Saturday, Jul 5 2025 | Time 18:47 Hrs(IST)
  • चाइनीज साइबर अपराधियों और भारतीयों एजेंटों की मिलीभगत का बड़ा खुलासा, जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र से 07 साइबर अपराधी गिरफ्तार
  • चाइनीज साइबर अपराधियों और भारतीयों एजेंटों की मिलीभगत का बड़ा खुलासा, जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र से 07 साइबर अपराधी गिरफ्तार
  • बच्ची का यौन उत्पीड़न करने के मामले में राजू उरांव दोषी करार, सुनाई गई 5 साल की सजा
  • बच्ची का यौन उत्पीड़न करने के मामले में राजू उरांव दोषी करार, सुनाई गई 5 साल की सजा
  • ChatGPT निकला ‘झोला छाप डॉक्टर’: बच्चे को बताई गलत बीमारी, अस्पताल में निकली Anxiety Attack की सच्चाई
  • ChatGPT निकला ‘झोला छाप डॉक्टर’: बच्चे को बताई गलत बीमारी, अस्पताल में निकली Anxiety Attack की सच्चाई
  • शराब घोटाला: अरुण पति त्रिपाठी को प्रोडक्शन रिमांड पर लेने के लिए जांच एजेंसी ACB ने कोर्ट से मांगी इजाजत
  • शराब घोटाला: अरुण पति त्रिपाठी को प्रोडक्शन रिमांड पर लेने के लिए जांच एजेंसी ACB ने कोर्ट से मांगी इजाजत
  • 22 साल पुराना डाटा है CEC ने बताया कि आखिर क्यों बदलना जरूरी है बिहार की वोटर लिस्ट
  • 309 किलो नशीली पदार्थ के अवैध तस्करी मामले में 3 आरोपी दोषी करार, कोर्ट 11 जुलाई को सुनाएगा सजा
  • 309 किलो नशीली पदार्थ के अवैध तस्करी मामले में 3 आरोपी दोषी करार, कोर्ट 11 जुलाई को सुनाएगा सजा
  • प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने 10 जुलाई को बुलाई विधायकों की बैठक, प्रदेश प्रभारी के राजू भी रहेंगे मौजूद
  • प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने 10 जुलाई को बुलाई विधायकों की बैठक, प्रदेश प्रभारी के राजू भी रहेंगे मौजूद
  • होमवर्क कॉपी भीगने की इतनी बड़ी सजा, 7 वर्षीय बच्चे के शरीर पर दिखे दर्दनाक मार के निशान
  • शराब घोटाला मामले में GM फाइनेंस सुधीर कुमार की जमानत याचिका पर सुनवाई, ACB ने एक बार फिर केस डायरी पेश करने के लिए मांगा समय
झारखंड


1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के नायक अल्बर्ट एक्का का 53वीं शहादत दिवस आज

1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के नायक अल्बर्ट एक्का का 53वीं शहादत दिवस आज
न्यूज़11 भारत 

रांची/डेस्क: 1971 के भारत–पाक युद्ध के महानायक परमवीर अलबर्ट एक्का की आज (3 दिसंबर) को पुण्यतिथि है. उनका जन्म 27 दिसंबर 1942 को गुमला जिले के जारी गांव में हुआ था. जुलियस एक्का और मरियम एक्का ने एक वीर सपूत को जन्म दिया. उनकी प्रारंभिक शिक्षा गुमला के भिखमपुर में हुई थी, जहां उन्होंने बचपन से ही वीरता की कहानियां सुनीं. सेना में जाने की उनकी आकांक्षा ने उन्हें सफलता की ओर अग्रसर किया, और 1962 में वे सेना में शामिल हो गए. 

 

मरणोपरांत परमवीर चक्र से किया गया था सम्मानित

वर्ष 1971 में भारत-पाक युद्ध के दौरान अल्बर्ट की आयु केवल 29 वर्ष थी. उन्होंने अद्वितीय साहस का प्रदर्शन करते हुए दुश्मनों का सामना किया और वीरगति को प्राप्त हो गए. उनकी वीरता के लिए लांस नायक अल्बर्ट एक्का को मरणोपरांत परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया, और वे एकीकृत बिहार से यह सम्मान प्राप्त करने वाले पहले वीर सपूत बने.

 

झारखंड की राजधानी रांची में लांस नायक अलबर्ट एक्का की आदम कद प्रतिमा सैनिक लिबास में मशीनगन ताने लगी हुई है, जो भारत-बांग्लादेश की जीत की कहानी बयां करती है.जब दुनिया के मानचित्र पर एक नए देश का उदय हो रहा था, तब तक झारखंड के गुमला का यह सूरज अपनी छाप छोड़कर अस्त हो गया था.

 


 

पाकिस्तान से बांग्लादेश को आजाद कराने में निभाई अहम भूमिका

 

लांस नायक अल्बर्ट एक्का ने 3 दिसंबर, 1971 को 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में ऑपरेशन कैक्टस लिली के दौरान सर्वोच्च बलिदान दिया, जिसे बांग्लादेश की मुक्ति के लिए युद्ध भी कहा जाता है. गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद, लांस नायक अल्बर्ट एक्का ने भारतीय सेना में अपने साथियों के साथ लड़ाई जारी रखी और एक बंकर में ग्रेनेड फेंके और बाद में, गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद, एक और मीडियम मशीन गन को चुप कराने के लिए दुश्मन पर संगीन से वार किया.

 

पीवीसी प्रशस्ति पत्र में कहा गया है, "अल्बर्ट एक्का ने सबसे विशिष्ट वीरता, दृढ़ संकल्प का परिचय दिया और सेना की सर्वश्रेष्ठ परंपराओं के अनुरूप सर्वोच्च बलिदान दिया." दिवंगत लांस नायक अल्बर्ट एक्का, पीवीसी की एक प्रतिमा उनकी याद में रांची शहर में स्थापित की गई है और अल्बर्ट एक्का स्मारक को अल्बर्ट एक्का चौक के नाम से जाना जाता है.

 


 






















  • Beta


Beta feature

अधिक खबरें
राष्ट्रीय जनता दल का 29वां स्थापना दिवस मना, कटा केक, फहराया गया राजद का झंडा
जुलाई 05, 2025 | 05 Jul 2025 | 6:39 PM

1997 में लालू प्रसाद यादव के नेतृत्व में बनीं राष्ट्रीय जनता दल(राजद) का 29 वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ शनिवार को मनाया गया. स्थापना दिवस पर झुमरीतिलैया के विशुनपुर आश्रम रोड स्थित राजद प्रधान कार्यालय में पार्टी का झंडा नगर अध्यक्ष घनश्याम तुरी ने फहराया.साथ ही केक काटकर स्थापना दिवस मनाया गया.स्थापना दिवस कार्यक्रम की

बच्ची का यौन उत्पीड़न करने के मामले में राजू उरांव दोषी करार, सुनाई गई 5 साल की सजा
जुलाई 05, 2025 | 05 Jul 2025 | 6:28 PM

बच्ची का यौन उत्पीड़न करने के मामले में दोषी करार अभियुक्त राजू उरांव को 5 साल की सजा सुनाई गई है. साथ ही 10 हजार रूपये का जुर्माना भी लगाया गया है. जुर्माना नही देने पर अभियुक्त को 3 माह की अतिरिक्त सजा भुगतना होगा.

मुहर्रम को लेकर गांडेय अंचल के तीन थानों की पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च.
जुलाई 05, 2025 | 05 Jul 2025 | 6:24 PM

मुहर्रम पर्व को लेकर गांडेय अंचल के तीनों थाना क्षेत्रों- गांडेय, अहिल्यापुर और ताराटांड़ में पुलिस प्रशासन की ओर से फ्लैग मार्च निकाला गया. गांडेय में फ्लैग मार्च का नेतृत्व इंस्पेक्टर कमाल खान ने किया. पुलिस पदाधिकारियों व जवानों का दल गांडेय थाना परिसर से महुदामोड़, गांडेय बाजार होते हुए प्रखंड मुख्यालय तक पैदल मार्च करते हुए शांति व्यवस्था

भुरकुंडा श्रीअग्रसेन स्कूल में को-एजुकेशन पर डिबेट का किया गया आयोजन
जुलाई 05, 2025 | 05 Jul 2025 | 6:17 PM

श्रीअग्रसेन स्कूल भुरकुंडा में शनिवार को को-एजुकेशन विषय पर अंग्रेजी में डिबेट प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. इसमें कनिष्क राज और शुभांगी कुमारी की टीम के बीच तर्क-वितर्क हुआ. सह-शिक्षा के पक्ष में मजबूती से तर्क करते हुए टीम कनिष्क ने कहा कि सह शिक्षा लड़कों और लड़कियों को साझा रूप से सीखने का माहौल देती है. सह शिक्षा लैंगिक

प्रस्तावित हड़ताल को सफल बनाने को लेकर रैविमो और जेसीएमयू की संयुक्त बैठक संपन्न
जुलाई 05, 2025 | 05 Jul 2025 | 6:06 PM

आगामी 9 जुलाई को संयुक्त मोर्चा द्वारा प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने को लेकर रैयत विस्थापित मोर्चा और झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन की पिपरवार और एनके एरिया की कोर कमिटी की बैठक संयुक्त रूप से शनिवार को डकरा ऑफीसर्स क्लब में संपन्न हुई . बैठक के अध्यक्षता झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के एनके एरिया अध्यक्ष