Monday, Aug 18 2025 | Time 01:32 Hrs(IST)
झारखंड


JCI रांची ने एक्सपो उत्सव 2025 के एक्सपो ब्रोशर का किया अनावरण

JCI रांची ने एक्सपो उत्सव 2025 के एक्सपो ब्रोशर का किया अनावरण

न्यूज़11 भारत

रांची/डेस्क: जेसीआई रांची ने रविवार 17 अगस्त को बरियातू के 'होटल रमादा बाय विन्धम' में अपने एक्सपो ब्रोशर का अनावरण किया और अपने प्रायोजको को सम्मानित किया. विगत पिछले 27 साल से जेसीआई रांची एक्सपो उत्सव केवल रांची ही नहीं बल्कि पूरे झारखंड की एक पहचान बन चुकी है. भारत के पूर्वी क्षेत्र का सबसे बड़ा कंज्यूमर फेस्ट मने जाने वाला यह एक्सपो न की केवल रांची के व्यापार को बढ़ावा देता है, बल्कि हमारे देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए व्यापारियों को आकर्षित करता है.
 
 
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति दीपक रोशन,  न्यायाधीश, झारखंड उच्च न्यायालय, झारखंड रहे. उनके द्वारा जेसीआई रांची की प्रशंसा करते हुए कहा गया कि जेसीआई रांची व्यापार और खेल जगत में युवाओं के लिए मार्गदर्शन का काम कर रहा है. उन्होंने अध्यक्ष प्रतीक जैन और एक्सपो उत्सव 2025 के मुख्य संचालक सिद्धार्थ जयसवाल को बधाई दी. एक्सपो उत्सव 2025 के मुख्य संचालक सिद्धार्थ जयसवाल ने एक्सपो ब्रोशर के अनावरण के साथ सभी व्यापार जगत के लोगों को इस आयोजन में शामिल होने का आमंत्रण दिया.
 
इस कार्यक्रम का सकुशल संचालन जेसी तपिश केडिया व केशव बजाज ने किया. कार्यक्रम में सचिव सन्नी केडिया, विक्रम चौधरी, अभिषेक जैन, दीपक पटेल, सौरभ नरेडी, तरुण अग्रवाल, आदित्य जालान, सिद्धार्थ जैन, नवीन अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, मोहित वर्मा, विनय मंत्री, अभिनव मंत्री, सौरभ साबू, पंकज साबू, मयंक चौधरी, शुभम साबू, निशांत मोदी, रवि समोटा, अमन पोद्दार एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे.
 
 
 

 

 

 

 

 

अधिक खबरें
सूर्या हांसदा एनकाउंटर मामले की सच्चाई जानने गोड्डा पहुंची BJP की सात सदस्यीय टीम, परिजनों से मुलाकात कर घटना के संबंध में ली विस्तृत जानकारी
अगस्त 17, 2025 | 17 Aug 2025 | 7:39 PM

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के निर्देशानुसार प्रदेश भाजपा द्वारा सूर्या हांसदा एनकाउंटर मामले की जांच के लिए गठित सात सदस्यीय समिति ने आज गोड्डा का दौरा किया. जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही, पूर्व मंत्री रणधीर सिंह, पूर्व सांसद सुनील सोरेन, पूर्व विधायक अमित मंडल और अनिता सोरेन उपस्थित रहे. इस अवसर पर भाजपा नेता लोबिन हेंब्रम भी साथ थे.

संवेदक संघ ने तेनु-बोकारो नहर ऑनलाइन संविदा का किया विरोध, नहीं डालेगा ऑनलाइन टेंडर
अगस्त 17, 2025 | 17 Aug 2025 | 7:34 PM

बोकारो जिला स्थित तेनुघाट डैम के द्वारा बोकारो स्टील को नहर के द्वारा पानी की सप्लाई तेनुघाट नहर के द्वारा पानी दी जाती हैं जिससे बोकारो स्टील को पनो मिल पता हैं उसी की रिपेरिंग बोकारो स्टील व राज्य सरकार

गांडेय में मनसा पूजा को लेकर भिक्षाटन
अगस्त 17, 2025 | 17 Aug 2025 | 7:29 PM

गांडेय प्रखंड के मोहन डीह गांव स्थित मनसा पूजा कमिटी की ओर से रविवार को मनसा पूजा को लेकर भिक्षाटन किया गया. इस अवसर पर श्रद्धालु सबसे पहले मोहन डीह गांव के मनसा माता मंदिर में एकत्र हुए और माता मनसा की पूजा-अर्चना की.

मृतक हवलदार के परिजनों को कुड़मी (महतो) पुलिस परिवार ने दी सांत्वना
अगस्त 17, 2025 | 17 Aug 2025 | 7:19 PM

प्रखंड के हितजारा गांव निवासी हवलदार शिवचरण महतो (सिमडेगा जिला बल) का श्रावणी मेला, देवघर में ड्यूटी के दौरान सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन हो गया था. उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई.

ठाकुरगांव में श्री-श्री राधाकृष्ण मंदिर परिसर में दो दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव कार्यक्रम हुआ संपन्न
अगस्त 17, 2025 | 17 Aug 2025 | 7:09 PM

ठाकुरगांव बैंक मोड़ में स्थित श्रीश्री राधाकृष्ण मंदिर परिसर में दो दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव कार्यक्रम पूर्णाहुति और हवन के साथ संपन्न हुआ.