8:39 PM

झारखंड के कॉलेजों में अब इंटरमीडिएट की पढ़ाई नहीं होगी. इस फैसले से राज्य के 2 लाख से भी ज्यादा छात्रों का भविष्य अधर में लटका हुआ नजर आ रहा है. दरअसल, यह निर्णय नई शिक्षा नीति (NEP) के तहत लिया गया है, जिसके बाद झारखंड सरकार के हाथ-पांव फूलते नजर आ रहे हैं.

रघुवर दास का हेमंत सरकार पर हमला, एक ग्रुप झारखण्ड को ईसाई प्रदेश तो दूसरा ग्रुप राज्य को इस्लामिक प्रदेश बनाना चाहता
जून 07, 2025 | 07 Jun 2025 | 7:11 PM

झारखण्ड बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि झारखण्ड में मौजूदा हालात ऐसी है कि आनेवाले समय में यह मिजोरम और नागालैंड की तरह बन जाएगा. उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार में शामिल एक ग्रुप झारखण्ड को ईसाई प्रदेश बनाना चाहता है तो दूसरा ग्रुप राज्य को इस्लामिक प्रदेश बनाना चाह रहा है. दोनों को सरकार का संरक्षण मिल रहा है. ऐसे में यहां PESA (पेसा) क़ानून का हर हाल में लागू होना जरुरी है अन्यथा यहाँ आनेवाले 5 - 10 सालों में आदिवासी जनजाति विलुप्त हो जायेंगे और अल्पसंख्यक बन जायेंगे.