Tuesday, Jul 15 2025 | Time 00:34 Hrs(IST)
झारखंड


NH-33 तैमारा घाटी में फिर बड़ा हादसा, सड़क की खराब हालत बनी जानलेवा

NH-33 तैमारा घाटी में फिर बड़ा हादसा, सड़क की खराब हालत बनी जानलेवा

 

अमित दत्ता/न्यूज 11 भारत

बुंडू/डेस्क: रांची-जमशेदपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर स्थित तैमारा घाटी में आज रात करीब 7:00 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हुआ. हादसा इतना जोरदार था कि बाइक सवार गहरे गड्ढे में गिर गया. यह पूरी घटना प्रत्यक्षदर्शी विश्वजीत दे की आंखों के सामने घटी, जिसने बताया कि सड़क की खस्ता हालत और बड़े-बड़े गड्ढे लगातार जानलेवा साबित हो रहे हैं.
 
राष्ट्रीय राजमार्ग होने के बावजूद तैमारा घाटी के इस हिस्से की हालत बेहद खराब है. गड्ढों से भरी सड़कें न केवल हादसों को आमंत्रण दे रही हैं, बल्कि हर दिन लोगों की जान जोखिम में डाल रही हैं.
 
प्रत्यक्षदर्शी विश्वजीत दे ने बताया कि हादसे के बाद जब वह टोल प्लाजा पहुंचे और वहां के अधिकारियों से इस स्थिति को लेकर सवाल किया तो उन्हें केवल औपचारिक जवाब मिला – “ठीक है, हम बात करेंगे.”
 
लोगों में गुस्सा इस बात को लेकर है कि एक ओर टोल टैक्स वसूला जा रहा है, वहीं दूसरी ओर सड़क की हालत बद से बदतर होती जा रही है.
“राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर चलने वाले वाहन चालकों से जैसे कहा जा रहा हो – ‘बच सके तो बच कर निकल जाइए.’”
 
सवाल यह है:
  • कब तक इस लापरवाही की कीमत लोगों को अपनी जान देकर चुकानी होगी?
  • क्या टोल टैक्स वसूली ही सरकार और एजेंसियों का उद्देश्य रह गया है?
  • क्या NHAI और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी इस गंभीर स्थिति का संज्ञान लेंगे?
  •  
जनता की मांग है:
 
NH-33 की तत्काल मरम्मत हो
जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए
सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाए
 
 

 

अधिक खबरें
गावां में पावरग्रिड चालू करने की मांग को लेकर चल रहा धरना, लिखित आश्वासन मिलने पर हुआ समाप्त
जुलाई 14, 2025 | 14 Jul 2025 | 10:33 PM

गदर पावर ग्रिड पर भाकपा माले का पिछले 4 दिनों से चल रहे अनिश्चितकालीन धरना सोमवार वरीय अधिकारियों की लिखित आश्वासन मिलने पर समाप्त हो गया. इस दौरान विद्युत कार्यपालक अभियंता देवघर, सहायक अभियंता तिसरी, प्रखंड विकास पदाधिकारी गावां और अंचलाधिकारी गावां धरना स्थल पर पहुंचे. अधिकारियों ने लिखित आश्वासन

महागामा के ऊर्जानगर स्थित प्रसिद्ध मंदिर में पहली सावन सोमवारी पर श्रद्धालुओं का उमड़ा भारी जनसैलाब
जुलाई 14, 2025 | 14 Jul 2025 | 10:22 PM

महागामा प्रखंड ऊर्जा नगर स्थित प्रसिद्ध मंदिर में पहला सावन सोमवार के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ा. सुबह से ही मंदिर परिसर और इसके आसपास के क्षेत्र में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखी गईं. मंदिर में दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन और पुलिस विभाग ने विशेष सुरक्षा व्यवस्था की.

मानपुर आंगनबाड़ी केंद्र के लिए सर्वसम्मति से मीना कुमारी ओझा को सहायिका पद पर चुना गया
जुलाई 14, 2025 | 14 Jul 2025 | 10:15 PM

प्रखंड के शिवबाबुडीह पंचायत के मानपुर गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में सेविका चयन को लेकर सोमवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय मानपुर में ग्रामसभा संपन्न हुई. जहां सहायिका के रिक्त पद का चयन प्रभारी सीडीपीओ सह सीओ रवि कुमार आनंद,पर्यवेक्षिका यशोदा देवी ,मुखिया राजेश ठाकुर,सेविका सुमिता देवी ,एएनएम ममता

सिल्ली प्रखंड पीडीएस डीलर एसोसिएशन का हुआ पुनर्गठन, जितेंद्र यादव बने अध्यक्ष
जुलाई 14, 2025 | 14 Jul 2025 | 10:09 PM

सिल्ली प्रखंड कार्यालय सभागार में सोमवार को प्रखंड पीडीएस डीलर एसोसिएश की एक बैठक अजीत कुमार महतो की अध्यक्षता में की गई. बैठक में एसोसिएशन की मजबूती समेत कई विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई. बैठक में प्रखंड पीडीएस डीलर एसोसिएशन का पुनर्गठन किया गया. जिसमें रांची जिला पीडीएस डीलर एसोसिएशन के ग्रामीण

बरतूआ गांव से कांवरियों का दल बाबा धाम के लिए हुए रवाना
जुलाई 14, 2025 | 14 Jul 2025 | 10:02 PM

सावन के पावन महीना में शिव की कृपा पाने के लिए ग्राम बरतुआ से कांवरिया का जत्था सोमवार को बाबा धाम के लिए रवाना हुए. इसमें कांवरियों को दल गांव के शिव मंदिर में जाकर विधि विधान के साथ पूजा अर्चना किया. जानकारी देते हुए अजीत कुमार ने बताया कि सुल्तानगंज से गंगाजल उठाकर पैदल यात्रा के लिए बाबा धाम देवघर में भगवान