Sunday, Jun 22 2025 | Time 06:11 Hrs(IST)
झारखंड


Maiya Samman Yojana: महिलाओं के लिए खुशखबरी, इस तारीख से लभुकों को मिलेगी मंईयां सम्मान योजना की राशि

Maiya Samman Yojana: महिलाओं के लिए खुशखबरी, इस तारीख से लभुकों को मिलेगी मंईयां सम्मान योजना की राशि

न्यूज11 भारत


रांची/डेस्कः मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के लिए एक अच्छी खबर है. अप्रैल माह की राशि अब लाभुकों के आधार लिंक बैंक खातों में भेजी जा रही है. इस बार पलामू जिले के 3,49,080 महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा. पहले योजना की राशि लाभुकों द्वारा दिए गए सामान्य बैंक खातों में भेजी जाती थी. 

 

मार्च माह में जिले के 3,53,836 लाभुकों के खातों में राशि भेजी गई थी, जिनमें से 2,58,301 खातों को आधार से जोड़ा गया था, जबकि 95,535 खाते आधार से लिंक नहीं थे. सरकार के नए निर्देशों के अनुसार अब योजना की राशि पाने के लिए आधार सीडिंग और ई-केवाईसी अनिवार्य कर दी गई है. इसी के तहत एक विशेष अभियान चलाकर लाभुकों के बैंक खातों को आधार से लिंक किया गया.

 

योजना के लिए 5,595 करोड़ रुपये का आवंटन

पिछले महीने राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लिए 5,595 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया था. हालांकि अप्रैल माह की राशि का भुगतान मई के अंत में किया जाना था, लेकिन 31 मई को बैंक बंद होने के कारण राशि नहीं भेजी जा सकी. अब यह राशि 2 जून को लाभुकों के खातों में भेज दी गई है, जो एक-दो दिनों में सभी लाभुकों तक पहुँच जाएगी.

 


 

 
अधिक खबरें
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस' के अवसर पर राज भवन में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन
जून 21, 2025 | 21 Jun 2025 | 1:30 PM

झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार की गरिमामयी उपस्थिति में आज 'अंतरराष्ट्रीय योग दिवस' के अवसर पर राज भवन के बिरसा मंडप में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें राज भवन परिवार के सदस्यों एवं आमंत्रित स्कूली बच्चों ने सक्रियता से भाग लिया.

स्कूल वैन ने ट्रक में मारी पीछे से टक्कर, पांच बच्चे घायल
जून 21, 2025 | 21 Jun 2025 | 9:51 AM

दुमका जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र स्थित एक स्कूल वैन ने एक ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी जिसमें पांच बच्चे घायल हुए हैं इन सभी को शिकारीपाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भेजा गया है.

Jharkhand Weather Update: झारखंड में आज भी इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, वज्रपात की आशंका
जून 21, 2025 | 21 Jun 2025 | 8:31 AM

झारखंड में मानसून राहत नहीं बल्कि आफत लेकर आया है. गर्मी से राहत का इंतजार कर रहे लोगों के लिए मानसून ने और बड़ी मुश्किल खड़ी कर दी. झारखंड में मानसून के आते ही लगातार बारिश हो रही है.

Ranchi: मोरहाबादी में भीषण सड़क हादसा, बाल-बाल बचे मॉर्निंग वॉकर
जून 21, 2025 | 21 Jun 2025 | 7:42 AM

राजधानी रांची के मोरहाबादी में एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें ड्राइवर समेत मॉर्निंग वॉकर बाल-बाल बच गए. जानकारी के मुताबिक, मोरहाबादी मैदान में सुबह के समय भीषण सड़क हादसा हो गया.

वरिष्ठ पत्रकार नवीन मिश्र के निधन पर बाबूलाल मरांडी ने जताया शोक
जून 20, 2025 | 20 Jun 2025 | 10:57 PM

झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने वरिष्ठ पत्रकार नवीन मिश्र के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है. बाबूलाल मरांडी ने शोक संदेश में कहा कि नवीन मिश्र सहज सरल व्यक्तित्व के धनी थे, उनके निधन से पत्रकारिता जगत ने अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाले पत्रकार को खो दिया है. यह एक अपूरणीय क्षति है.