Wednesday, Jul 16 2025 | Time 06:57 Hrs(IST)
  • Jharkhand Weather Update: झारखंड में भारी बारिश का कहर! 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
झारखंड


झारखंड प्रदेश शौण्डिक समाज की नयी कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न

झारखंड प्रदेश शौण्डिक समाज की नयी कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न
न्यूज 11 भारत




रांची/डेस्क: रविवार को झारखंड प्रदेश शौण्डिक (सूढी) समाज के नए कार्यकारिणी की पहली बैठक रांची हवेली बैंक्विट, रिंग रोड कांके में डॉक्टर अशोक प्रसाद की अध्यक्षता में संपन्न हुई.  सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि नवंबर माह के अंतिम सप्ताह में दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा.इस दौरान समाज के ज्यादा से ज्यादा अविवाहित युवक एवं युवतियों  का पंजीयन अभियान चला कर प्रदेश एवं प्रदेश से बाहर लोगों को जागरुक किया जाएगा साथ ही संगठन की ओर से निर्धन परिवारों के युवक युवतियों का सामूहिक विवाह आयोजन किया जाएगा. समाज के निर्धन परिवारों से आने वाले प्रतिभावान बच्चों की शैक्षणिक व्यवस्था समाज की ओर से करने का निर्णय लिया गया.  बैठक में कार्यक्रम का लेखा-जोखा कोषाध्यक्ष  अनुज साहू ने पढ़कर सुनाया. बैठक का संचालन महासचिव सूबेदार मेजर योगेंद्र प्रसाद व  धन्यवाद ज्ञापन उप महासचिव प्रदीप प्रसाद ने किया.बैठक में अशोक प्रसाद, विनोद रंजन, संजय कुमार, सतीश कुमार साहू,  मितुल कुमार, मनोज कुमार साहू, अशोक प्रसाद साहू सहित अन्य उपस्थित थे

 


 
अधिक खबरें
मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय के सचिव और झारखंड के सचिव के साथ की बैठक
जुलाई 15, 2025 | 15 Jul 2025 | 11:29 PM

ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने आज नई दिल्ली में ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के सचिव शैलेश कुमार सिंह एवं ग्रामीण विकास विभाग, झारखंड सरकार के सचिव के. श्रीनिवासन से एक महत्वपूर्ण बैठक की. यह उच्चस्तरीय बैठक झारखंड में ग्रामीण विकास को गति देने तथा केंद्र और राज्य सरकार के बीच सहयोग को सशक्त बनाने पर केंद्रित रही.

कल से शुरू होगा फुटबॉल का रोमांच, 64वीं राज्यस्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का होगा भव्य आगाज
जुलाई 15, 2025 | 15 Jul 2025 | 11:20 PM

झारखंड में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और उन्हें राष्ट्रीय मंच प्रदान करने के उद्देश्य से 64वीं राज्यस्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन कल दिनांक 16 जुलाई से 19 जुलाई 2025 तक किया जाएगा.

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से अहम मुलाक़ात, संगठन और विभागीय कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा
जुलाई 15, 2025 | 15 Jul 2025 | 11:13 PM

झारखंड के लोकप्रिय एवं कर्मठ स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी आज दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से उनके निवास पर शिष्टाचार भेंट की. यह भेंट मात्र औपचारिक नहीं रही, बल्कि संगठनात्मक मजबूती और विभागीय कार्यों पर गंभीर, विस्तृत और प्रभावशाली चर्चा का केंद्र बनी.

केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री से मिले रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, झारखंड में 2 लाख लाभुकों के लिए पीएम आवास (ग्रामीण) स्वीकृत कराने का आग्रह
जुलाई 15, 2025 | 15 Jul 2025 | 11:05 PM

रक्षा राज्य मंत्री सह रांची के सांसद संजय सेठ ने नई दिल्ली में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की. इस मुलाकात में झारखंड के ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाओं और उसके क्रियान्वयन पर रक्षा राज्य मंत्री ने चर्चा की. संजय सेठ ने प्रमुख रूप से झारखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना की स्थिति से केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री को अवगत कराया.

रांची रेंज के प्रभारी DIG बने इंद्रजीत महथा
जुलाई 15, 2025 | 15 Jul 2025 | 8:49 AM

IPS इंद्रजीत महथा को रांची रेंज के प्रभारी DIG बनाया गया है. इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है.