Monday, Aug 18 2025 | Time 04:55 Hrs(IST)
झारखंड


15th Hockey India Sub Junior Men National Championship: पंजाब से 3-4 से पराजित होकर उपविजेता बनी झारखंड हॉकी टीम

15th Hockey India Sub Junior Men National Championship: पंजाब से 3-4 से पराजित होकर उपविजेता बनी झारखंड हॉकी टीम

न्यूज़11 भारत 


रांची/डेस्क: 28 जुलाई से 08 अगस्त 2025 तक चेन्नई में आयोजित 15th हॉकी इंडिया सब जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2025 के  फाइनल मैच में आज झारखंड टीम हॉकी पंजाब से 3-4 से पराजित होकर उपविजेता बनी. पंजाब की टीम चैंपियन हुई.

 

एक समय झारखंड टीम  29 मिनट तक 2-0 से बढ़त ली थी, परंतु 29वें और 30वें मिनट में पंजाब ने लगातार दो गोल कर टीम को बराबरी पर ले आया. पुनः झारखंड टीम 42 वें मिनट में एक और गोल कर 3-2 बढ़त ले ली. पंरतु पंजाब टीम आक्रमक खेल का प्रदर्शन करते हुए 03 मिनट बाद ही 45 वें मिनट में गोल कर पुनः झारखंड के बढ़त को 03-03 की बराबरी पर ले आया. उसके बाद पुनः 53 वें मिनट में पंजाब ने एक और गोल कर 4-3 से मैच अपने नाम करते हुए झारखंड के चैंपियन बनने के सपना को पूरा होने नही दिया. लीग मैच झारखंड ने पंजाब को 5-2 से पराजित कर चुकी थी.

 

आज के मैच में झारखंड टीम की ओर से आशीष तानी पूर्ति, अनीश डुंगडुंग और शुखू  गुड़िया ने एक एक गोल किए. इससे पूर्व झारखंड टीम 2022 से उपविजेता और 2021 में विजेता बनी थी. झारखंड पुरुष टीम के उपविजेता बनने पर हॉकी झारखंड और  खेल विभाग के समस्त अधिकारियों ने बधाई दी है.

 


 

 

 


 


 


 



 

अधिक खबरें
सूर्या हांसदा एनकाउंटर मामले की सच्चाई जानने गोड्डा पहुंची BJP की सात सदस्यीय टीम, परिजनों से मुलाकात कर घटना के संबंध में ली विस्तृत जानकारी
अगस्त 17, 2025 | 17 Aug 2025 | 7:39 PM

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के निर्देशानुसार प्रदेश भाजपा द्वारा सूर्या हांसदा एनकाउंटर मामले की जांच के लिए गठित सात सदस्यीय समिति ने आज गोड्डा का दौरा किया. जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही, पूर्व मंत्री रणधीर सिंह, पूर्व सांसद सुनील सोरेन, पूर्व विधायक अमित मंडल और अनिता सोरेन उपस्थित रहे. इस अवसर पर भाजपा नेता लोबिन हेंब्रम भी साथ थे.

संवेदक संघ ने तेनु-बोकारो नहर ऑनलाइन संविदा का किया विरोध, नहीं डालेगा ऑनलाइन टेंडर
अगस्त 17, 2025 | 17 Aug 2025 | 7:34 PM

बोकारो जिला स्थित तेनुघाट डैम के द्वारा बोकारो स्टील को नहर के द्वारा पानी की सप्लाई तेनुघाट नहर के द्वारा पानी दी जाती हैं जिससे बोकारो स्टील को पनो मिल पता हैं उसी की रिपेरिंग बोकारो स्टील व राज्य सरकार

गांडेय में मनसा पूजा को लेकर भिक्षाटन
अगस्त 17, 2025 | 17 Aug 2025 | 7:29 PM

गांडेय प्रखंड के मोहन डीह गांव स्थित मनसा पूजा कमिटी की ओर से रविवार को मनसा पूजा को लेकर भिक्षाटन किया गया. इस अवसर पर श्रद्धालु सबसे पहले मोहन डीह गांव के मनसा माता मंदिर में एकत्र हुए और माता मनसा की पूजा-अर्चना की.

मृतक हवलदार के परिजनों को कुड़मी (महतो) पुलिस परिवार ने दी सांत्वना
अगस्त 17, 2025 | 17 Aug 2025 | 7:19 PM

प्रखंड के हितजारा गांव निवासी हवलदार शिवचरण महतो (सिमडेगा जिला बल) का श्रावणी मेला, देवघर में ड्यूटी के दौरान सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन हो गया था. उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई.

ठाकुरगांव में श्री-श्री राधाकृष्ण मंदिर परिसर में दो दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव कार्यक्रम हुआ संपन्न
अगस्त 17, 2025 | 17 Aug 2025 | 7:09 PM

ठाकुरगांव बैंक मोड़ में स्थित श्रीश्री राधाकृष्ण मंदिर परिसर में दो दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव कार्यक्रम पूर्णाहुति और हवन के साथ संपन्न हुआ.