Wednesday, Jul 9 2025 | Time 20:51 Hrs(IST)
  • ऑल इंडिया लोकों रनिंग स्टाफ एसोसिएशन ने किया धरना प्रदर्शन
  • ऑल इंडिया लोकों रनिंग स्टाफ एसोसिएशन ने किया धरना प्रदर्शन
  • Weather Update: रांची में अगले एक से तीन घंटे में हो सकती है झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
  • Weather Update: रांची में अगले एक से तीन घंटे में हो सकती है झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
  • नामीबिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान Order of the Most Ancient Welwitschia Mirabilis से सम्मानित हुए PM Modi
  • नामीबिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान Order of the Most Ancient Welwitschia Mirabilis से सम्मानित हुए PM Modi
  • रांची नगर निगम द्वारा निर्माणाधीन G+8 भवन को किया गया सील, रोका गया निर्माण कार्य
  • रांची नगर निगम द्वारा निर्माणाधीन G+8 भवन को किया गया सील, रोका गया निर्माण कार्य
  • नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिले रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और विधायक सीपी सिंह
  • नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिले रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और विधायक सीपी सिंह
  • ITI बस स्टैंड की हालत इन दिनों बद से बदतर, हल्की बारिश ने ही खोल दी सार्वजनिक स्थल की पोल
  • ITI बस स्टैंड की हालत इन दिनों बद से बदतर, हल्की बारिश ने ही खोल दी सार्वजनिक स्थल की पोल
  • ITI बस स्टैंड की हालत इन दिनों बद से बदतर, हल्की बारिश ने ही खोल दी सार्वजनिक स्थल की पोल
  • झारखंड में आंगनबाड़ी कर्मियों की एकदिवसीय हड़ताल, सोनाहातु में शांतिपूर्ण धरना
  • झारखंड में आंगनबाड़ी कर्मियों की एकदिवसीय हड़ताल, सोनाहातु में शांतिपूर्ण धरना
झारखंड


Bharat Bandh:आज 25 करोड़ कर्मचारी करेंगे हड़ताल, जानें किन-किन चीजों पर पड़ेगा असर?

Bharat Bandh:आज 25 करोड़ कर्मचारी करेंगे हड़ताल, जानें किन-किन चीजों पर पड़ेगा असर?

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
 इस हड़ताल का आयोजन 10 केंद्रीय श्रमिक संगठनों और उनके सहयोगी संगठनों के मंच द्वारा किया जा रहा है. इसका उद्देश्य केंद्र सरकार की मजदूर, किसान और राष्ट्रविरोधी नीतियों का विरोध करना है. बता दें कि इससे पहले साल 2020, 2022 और 2024 में भी इसी प्रकार के राष्ट्रीय हड़ताल हुए थे, जिनमें लाखों श्रमिकों ने श्रमिक-हितैषी नीतियों की मांग के लिए सड़कों पर प्रदर्शन किया था.

इन चीजों पर पड़ेगा असर
यह दुनिया की सबसे बड़ी आम हड़तालों में से एक होगी. आज बुधवार  (9 जुलाई) को केंद्र सरकार की श्रम और जन विरोधी नीतियों के खिलाफ 17 सूत्रीय मांगों के साथ दस केंद्रीय श्रमिक संगठनों और सैकड़ों स्वतंत्र ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर देशभर के करोड़ों कर्मचारी और अधिकारी हड़ताल पर रहेंगे. वहीं, आज  हड़ताल के चलते बैंक, बीमा, राज्य, केंद्र, बीएसएनएल, आयकर, डाकघर, कोयला, रक्षा, आशा-उषा, आंगनवाड़ी, मध्याह्न भोजन कर्मी, चिकित्सा प्रतिनिधि, खेत, खदान, खलिहान, भवन निर्माण, सामाजिक उपक्रमों और अन्य संस्थानों में कार्य पूरी तरह से ठप रहेगा. हालांकि, स्कूल और कॉलेज,  निजी दफ्तर और ट्रेन सेवाएं खुली रहेंगी. 
 
क्यों हो रही हड़ताल
बता दें कि "भारत बंद" का आह्वान देश की 10 प्रमुख केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने मिलकर किया है. उनका कहना है कि सरकार केवल बड़े कॉरपोरेट्स के हित में कार्य कर रही है, जबकि आम आदमी की नौकरी, वेतन और सुविधाएं घटती जा रही हैं. इसके साथ ही, सरकार लेबर कानूनों को कमजोर करके यूनियनों की शक्ति को समाप्त करना चाहती है. इसके अलावा, सरकार की नीतियां कर्मचारियों और किसानों के खिलाफ भी हैं. यूनियनों का कहना है कि उन्होंने पिछले वर्ष श्रम मंत्री को 17 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा था, जिनमें ये प्रमुख हैं:

-बेरोजगारी दूर करने के लिए नई भर्तियां शुरू की जाएं
-युवाओं को नौकरी मिले, रिटायर्ड लोगों की दोबारा भर्ती बंद हो
-मनरेगा की मजदूरी और दिनों की संख्या बढ़ाई जाए
-शहरी बेरोजगारों के लिए भी मनरेगा जैसी योजना लागू हो
-निजीकरण, कॉन्ट्रेक्ट बेस्ड नौकरी और आउटसोर्सिंग पर रोक लगे
-चार लेबर कोड खत्म हों, जो कर्मचारियों के हक छीनते हैं
-मूलभूत जरूरतों जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य और राशन पर खर्च बढ़े
-सरकार ने 10 साल से वार्षिक श्रम सम्मेलन आयोजित नहीं किया.
 
भारत बंद में कौन-कौन है शामिल 

भारत बंद के इस हड़ताल को 10 प्रमुख केंद्रीय ट्रेड यूनियनों का समर्थन प्राप्त है, जिनमें ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (AITUC), इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस (INTUC),  सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन्स (CITU), हिंद मजदूर सभा (HMS),  सेल्फ-एम्प्लॉयड वूमेन्स एसोसिएशन (SEWA), लेबर प्रोग्रेसिव फेडरेशन (LPF),  यूनाइटेड ट्रेड यूनियन कांग्रेस (UTUC)शामिल हैं. इसके अतिरिक्त, संयुक्त किसान मोर्चा और रेलवे, NMDC लिमिटेड, स्टील उद्योग, तथा उत्तर प्रदेश में बिजली वितरण कंपनियों के 27 लाख कर्मचारी भी इस हड़ताल में भाग ले रहे हैं. ऑल इंडिया बैंक एम्प्लॉइज एसोसिएशन (AIBEA) और बंगाल प्रोविंशियल बैंक एम्प्लॉइज एसोसिएशन ने भी बैंकिंग और बीमा क्षेत्रों के कर्मचारियों की भागीदारी का उल्लेख किया है.

अधिक खबरें
Weather Update: रांची में अगले एक से तीन घंटे में हो सकती है झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
जुलाई 09, 2025 | 09 Jul 2025 | 8:16 PM

झारखंड मौसम विभाग ने रांची जिले के लिए तात्कालिक मौसम चेतावनी जारी करते हुए येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक रांची जिले के कुछ भागों में अगले एक से तीन घंटे में हल्के से मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन तथा वज्रपात के साथ वर्षा होने की संभावना है.

पतरातू में सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल, असंतुलित होकर बाइक से गिर पड़े थे
जुलाई 09, 2025 | 09 Jul 2025 | 8:14 PM

पतरातू थाना अंतर्गत वीणा टॉकीज के समीप बुधवार की शाम हुए सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए। बताया गया कि बोकारो जिला के पेटरवार निवासी वीरेंद्र कुमार (18), गीता देवी (35), गुड़िया देवी (29) और लक्ष्मी कुमारी (7) सभी एक बाइक जेएच 24एन 6720 पर सवार होकर मेलानी गांव की आ रहे थे। इसी दौरान पतरातू वीणा टॉकीज के समीप

हंसडीहा दुमका रेलखंड पर बारापलासी नोनीहाट रेलवे स्टेशन के बीच लगला के पास से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद
जुलाई 09, 2025 | 09 Jul 2025 | 8:04 PM

कोचिंग कंट्रोल एम एल डी टी की सूचना पर रामगढ़ थाना क्षेत्र के हंसडीहा दुमका रेलखंड पर बारापलासी नोनीहाट रेलवे स्टेशन के बीच लगला के पास से रामगढ़ थाना पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया है. समाचार लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो सकी थी. मामले में थाना प्रभारी रामगढ़ मनीष कुमार ने बताया कि शव को देखने से प्रथम

नशे के सामान के उत्पादन से खपत तक के कॉरिडोर में पुलिस लगाएगी अंकुश: एसपी सिमडेगा
जुलाई 09, 2025 | 09 Jul 2025 | 7:54 PM

कभी नक्सलियों के रेड कॉरिडोर के नाम से पहचाने जाने वाला सिमडेगा जिला अब नक्सलियों के जाने के बाद नशे का काॅरिडोर बन गया. अंतरराष्ट्रीय बाजार तक नशे का खेप पंहुचाने के लिए नशे के सौदागर करने लगे सिमडेगा के रास्ते का इस्तेमाल. नशे के सौदागर सिमडेगा के रास्ते अंतराष्ट्रीय बाजार तक पंहुचाते हैं नशे का खेप

पहले नेता नहीं हूं, किसान का बेटा हूं, ट्रैक्टर लेकर खेत में उतरे अफजल अंसारी
जुलाई 09, 2025 | 09 Jul 2025 | 7:42 PM

बरवाडीह प्रखण्ड क्षेत्र के पोखरी निवासी झामुमो के पूर्व प्रखण्ड अध्यक्ष सह पंचायत समिति सदस्य पति अफजल अंसारी इन दिनों खेतो मे ट्रेक्टर के साथ दिखाई पड़ रहे है.जिसे लेकर क्षेत्र में चर्चा जोरों पर है.इस सम्बंध में अफजल अंसारी ने बताया कि पहले नेता नही हूँ. किसान का बेटा हूँ.साथ ही उन्होंने बताया कि आजकल के किसान अब पुरानी परंपरा से हटकर