Monday, Jul 14 2025 | Time 20:07 Hrs(IST)
  • 15वीं सब-जूनियर महिला राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप की विजेता झारखंड टीम को मंत्री सुदिव्य कुमार ने दी बधाई
  • 15वीं सब-जूनियर महिला राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप की विजेता झारखंड टीम को मंत्री सुदिव्य कुमार ने दी बधाई
  • डॉ अमोल रंजन सिंह को रिनपास निदेशक का अतिरिक्त प्रभार, शताब्दी समारोह के आयोजन को लेकर मिली जिम्मेदारी
  • डॉ अमोल रंजन सिंह को रिनपास निदेशक का अतिरिक्त प्रभार, शताब्दी समारोह के आयोजन को लेकर मिली जिम्मेदारी
  • 15 जुलाई को भारी बारिश के वजह से पूर्वी सिंहभूम को रेड जोन में चिन्हित, जमशेदपुर में कल बंद रहेंगे सभी स्कूल
  • 15 जुलाई को भारी बारिश के वजह से पूर्वी सिंहभूम को रेड जोन में चिन्हित, जमशेदपुर में कल बंद रहेंगे सभी स्कूल
  • छापर बालू घाट में आमने सामने कई गैंग, कभी भी देखने को मिल सकता है खुनी संघर्ष !
  • छापर बालू घाट में आमने सामने कई गैंग, कभी भी देखने को मिल सकता है खुनी संघर्ष !
  • धनबाद और हजारीबाग के DC को बंदोबस्त पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार, विभाग ने जारी की सूचना
  • धनबाद और हजारीबाग के DC को बंदोबस्त पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार, विभाग ने जारी की सूचना
  • कर्रा-खूंटी रोड लूटकांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
  • चंदवा में भारी बारिश के बीच बज्रपात से जमींदोज हुआ घर, बाल-बाल बचे लोग
  • नौडीहा बाजार पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
  • BREAKING: तरलोक सिंह चौहान होंगे झारखंड हाई कोर्ट से नए चीफ जस्टिस
  • BREAKING: तरलोक सिंह चौहान होंगे झारखंड हाई कोर्ट से नए चीफ जस्टिस
झारखंड » रांची


ड्रग्स पर शिकंजा, रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र से भारी मात्रा में ब्राउन शुगर बरामद, महिला समेत 5 गिरफ्तार

ड्रग्स पर शिकंजा, रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र से भारी मात्रा में ब्राउन शुगर बरामद, महिला समेत 5 गिरफ्तार

न्यूज11 भारत


रांची/डेस्क: रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र से पुलिस ने भारी मात्रा में ब्राउन शुगर बरामद किया है. कोतवाली डीएसपी प्रकाश कुमार सोय के नेतृत्व में चलाए गए एक ऑपरेशन में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें एक महिला और एक नाबालिक भी शामिल हैं. 

 

गिरफ्तार आरोपियों में मोहिनी शर्मा, सुमित तिर्की, पारस कुमार उर्फ गोलू, मो. इस्माइल और एक नाबालिक युवक शामिल हैं. मोहिनी शर्मा, जो इस अवैध कारोबार में संलिप्त पाई गई, इससे पहले भी नशे के कारोबार के आरोप में जेल जा चुकी हैं.

 

पुलिस को आरोपियों के पास से लगभग 37 ग्राम ब्राउन शुगर, 63,640 रुपये और 4 मोबाइल फोन जब्त हुए हैं. जांच के दौरान यह भी सामने आया कि मोहिनी शर्मा अपने घर से ही ब्राउन शुगर का कारोबार चलाती थी. पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है और इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है.

 


 

 

 


 


 


 


 


 



 


अधिक खबरें
छापर बालू घाट में आमने सामने कई गैंग, कभी भी देखने को मिल सकता है खुनी संघर्ष !
जुलाई 14, 2025 | 14 Jul 2025 | 7:31 PM

छापर बालू घाट में कभी भी खुनी संघर्ष देखने को मिल सकता है. अवैध बालू और बालू से मिलनेवाली लेवी को लेकर एक बार फिर कई गैंग आमने सामने है. हथियार के साथ वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस अलर्ट हो गई है. वीडियो के सहारे आलोक गिरोह खुद को संगठित कर अपनी उपस्थिति दर्ज करने में जुटा है.

रांची पुलिस को मिली बड़ी सफलता, खलारी थाना क्षेत्र से चार नक्सली गिरफ्तार
जुलाई 14, 2025 | 14 Jul 2025 | 5:40 AM

रांची पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. खलारी थाना क्षेत्र से चार नक्सली गिरफ्तार किये गए हैं. एक करोड़ का लेवी की मांग करने वाला नक्सली रांची पुलिस के हत्थे चढ़ा. रांची पुलिस ने किया नक्सलियों के सब्जोनल कमांडर योगेंद्र गंझू समेत 4 को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार नक्सली योगेंद्र गंझू पर पूर्व में लातेहार में पुलिसकर्मियों के शव में बम प्लांट करने का भीआरोप था. नक्सली संगठन को मजबूत करने में जुटा था. पूरा मामला सीसीएल के महाप्रबंधक कार्यालय में कार्यरत कर्मी से एक करोड़ की लेवी मांगने का है.

BREAKING: तरलोक सिंह चौहान होंगे झारखंड हाई कोर्ट से नए चीफ जस्टिस
जुलाई 14, 2025 | 14 Jul 2025 | 6:36 PM

तरलोक सिंह चौहान होंगे झारखंड हाई कोर्ट से नए चीफ जस्टिस. केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघलवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ये जानकारी दी. साथ ही कई जज और चीफ जस्टिस का ट्रांसफर कर दिया गया है. इससे पहले तरलोक सिंह चौहान हिमाचल प्रदेश में हाई कोर्ट के जज के पद पर अपनी सेवा दे रहे थे.

ग्लोबल ट्राइबल बिज़नेस फोरम 2025: दुबई में आदिवासी विकास और सांस्कृतिक संरक्षण का भव्य आयोजन
जुलाई 14, 2025 | 14 Jul 2025 | 5:16 PM

पिछले दिनों दुबई के प्रतिष्ठित अल हबटूर पैलेस में आयोजित ग्लोबल ट्राइबल बिज़नेस फोरम 2025 ने वैश्विक स्तर पर जनजातीय समुदायों के आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक उत्थान के लिए एक सशक्त मंच प्रदान किया.

“ई-ऑफिस लाइट”के क्रियान्वयन को लेकर उसकी प्रगति की मुख्य सचिव की अध्यक्षता में समीक्षा,  जनवरी 2026 तक सरकारी दफ्तर बनेंगे ई-ऑफिस !
जुलाई 14, 2025 | 14 Jul 2025 | 4:01 PM

झारखंड सरकार अपना पूरा काम डिजिटल तरीके से करने की ओर कदम बढ़ा रही है. सरकार का आइटी डिपार्टमेंट इसके एक्शन प्लान पर काम शुरू कर चुका है. इसके सफल क्रियान्वयन को लेकर राज्य सरकार के तमाम विभागों के प्रमुखों संग मुख्य सचिव श्रीमती अलका तिवारी ने सोमवार को गहन मंथन किया. उन्होंने आइटी डिपार्टमेंट को ई-ऑफिस सिस्टम को सौ फीसदी त्रुटिहीन बनाने का निर्देश दिया.