Monday, Jul 21 2025 | Time 12:33 Hrs(IST)
  • जमुई में भारी बारिश का असर, बाढ़ के पानी से पुल धंसा प्रशासन ने आवागमन का मार्ग किया बंद
  • सहायक आचार्य परिणाम में गड़बड़ी का आरोप, सैकड़ों अभ्यर्थियों ने JSSC ऑफिस का किया घेराव
  • HEC मुख्यालय के बाहर संघर्ष मोर्चा का अर्धनग्न प्रदर्शन, आउटसोर्स कर्मचारियों को नौकरी पर वापस लेने की उठी मांग
  • वैष्णो देवी यात्रा में बड़ा हादसा, बाणगंगा के पास लैंडस्लाइड से मची अफरा-तफरी, चार श्रद्धालु घायल
  • प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की प्रेस वार्ता: संगठन मजबूत, सरकार के साथ मिलकर काम करेगी कांग्रेस
  • उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट! स्कूल भी बंद हिमाचल में तबाही जैसे हालात, सड़कों से लेकर बिजली-पानी सब ठप
  • JCB बनी एंबुलेंस! राजस्थान में गर्भवती को ऐसे पहुंचाया अस्पताल, Video देख रह जाएंगे हैरान
  • मानवता हुई शर्मसार! ऑटो रिक्शा में बच्चे पर पिटबुल छोड़ हंसा रहा था मालिक, देखें Video
  • सावन की दूसरी सोमवारी में शिवालयों में उमड़ी भीड़
  • Monsoon session of Parliament 2025: आज से शुरू, हंगामे के आसार
  • Monsoon session of Parliament 2025: आज से शुरू, हंगामे के आसार
  • गाजियाबाद से अब सीधे उड़ान भरें पटना, गोवा और मुंबई तक हिंडन एयरपोर्ट से इंडिगो की नई शुरुआत
  • भांजे संग इश्क में डूबी 4 बच्चों की मां, पति ने खुद भेजा प्रेमी के पास - सालों से चल रहा था अफेयर!
  • Sawan Second Somwar 2025: सावन का दूसरा सोमवार आज, भोलेनाथ की पूजा का शुभ संयोग जानें विधि और मुहूर्त
  • सारा तेंदुलकर का फ्रांस में दिखा नया लुक, फैंस का Photo से नजर हटाना हुआ मुश्किल!
झारखंड


कल से शुरू होगा फुटबॉल का रोमांच, 64वीं राज्यस्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का होगा भव्य आगाज

राज्य के पांचों प्रमंडलों के कुल 240 खिलाड़ी ले रहे हैं भाग, तीन वर्गों में होगा मुकाबला
कल से शुरू होगा फुटबॉल का रोमांच, 64वीं राज्यस्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का होगा भव्य आगाज

न्यूज़11 भारत


रांची/डेस्क: झारखंड में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और उन्हें राष्ट्रीय मंच प्रदान करने के उद्देश्य से 64वीं राज्यस्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन कल दिनांक 16 जुलाई से 19 जुलाई 2025 तक किया जाएगा. यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता प्रैक्टिस मैदान खेलगांव, रांची और बीआईटी मेसरा के मैदान में आयोजित की जाएगी. प्रतियोगिता की तैयारी पूरी कर ली गयी है. प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए 16  समितियों का गठन किया गया है. मुख्य आयोजन समिति में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता सचिव उमाशंकर सिंह, झारखंड शिक्षा परियोजना निदेशक शशि रंजन, जेईपीसी के प्रशासी पदाधिकारी सचिदानंद दि. तिग्गा, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन सोरेंग तथा जन सूचना पदाधिकारी सुरेश महतो शामिल है. अतिरिक्त सभी समितियों में शामिल कुल 36 पदाधिकारी एवं कर्मी आयोजन के सफल क्रियान्वयन को सुनिश्चित करेंगे. 


विद्यालय स्तर से शुरू होकर राज्य स्तर तक पहुंची इस प्रतियोगिता में अब पांचो प्रमंडलों के विजेता खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, जो राष्ट्रीय सुब्रतो कप में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे. प्रतियोगिता में अंडर-15 बालक, अंडर-17 बालक तथा अंडर-17 बालिका वर्गों में कुल 240 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है. यह प्रतियोगिता लीग-कम-नॉकआउट प्रणाली में आयोजित की जाएगी. सभी खिलाड़ियों का पंजीकरण बिरसा मुंडा स्टेडियम, खेलगांव रांची में किया जा रहा है.


 


17 जुलाई को मंत्री की गरिमामयी उपस्थिति में होगा उद्घाटन 


कार्यक्रमों की व्यस्तता के कारण माननीय स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता मंत्री रामदास सोरेन दिनांक 17 जुलाई को शाम 4 बजे राज्यस्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन करेंगे. कल से प्रतियोगिता के अंतर्गत मुकाबले शुरू हो जाएंगे.  


इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे प्रमंडल और उनके विजेता जिले निम्नलिखित हैं:


 


* उत्तर छोटानागपुर: हजारीबाग, धनबाद


 


* दक्षिणी छोटानागपुर: रांची, गुमला


 


* पलामू प्रमंडल: लातेहार, गढ़वा, पलामू


 


* कोल्हान प्रमंडल: पश्चिमी सिंहभूम


 


* संथाल परगना प्रमंडल: देवघर, दुमक


उल्लेखनीय है कि इस वर्ष की सुब्रतो कप प्रतियोगिता को विद्यालय स्तर पर दिनांक 14 जून तक आयोजित किया गया था. प्रखंड स्तर पर इसका आयोजन दिनांक 16 से 19 जून, जिला स्तर पर दिनांक 24 से 28 जून और प्रमंडल स्तर पर दिनांक 7 से 11 जुलाई तक किया गया था. 


 


 


 


 



 

अधिक खबरें
सावन की दूसरी सोमवारी में शिवालयों में उमड़ी भीड़
जुलाई 21, 2025 | 21 Jul 2025 | 9:34 AM

पतरातू में दूसरी सोमवारी को लेकर अहले सुबह से ही पतरातू बाजार ,स्टीम कॉलोनी, बिरसा मार्केट, पंच मंदिर,ब्लॉक मोड, जयनगर, न्यू मार्केट, पंचवाहिनी, सांकूल शिवालयों में शिवभक्तों की भीड़ उमड़ी पड़ी.

आज कांग्रेस भवन में लगेगा जनता दरबार, स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी लोगों की सुनेंगे समस्याएं
जुलाई 21, 2025 | 21 Jul 2025 | 5:32 AM

राज्य की राजधानी रांची में आगामी सोमवार को कांग्रेस पार्टी द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया जाएगा. इस दरबार में झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी लोगों की समस्याएं सुनेंगे और समाधान का आश्वासन देंगे. जनता दरबार रांची स्थित कांग्रेस भवन में आयोजित किया जाएगा, जिसकी शुरुआत दोपहर 2:30 बजे से होगी. इस कार्यक्रम में आम जनता के साथ-साथ कांग्रेस के कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी अपनी समस्याएं और शिकायतें मंत्री के समक्ष रख सकेंगे.

Jharkhand Weather: झारखंड में फिर बरसेगा कहर, 24 जुलाई से मचेगा मानसून का तांडव.. वज्रपात और तूफान का अलर्ट
जुलाई 21, 2025 | 21 Jul 2025 | 6:57 AM

झारखंड में मानसून फिलहाल कुछ थमा जरुर है लेकिन मौसम विभाग की ताजा चेतावनी के मुताबिक, यह शांति ज्यादा देर टिकने वाली नहीं हैं. रांची मौसम केंद्र ने जानकारी दी है कि 24 जुलाई से पूरे राज्य में फिर से भारी बारिश, वज्रपात और आंधी-तूफान की जोरदार वापसी होगी.

मानवता को शर्मसार करने वाली घटना, 70 साल के बुजुर्ग व्यक्ति पर लगा दुष्कर्म करने की कोशिश का आरोप
जुलाई 20, 2025 | 20 Jul 2025 | 12:46 PM

राजधानी रांची के बेड़ो थाना क्षेत्र स्थित खुखरा गांव में एक शर्मनाक घटना सामने आई है. यहां 70 वर्षीय बुजुर्ग पर दुष्कर्म करने की कोशिश का आरोप लगा हैं. जिसके बाद स्थानीय लोगों ने बुजुर्ग की पिटाई लाठी-डंडों कर दी. इतना ही नहीं. आरोपी बुजुर्ग को थूक कर चटवाया गया. मामले को लेकर दोनों ही पक्षों की तरफ से प्राथमिक की दर्ज कराई गई हैं. मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है.

AI 1200 तकनीकी खराबी की वजह से 2 घंटे से एयरपोर्ट से नहीं भर सका उड़ान
जुलाई 20, 2025 | 20 Jul 2025 | 7:24 AM

Ai 1200 तकनीकी खराबी की वजह से 2 घंटे से एयरपोर्ट पर खड़ी है. 5:20 बजे फ्लाइट को टेक ऑफ करना था लेकिन जैसे ही इंजन स्टार्ट हुआ पायलट को तकनीकी खराबी का एहसास हुआ और फ्लाइट को चेकअप के लिए रोक लिया गया. करीब 181 पैसेंजर के साथ विमान में राज्यसभा सदस्य आदित्य साहू भी है. लेटेस्ट ब्रेकिंग एयर इंडिया एयरपोर्ट ऑफिस के मुताबिक