Monday, Aug 18 2025 | Time 04:31 Hrs(IST)
झारखंड


Jharkhand weather update: 13 अगस्त को बंगाल की खाड़ी में बनेगा लो प्रेशर, जानें झारखंड का आज का मौसम

Jharkhand weather update: 13 अगस्त को बंगाल की खाड़ी में बनेगा लो प्रेशर, जानें झारखंड का आज का मौसम

न्यूज़11 भारत


रांची/डेस्क: झारखंड में मानसून फिलहाल सामान्य स्थिति में है, लेकिन आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव की संभावना है. आईएमडी के मौसम केंद्र रांची के प्रमुख ने बताया कि मानसून ट्रफ इस समय फरीदकोट, लुधियाना, नजीबाबाद, शाहजहांपुर, बलिया, जलपाईगुड़ी होते हुए अरुणाचल प्रदेश से गुजर रही है. उन्होंने कहा कि समुद्र तल से 4.5 किलोमीटर ऊपर चक्रवातीय परिसंचरण उत्तर प्रदेश और उससे सटे इलाकों में बना हुआ है, जो दक्षिण की ओर झुका है. 13 अगस्त को बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया बनने की संभावना है, जिसका असर झारखंड के मौसम पर भी पड़ेगा.

 

11 अगस्त को तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, सोमवार को झारखंड के कई इलाकों में गर्जन और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है. कहीं-कहीं वज्रपात भी होगा. हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है.

 

तापमान में फिलहाल बदलाव नहीं

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि अगले तीन दिनों तक झारखंड में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. इसके बाद अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है.

 

गढ़वा में सबसे ज्यादा बारिश

पिछले 24 घंटों में झारखंड में मानसून सामान्य रहा और कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हुई. गढ़वा में 61.5 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो राज्य में सबसे अधिक है. सरायकेला में अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस और लातेहार में न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

 

रांची का मौसम

राजधानी रांची में बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ बारिश की संभावना है. अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है.

 

एक दिन में 37% अधिक बारिश

शनिवार और रविवार को 24 घंटे के भीतर झारखंड में औसतन 5.1 मिमी बारिश की जगह 8.1 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य से 37% अधिक है.

 

कहां-कितनी हुई बारिश (मिमी में)

- गढ़वा – 61.5

- बारियातू – 59

- पंचेत – 49.4

- मैथन डीवीसी – 33.2

- कुड़ू – 32.4

- मैथन – 27.2

- चंदनकियारी – 22

- पापुनकी – 20.4

- मांडर – 18.4

- पथरगामा – 14.2

- बुढ़मू – 13.8

- बीएयू कांके – 13.4

- दियाकेल खूंटी केवीके – 11.5

- शिलाईचक – 9.5

- हिरनपुर – 9.2

- गारू – 9

 


अधिक खबरें
सूर्या हांसदा एनकाउंटर मामले की सच्चाई जानने गोड्डा पहुंची BJP की सात सदस्यीय टीम, परिजनों से मुलाकात कर घटना के संबंध में ली विस्तृत जानकारी
अगस्त 17, 2025 | 17 Aug 2025 | 7:39 PM

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के निर्देशानुसार प्रदेश भाजपा द्वारा सूर्या हांसदा एनकाउंटर मामले की जांच के लिए गठित सात सदस्यीय समिति ने आज गोड्डा का दौरा किया. जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही, पूर्व मंत्री रणधीर सिंह, पूर्व सांसद सुनील सोरेन, पूर्व विधायक अमित मंडल और अनिता सोरेन उपस्थित रहे. इस अवसर पर भाजपा नेता लोबिन हेंब्रम भी साथ थे.

संवेदक संघ ने तेनु-बोकारो नहर ऑनलाइन संविदा का किया विरोध, नहीं डालेगा ऑनलाइन टेंडर
अगस्त 17, 2025 | 17 Aug 2025 | 7:34 PM

बोकारो जिला स्थित तेनुघाट डैम के द्वारा बोकारो स्टील को नहर के द्वारा पानी की सप्लाई तेनुघाट नहर के द्वारा पानी दी जाती हैं जिससे बोकारो स्टील को पनो मिल पता हैं उसी की रिपेरिंग बोकारो स्टील व राज्य सरकार

गांडेय में मनसा पूजा को लेकर भिक्षाटन
अगस्त 17, 2025 | 17 Aug 2025 | 7:29 PM

गांडेय प्रखंड के मोहन डीह गांव स्थित मनसा पूजा कमिटी की ओर से रविवार को मनसा पूजा को लेकर भिक्षाटन किया गया. इस अवसर पर श्रद्धालु सबसे पहले मोहन डीह गांव के मनसा माता मंदिर में एकत्र हुए और माता मनसा की पूजा-अर्चना की.

मृतक हवलदार के परिजनों को कुड़मी (महतो) पुलिस परिवार ने दी सांत्वना
अगस्त 17, 2025 | 17 Aug 2025 | 7:19 PM

प्रखंड के हितजारा गांव निवासी हवलदार शिवचरण महतो (सिमडेगा जिला बल) का श्रावणी मेला, देवघर में ड्यूटी के दौरान सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन हो गया था. उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई.

ठाकुरगांव में श्री-श्री राधाकृष्ण मंदिर परिसर में दो दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव कार्यक्रम हुआ संपन्न
अगस्त 17, 2025 | 17 Aug 2025 | 7:09 PM

ठाकुरगांव बैंक मोड़ में स्थित श्रीश्री राधाकृष्ण मंदिर परिसर में दो दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव कार्यक्रम पूर्णाहुति और हवन के साथ संपन्न हुआ.